Delhi : ऑटो-टैक्सी किराया भी बढ़ेगा! किराये में बदलाव के लिए केजरीवाल सरकार ने उठाया कदम
Delhi-NCR Auto Rickshaw : दिल्ली में ऑटो रिक्शा किराया वृ्द्धि के लिए कमेटी गठित नई दिल्ली: Delhi Auto Rickshaw and Taxi Fare : दिल्ली में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी के बाद ओला-उबर (Ola-Uber) जैसी कैब कंपनियों ने 11-12 फीसदी किराया बढ़ा दिया है. अब बारी दिल्ली-एनसीआर में ऑटो रिक्शा और टैक्सी के किराये में इजाफे से हो सकती है. सीएनजी खरीद (CNG Price) पर सब्सिडी की मांग को लेकर दिल्ली के ऑटो रिक्शा और टैक्सी एसोसिएशन ने हड़ताल का ऐलान किया है. इसके बीच दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने शुक्रवार को समयबद्ध तरीके से किराया संशोधन पर विचार करने के लिए एक समिति गठित करने की घोषणा कर दी है. गहलोत ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की दिल्ली सरकार ऑटो रिक्शा और टैक्सी संघों की चिंताओं को समझती है. Due to the rising fuel prices, auto/taxi unions have been demanding revision of fares. @ArvindKejriwal govt. understands their concerns. A committee shall soon be constituted by transport Dept for this purpose, which shall furnish its recommendations in a time bound manner...