Posts

Showing posts with the label UPPolls2022

यूपी : सीएम योगी ने बच्‍चों के दिन को बनाया यादगार, उन्‍हें चॉकलेट देकर की बातचीत

Image
बच्‍चों को दुलारकर उन्‍हें चॉकलेट बांटते हुए सीएम योगी आदित्‍यनाथ उत्‍तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने नथमलपुर के आसपास के बच्चों के लिए आज के दिन को यादगार बना दिया. लखनऊ लौटते समय एमपी पालीटेक्निक हैलीपैड पर पहुंचे सीएम योगी, पहले से उनका इंतजार कर रहे बच्चों के बीच पहुंचे और सभी को चॉकलेट देकर दुलारा. बच्चों की इच्छा पर सभी बच्चों को उन्होंने हेलीकॉप्टर में एक चक्कर घुमाने के लिए बैठाया, लेकिन हेलीकॉप्टर के स्टार्ट होते ही कुछ बच्चे डर गए. लिहाजा बच्चों को उतारकर मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो गए. बच्चे भी हेलीकॉप्टर पर बैठने की खुशी समेटे अपने घरों को लौट गए.  यह भी पढ़ें चुनाव प्रचार के सिलसिले में चार दिनों के गोरखपुर प्रवास के बाद सीएम योगी लखनऊ रवाना होने के लिए बुधवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे  महाराणा प्रताप पॉलीटेक्निक कैंपस में स्थायी रूप से बने हैलीपैड पर पहुंचे, जहां पहले से ही 18- 20 की संख्या में छोटे-छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग मुख्यमंत्री से मिलने के इंतजार में बैठे थे. हैलीपैड पर पहुंचते ही सीएम योगी बच्चों के बीच पहुंचे और सभी बच्चों को चॉकलेट देकर उनसे ...

UP Polls: गाजीपुर में शराब और पैसे बांटते पकड़े गए बीजेपी मंडल अध्यक्ष

Image
गाजीपुर में शराब और पैसे बांटते पकड़े गए बीजेपी मंडल अध्यक्ष लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly elections 2022) में आज के मतदान से पहले कई नेता-कार्यकर्ता जगह आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते दिखे. गाजीपुर के जमानियां जनपद में बीजेपी मंडल अध्यक्ष को मतदान से पहले शराब और पैसे बांटते पकड़ा गया है. गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को जमानियां शाहजी कुआं के पास जमानियां जनपद गाजीपुर के बीजेपी मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता, नितेश निगम और रोहित कुमार को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में पकड़ा गिरफ्तार किया है. यह भी पढ़ें ये सभी चुनाव प्रचार बंद होने के बाद भी मतदाताओं को अपनी पार्टी के पक्ष में वोट डालने के लिए शराब और रुपया बांट रहे थे. इनके पास से शराब की पांच पेटियां बरामद हुई हैं. इसके साथ ही 60,700  रुपये भी बरामद किए गए हैं.   इसके साथ भाजपा चुनाव चिह्न के चार पैकेटों मे कुल चालीस स्टीकर भी बरामद हुए हैं. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के 7वें चरण का मतदान हो रहा है. इस चरण में आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र सहित नौ...

"सड़कों पर बहुत कम आवारा पशु": पांचवें चरण की वोटिंग से पहले बोली यूपी सरकार

Image
उत्तर प्रदेश में आवारा मवेशी किसानों के लिए एक खतरा बने हुए हैं. (फाइल फोटो) लखनऊ: योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) ने विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) के पांचवें चरण से पहले कहा है कि उसने राज्य भर में आवारा पशुओं के संरक्षण के मुद्दे पर "उल्लेखनीय काम" किया है. यूपी चुनाव में इस बार यह एक ऐसा मुद्दा है, जिसने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को भी अपनी चुनावी रैलियों में इस पर बात करने को मजबूर कर दिया. यह भी पढ़ें यूपी सरकार ने कल (शनिवार, 26 फरवरी) शाम सूचना विभाग के एक समूह पर जारी बयान में कहा, "राज्य सरकार और राज्य की जनता मवेशियों के संरक्षण के लिए पूरी तरह से संवेदनशील है और राज्य सरकार ने इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है जिसके कारण लंबे समय से लंबित समस्या का समाधान किया गया है. यह सूचित करना उचित है कि निराश्रित गोवंश बहुत कम पशुओं को छोड़कर सड़क और कृषि क्षेत्र में इधर-उधर नहीं भटक रहे हैं." रोजगार को लेकर विपक्ष के हमलों के बीच जलेबी, पूरी और पकोड़े तलते नजर आए UP के मंत्री सरका...

यूपी चुनाव पांचवां चरण: 300 का आंकड़ा पार कर BJP फिर से बनाएगी सरकार: सिद्धार्थ नाथ सिंह

Image
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कैबिनेट मंत्री और इलाहाबाद पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र (Allahabad West Assembly Constituency) से बीजेपी उम्मीदवार सिद्धार्थ नाथ सिंह (BJP Candidate Sidharth Nath Singh) ने कहा कि बीजेपी राज्य में 300 का आंकड़ा पार करेगी और सत्ता बरकरार रखेगी. राज्य विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को अपना वोट डालने के बाद सिंह पत्रकारों से बात करते कहा, "हम 300 का आंकड़ा पार करेंगे और फिर से सरकार बनाएंगे. लोगों ने फैसला कर लिया है और वे विकास कार्यों के लिए मतदान कर रहे हैं." Prayagraj | UP minister Sidharth Nath Singh & his family offer prayers at Sai Baba Mandir in Prayagraj as voting in the fifth phase of #UttarPradeshElections gets underway Singh is contesting as BJP candidate from Allahabad West constituency, polling on which is being held today pic.twitter.com/Plj0dRl7XU — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 27, 2022 यह भी पढ़ें इससे पहले सिंह और उनके परिवार ने प्रयागराज मे...

'BJP की गर्मी निकल गई', अखिलेश यादव ने पहले चरण के चुनाव में बीजेपी के सफाये का दावा किया

Image
लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) का पहला चरण का मतदान 10 फरवरी को पूरा हो चुका है. सपा और रालोद के गठबंधन ने वेस्ट यूपी की इन 58 सीटों पर बीजेपी को पिछली बार की कामयाबी दोहराने से रोकने के लिए पूरी ताकत झोंकी थी. मतदान के अगले दिन ही अखिलेश यादव ने पहले दौर में गठबंधन की बढ़त का दावा करते हुए बीजेपी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि पहले चरण से ही बीजेपी का सफाया होना शुरु हो चुका है. पहले चरण के मतदान के बाद बीजेपी की गर्मी निकल गई है. यह भी पढ़ें "सबमें डालो फूट, मिलकर करो लूट" : अल्मोड़ा की रैली में PM नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर तंज हिजाब के मुद्दे पर सवाल करने पर उन्होंने कहा,  बीजेपी के पास यही सब मुद्दे उछालने का विशेषाधिकार है. उनके पास प्रिवेलेज है कि वो कौन से मुद्दे को कितना तूल देना है. पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा नेता आजम खान के मुकदमों पर कहा कि बीजेपी में छोटी सोच के लोग हैं.आजम खान पर सब झूठे मुकदमे हैं. छोटे छोटे मुकदमे उनकी सोच को प्रदर्शित करत...

'BJP की गर्मी निकल गई', अखिलेश यादव ने पहले चरण के चुनाव में बीजेपी के सफाये का दावा किया

Image
लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) का पहला चरण का मतदान 10 फरवरी को पूरा हो चुका है. सपा और रालोद के गठबंधन ने वेस्ट यूपी की इन 58 सीटों पर बीजेपी को पिछली बार की कामयाबी दोहराने से रोकने के लिए पूरी ताकत झोंकी थी. मतदान के अगले दिन ही अखिलेश यादव ने पहले दौर में गठबंधन की बढ़त का दावा करते हुए बीजेपी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि पहले चरण से ही बीजेपी का सफाया होना शुरु हो चुका है. पहले चरण के मतदान के बाद बीजेपी की गर्मी निकल गई है. यह भी पढ़ें "सबमें डालो फूट, मिलकर करो लूट" : अल्मोड़ा की रैली में PM नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर तंज हिजाब के मुद्दे पर सवाल करने पर उन्होंने कहा,  बीजेपी के पास यही सब मुद्दे उछालने का विशेषाधिकार है. उनके पास प्रिवेलेज है कि वो कौन से मुद्दे को कितना तूल देना है. पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा नेता आजम खान के मुकदमों पर कहा कि बीजेपी में छोटी सोच के लोग हैं.आजम खान पर सब झूठे मुकदमे हैं. छोटे छोटे मुकदमे उनकी सोच को प्रदर्शित करत...

"भाजपा का हर वादा एक जुमला था": यूपी की भाजपा सरकार पर जमकर बरसे अखिलेश यादव 

Image
UP Election 2022: अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला. मुजफ्फरनगर: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की सत्ताधारी भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला. अखिलेश यादव ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्‍होंने राज्‍य में जो भी वादा किया था, वह जुमला निकला. राष्‍ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी के साथ एक संयुक्‍त प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में यादव ने कहा, ''अब चुनाव आ रहे हैं, मैं बीजेपी से कहना चाहूंगा कि अपना मेनिफेस्‍टो पढ़ लें. उन्‍होंने जो वादे किए हैं वो पूरे किए? हर वादा 'जुमला' निकला. झूठे विज्ञापन दिए, अब भी आंकड़ों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. मुझे विश्वास है कि हमारा गठबंधन इस चुनाव में भाजपा को हरा देगा".  यह भी पढ़ें पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी पार्टी के उस वादे को दोहराया कि अगर वे सत्ता में आए तो लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मुहैया कराएंगे. उन्‍होंने कहा,  “300 यूनिट मुफ्त बिजली और सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी, किसानों को अपनी फसल एमएसपी पर बेचने की व्यवस्था होग...

यूपी के निर्दलीय बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने से किया इंकार

Image
बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत नई दिल्ली: यूपी के निर्दलीय बाहुबली विधायक विजय मिश्रा (Vijay Mishra) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से राहत नहीं मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने यूपी चुनाव के दौरान जमानत देने से इनकार कर दिया है. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह जमानत के लिए उपयुक्त मामला नहीं है, हालांकि सबूतों की रिकॉर्डिंग होने के बाद याचिका को पुनर्जीवित किया जा सकता है. यह भी पढ़ें जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि फिलहाल इस मामले में जमानत नहीं दी जा सकती. दरअसल भदोही की ज्ञानपुर विधानसभा सीट के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा फिलहाल उत्तर प्रदेश की आगरा सेंट्रल जेल में बंद हैं. लम्बे वक्त से विजय मिश्रा आगरा की सेंट्रल जेल में बंद हैं. मिश्रा पर कई तरह के आपराधिक मामले भी दर्ज हैं, वहीं आय से अधिक संपत्ति के मामले में भी प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई कर चुका है. इस आधार पर ही जिला पुलिस के मुकदमे पर संज्ञान लेते हुए ED मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से मिश्रा पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. शाहीन बाग धरना मामले के फैसले पर स्पष्टीकरण मांगने वाली याचिका ...

'फेसबुक लाइव से लेकर 3D रैली तक': देखिए UP के 'डिजिटल चुनाव प्रचार' में राजनीतिक दल क्या बना रहे प्लान?  

Image
कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज दोपहर बाद अपने सोशल मीडिया पेजों पर पार्टी की महिला केंद्रित 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' अभियान के बारे में बात करेंगी. एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पार्टी ने कहा है कि इस बातचीत कार्यक्रम में कार्यकर्ता और जनता दोनों प्रियंका गांधी वाड्रा से सवाल पूछ सकेंगे. कांग्रेस उत्तर प्रदेश में इस तरह की घोषणा करने वाली पहली पार्टी बन गई है. कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए पार्टी ने कुछ दिनों पहले ही जमीनी रैलियों, मैराथन और चुनावी अभियानों को स्थगित करने का ऐलान किया था और अब पार्टी वर्चुअल मोड में आ चुकी है.  UP Election 2022: कोरोना के कोहराम के बीच AAP ने उत्तर प्रदेश में चुनावी रैलियां स्थगित कीं कांग्रेस नेताओं द्वारा यह निर्णय बरेली शहर में आयोजित एक मैराथन के बाद आया, जहां हजारों की संख्या में युवतियों ने भाग लिया था, जिससे वहां भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई थी. पार्टी का कहना है कि जल्द ही और अधिक डिजिटल अभियान शुरू किए जाएंगे. उधर, राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी ने अब तक डिजिटल अभि...