NASA के नए सिस्टम की लॉन्चिंग 4 दिसंबर को, ‘लेजर’ की स्पीड से अंतरिक्ष से आएगा डेटा
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा स्पेस में एक लेजर तकनीक का परीक्षण करने के लिए तैयार है। इस मिशन का मकसद स्पेस कम्युनिकेशन को तेजी देना है। करीब दो साल की देरी के बाद 4 दिसंबर को लेजर कम्युनिकेशंस रिले डिमॉन्स्ट्रेशन (एलसीआरडी) को लॉन्च किया जाएगा। रक्षा विभाग द्वारा, स्पेस टेस्ट प्रोग्राम सैटेलाइट-6 (STPSat-6) मिशन के दौरान यूनाइटेड लॉन्च अलायंस एटलस V रॉकेट पर इसे लॉन्च किया जाएगा। मिशन को फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस मिशन में देरी के बावजूद इन्वेस्टिगेटर्स का मानना है कि एलसीआरडी को सही समय पर लॉन्च किया जाएगा, ताकि 2025 में लॉन्च होने वाले आर्टेमिस मून-लैंडिंग मिशन को इसका फायदा मिल सके। स्पेस कम्युनिकेशन में लेजर के इस्तेमाल पर नासा ने विस्तार से बताया है। कहा है कि इस तकनीक से रेडियो फ्रीक्वेंसी की तुलना में 10 से 100 गुना अधिक डेटा को पृथ्वी पर वापस भेजा जा सकता है। नासा के स्पेस कम्युनिकेशंस एंड नेविगेशन प्रोग्राम के डिप्टी एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर बद्री यूनुस ने कहा कि अगर मिशन ने लेजर का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया तो...