Posts

Showing posts with the label YogiAdityanath

राबड़ी देवी बोलीं-योगी और नीतीश कुमार को अपने पदों की अदला-बदली करनी चाहिए, यह बताई वजह..

Image
बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है पटना : बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi)ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish kumar)पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश के अपने समकक्ष योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के साथ पदों की अदला-बदली कर लेनी चाहिए क्योंकि नीतीश की सहयोगी भाजपा, योगी के शासन ‘‘मॉडल'' को बेहतर बता रहे हैं और इसे यहां लागू किए जाने की बात कर रहे हैं. बिहार विधान परिषद के बाहर राजद नेता ने कानून और व्यवस्था बनाए रखने में कथित रूप से विफल रहने और ‘‘डबल इंजन'' सरकार (केंद्र और राज्य में राजग का शासन) के दावों के बावजूद शराबबंदी को प्रभावी ढंग से नहीं लागू किए जाने के लिए मौजूदा राज्य सरकार की आलोचना करते हुए उक्त टिप्पणी की. यह भी पढ़ें भाजपा नेताओं के यह कहे जाने पर कि बिहार में ‘‘योगी मॉडल'' की जरूरत है, राबड़ी ने कहा, ‘‘योगी मॉडल को बिहार लाने से किसी ने रोका है क्या? योगी को लाकर यहां बिठा दें और बिहार के मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) को उत्तर प्रदेश भेज दें.'' उल्लेखनीय है कि...

योगी सरकार 2.0 : UP का 37 साल का 'सियासी इतिहास' बदलने वाले योगी से जुड़ी 10 खास बातें

Image
योगी आदित्‍यनाथ ने लगातार दूसरी बार सीएम के तौर पर यूपी की कमान संभाली है योगी आदित्‍यनाथ ने उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पद की कमान संभाल ली. शपथ ग्रहण समारोह राजधानी लखनऊ के भारत रत्‍न अटल बिहारी वापजेयी इंटरनेशनल इकाना क्रिकेट स्‍टेडियम में आयोजित हुआ जिसमें पीएम मोदी, उनकी कैबिनेट के कई मंत्री और बीजेपी शासित राज्‍यों के ज्‍यादातर सीएम शामिल हुए. योगी आदित्‍यनाथ से जुड़ी खास बातें... योगी आदित्यनाथ का वास्‍तविक नाम अजय सिंह बिष्‍ट है. उनका जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड (तब उत्तर प्रदेश का हिस्सा था) में हुआ था. माता-पिता के सात बच्‍चों में योगी शुरू से ही सबसे तेजतर्रार थे.जानकार बताते हैं कि कॉलेज की पढ़ाई करते हुए योगी 1990 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गए. योगी आदित्‍यनाथ गणित विषय से स्‍नातक है. गढ़वाल यूनिवर्सिटी से उन्‍होंने बीएससी की डिग्री हासिल कर चुके हैं. साल 2014 में  गोरखनाथ मंदिर के महंत अवैद्यनाथ की मौत के बाद वे यहां के महंत यानी पीठाधीश्वर चुन लिए गए. गोरखनाथ मंदिर के महंत अवैद्यनाथ ने उन्हें अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था, जिसके बाद उनका रा...

...जब 'कांग्रेस सिंह' से नाम बदल स्वतंत्र देव सिंह बने BJP के बड़े नेता, अब योगी कैबिनेट में मिली जगह

Image
स्‍वतंत्र देव 16 जुलाई, 2019 से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं. लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश के 18वीं विधानसभा चुनाव में मिले पूर्ण बहुमत का श्रेय तमाम लोगों के खाते में जाता है, जिनमें से एक महत्वपूर्ण नाम शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का भी है. स्वतंत्र देव की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश की जनता ने किसी पार्टी को करीब चार दशक (37 साल) बाद में राज्य में लगातार दूसरी बार जनादेश दिया है. यह भी पढ़ें इससे पहले उत्तर प्रदेश में 1985 में जनता ने कांग्रेस को लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का मौका दिया था. लेकिन उसके बाद से अभी तक कोई बार लगातार दो बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में नहीं लौटी. योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में मिशन 2024 की छाप, ओबीसी-दलितों पर दिखा फोकस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में बतौर मंत्री आज शपथ लेने वाले स्‍वतंत्र देव सिंह ने लंबा संघर्ष किया है और आज का यह समारोह कांग्रेस सिंह के स्‍वतंत्र देव सिंह बनने तक की संघर्षपूर्ण कहानी का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. भाजपा ...

उप्र में सरकार गठन से पहले प्रदेशभर के मंदिरों में पूजा-अर्चना, शपथ ग्रहण दोपहर बाद

Image
भाजपा सूत्रों के अनुसार बैठक में योगी आदित्यनाथ के विधानमंडल दल के नेता चुने जाने की औपचारिकता पूरी होगी. शाह राज्‍य सरकार के नए मंत्रिमंडल के गठन को लेकर भी विचार विमर्श कर सकते हैं. मंत्रियों के नामों को लेकर अटकलें 25 मार्च को गठित होने वाली सरकार में उपमुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के नामों को लेकर अभी अटकलें लगाई जा रही हैं. भाजपा के राज्य मुख्यालय में सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बंसल ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की. वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के पूर्ण बहुमत में आने के बाद गोरखपुर से पांच बार के सांसद रहे योगी आदित्यनाथ को 'लोकभवन' में संपन्न विधायक दल की बैठक में भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुना गया था. इसके बाद योगी ने 19 मार्च 2017 को दो उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉक्टर दिनेश शर्मा समेत अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 403 सीट पर सहयोगियों समेत 273 सीटें जीत...

चुनाव जीता तो योगी जी से कहूंगा,मैं हीरो के बजाय नेता बन गया हूं : डॉक्‍टर कफील खान

Image
राज्य विधान परिषद के चुनाव में सपा ने डॉक्टर कफील खान को अपना उम्मीदवार बनाया है गोरखपुर : अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (SP)ने राज्य विधान परिषद के चुनाव में डॉक्‍टर कफील खान (Dr Kafeel Khan) को अपना उम्‍मीदवार बनाया है. यूपी के गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2017 में ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित होने के कारण बड़ी संख्या में बच्चों की मृत्यु के मामले से डॉक्टर कफील खान का नाम सुखियों में आया था. सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी ने राज्य विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र से होने वाले चुनाव के लिए डॉक्टर कफील खान को देवरिया-कुशीनगर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. यह भी पढ़ें कफील ने गोरखपुर में संवाददाता सम्मेलन में अपनी उम्मीदवारी का जिक्र करते हुए कहा, 'मैं एक डॉक्टर था. बाद में सामाजिक कार्यकर्ता बना. उसके बाद पुलिस की सूची में हिस्ट्रीशीटर बन गया. उसके बाद मैं लेखक बना और बाबा राघव दास गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में हुए ऑक्सीजन कांड के ऊपर एक किताब लिखी और अब मैं नेता बन गया हूं.'उन्होंने कहा, 'जब गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन कांड हुआ था तब मुख्...

यूपी : सीएम योगी ने बच्‍चों के दिन को बनाया यादगार, उन्‍हें चॉकलेट देकर की बातचीत

Image
बच्‍चों को दुलारकर उन्‍हें चॉकलेट बांटते हुए सीएम योगी आदित्‍यनाथ उत्‍तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने नथमलपुर के आसपास के बच्चों के लिए आज के दिन को यादगार बना दिया. लखनऊ लौटते समय एमपी पालीटेक्निक हैलीपैड पर पहुंचे सीएम योगी, पहले से उनका इंतजार कर रहे बच्चों के बीच पहुंचे और सभी को चॉकलेट देकर दुलारा. बच्चों की इच्छा पर सभी बच्चों को उन्होंने हेलीकॉप्टर में एक चक्कर घुमाने के लिए बैठाया, लेकिन हेलीकॉप्टर के स्टार्ट होते ही कुछ बच्चे डर गए. लिहाजा बच्चों को उतारकर मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो गए. बच्चे भी हेलीकॉप्टर पर बैठने की खुशी समेटे अपने घरों को लौट गए.  यह भी पढ़ें चुनाव प्रचार के सिलसिले में चार दिनों के गोरखपुर प्रवास के बाद सीएम योगी लखनऊ रवाना होने के लिए बुधवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे  महाराणा प्रताप पॉलीटेक्निक कैंपस में स्थायी रूप से बने हैलीपैड पर पहुंचे, जहां पहले से ही 18- 20 की संख्या में छोटे-छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग मुख्यमंत्री से मिलने के इंतजार में बैठे थे. हैलीपैड पर पहुंचते ही सीएम योगी बच्चों के बीच पहुंचे और सभी बच्चों को चॉकलेट देकर उनसे ...

'BJP की गर्मी निकल गई', अखिलेश यादव ने पहले चरण के चुनाव में बीजेपी के सफाये का दावा किया

Image
लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) का पहला चरण का मतदान 10 फरवरी को पूरा हो चुका है. सपा और रालोद के गठबंधन ने वेस्ट यूपी की इन 58 सीटों पर बीजेपी को पिछली बार की कामयाबी दोहराने से रोकने के लिए पूरी ताकत झोंकी थी. मतदान के अगले दिन ही अखिलेश यादव ने पहले दौर में गठबंधन की बढ़त का दावा करते हुए बीजेपी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि पहले चरण से ही बीजेपी का सफाया होना शुरु हो चुका है. पहले चरण के मतदान के बाद बीजेपी की गर्मी निकल गई है. यह भी पढ़ें "सबमें डालो फूट, मिलकर करो लूट" : अल्मोड़ा की रैली में PM नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर तंज हिजाब के मुद्दे पर सवाल करने पर उन्होंने कहा,  बीजेपी के पास यही सब मुद्दे उछालने का विशेषाधिकार है. उनके पास प्रिवेलेज है कि वो कौन से मुद्दे को कितना तूल देना है. पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा नेता आजम खान के मुकदमों पर कहा कि बीजेपी में छोटी सोच के लोग हैं.आजम खान पर सब झूठे मुकदमे हैं. छोटे छोटे मुकदमे उनकी सोच को प्रदर्शित करत...

'BJP की गर्मी निकल गई', अखिलेश यादव ने पहले चरण के चुनाव में बीजेपी के सफाये का दावा किया

Image
लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) का पहला चरण का मतदान 10 फरवरी को पूरा हो चुका है. सपा और रालोद के गठबंधन ने वेस्ट यूपी की इन 58 सीटों पर बीजेपी को पिछली बार की कामयाबी दोहराने से रोकने के लिए पूरी ताकत झोंकी थी. मतदान के अगले दिन ही अखिलेश यादव ने पहले दौर में गठबंधन की बढ़त का दावा करते हुए बीजेपी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि पहले चरण से ही बीजेपी का सफाया होना शुरु हो चुका है. पहले चरण के मतदान के बाद बीजेपी की गर्मी निकल गई है. यह भी पढ़ें "सबमें डालो फूट, मिलकर करो लूट" : अल्मोड़ा की रैली में PM नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर तंज हिजाब के मुद्दे पर सवाल करने पर उन्होंने कहा,  बीजेपी के पास यही सब मुद्दे उछालने का विशेषाधिकार है. उनके पास प्रिवेलेज है कि वो कौन से मुद्दे को कितना तूल देना है. पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा नेता आजम खान के मुकदमों पर कहा कि बीजेपी में छोटी सोच के लोग हैं.आजम खान पर सब झूठे मुकदमे हैं. छोटे छोटे मुकदमे उनकी सोच को प्रदर्शित करत...

'यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार', योगी आदित्यनाथ ने जारी किया पार्टी का चुनावी गीत, सपा को जवाब

Image
सपा और बीजेपी यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कैम्‍पेन सांग जारी कर चुकी हैं लखनऊ: उत्तरप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपने चुनावी अभियान को धार देने के लिए नया गीत लांच किया. सपा के चुनावी गीत "अखिलेए आए" के बाद आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी का चुनावी गीत जारी किया.बीजेपी के उत्तरप्रदेश ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर पार्टी ने इसकी जानकारी दी. इस थीम सांग के शुरुआती दृश्य में ही अयोध्या का भव्य राम मंदिर दिखाया गया है साथ ही मेट्रो ट्रेन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ भी साथ दिखाई दे रहे हैं. पूरे गाने के दौरान तेज आवाज में नगाड़े भी बजते दिखाई दे रहे हैं.  यह भी पढ़ें ट्वीट में इस गीत के बोल लिखे गए हैं, "प्रयागराज से मथुरा, काशी तक लखनऊ से लेकर झांसी तक अयोध्या से बिठूर तक शहर-गांव सब दूर-दूर तक गाजीपुर से गाजियाबाद से यूपी भर में शंखनाद से सुनाई पड़ती है यही हुंकार यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार #फिर_से_बीजेपी" प्रयागराज से मथुरा, काशी तक लखनऊ से लेकर झांसी तक अयोध्या से बिठूर ...

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के बीजेपी में जाने की अटकलें तेज

Image
Aparna Yadav BJP : मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू बीजेपी में शामिल हो सकती हैं (फाइल फोटो) लखनऊ: समाजवादी पार्टी के पूर्व मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल हो सकती हैं, ऐसी अटकलें काफी तेज हो गई हैं. खबरों के मुताबिक, यह कहा जा रहा है कि बुधवार को अपर्णा यादव बीजेपी का दामन थाम सकती हैं. इन कयासों को बीजेपी के ही एक वरिष्ठ नेता के ट्वीट से भी बल मिला है. हरियाणा बीजेपी के प्रभारी अरुण यादव ने ट्वीट कर कहा है कि मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव बुधवार सुबह यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल होने जा रही हैं.  यह भी पढ़ें पीएम के साथ सेल्फी पर यादव परिवार से 22वीं राजनेता अपर्णा ने क्या दी सफाई... मुलायम सिंह के छोटे पुत्र प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव कल (बुधवार) सुबह 10 बजे, योगी जी की मौजूदगी में भाजपा Join करने जा रही हैं।। — Arun Yadav (@beingarun28) January 18, 2022 अपर्णा यादव की बीजेपी नेताओं से पहले भी काफी सियासी नजदीकियां रही हैं. हालांकि समाजवादी पार्टी की ने...

CM योगी को गोरखपुर से उम्मीदवार बनाने के फैसले का मौजूदा विधायक अग्रवाल ने किया स्‍वागत

Image
भाजपा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर शहर सीट से उम्‍मीदवार बनाया है. (फाइल फोटो) गोरखपुर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath) को गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र (Gorakhpur City Assembly Seat) से उम्मीदवार घोषित किए जाने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फैसले का यहां के मौजूदा विधायक डाक्‍टर राधा मोहन दास अग्रवाल ने स्वागत किया है.  गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल ने इस सीट से योगी को मैदान में उतारने के पार्टी के फैसले का स्वागत किया और कहा, 'हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं, पार्टी के निर्णय का स्वागत करते हैं.'' यह भी पढ़ें गोरखपुर महानगर और आसपास के जिलों में बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में मशहूर डॉक्टर अग्रवाल को योगी आदित्‍यनाथ ने वर्ष 2002 में भाजपा की तत्कालीन राजनाथ सिंह नीत सरकार में मंत्री रहे एवं पार्टी उम्मीदवार शिवप्रताप शुक्ल के खिलाफ शहर क्षेत्र से हिंदू महासभा के उम्मीदवार के रूप में उतारा. योगी की ताकत और अपनी लोकप्रियता से डॉक्टर अग्रवाल 2002 में चार बार के विधायक एवं तत्कालीन मं...

कहीं भी भारी भीड़ से कोरोना के मामलों में उछाल आएगा, यूपी के स्वास्थ्य मंत्री ने माना

Image
उत्तर प्रदेश में कोविड के बढ़ते मामलों के बीच नई पाबंदियां लगाई गईं हैं नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ( UP Health Minister Jai Pratap Singh) ने माना है कि इस वक्त कहीं भी भारी भीड़ इकट्ठा होती है तो कोरोना के मामलों में उछाल  (Covid Cases) आएगा. चुनावी रैलियों को लेकर उनका ये बयान आया है. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पिछले साल कोरोना की दूसरी लहर के दौरान यूपी में ऑक्सीजन की कमी थी, लेकिन यह पूरे देश का संकट था. हालांकि सुधार के सारे कदम उठाए गए हैं. वहीं कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने दावा किया कि प्रदेश की 47 फीसदी आबादी का वैक्सीनेशन हो चुका है. जय प्रताप सिंह ने NDTV से बातचीत में कहा कि ज्यादा भीड़ जुटने से कोरोना तेज बढ़ेगा, खासकर ओमिक्रॉन वैरिएंट बेहद संक्रामक है. यह भी पढ़ें  दिल्ली में टेस्‍ट कराने वाला हर चौथा व्यक्ति कोरोना संक्रमित, पिछले 24 घंटों में 19166 नए मामले जब उनसे पूछा गया कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को उनकी पिछली राजनीतिक सभाओं में बिना मास्क के ...

'ATS ने योगी आदित्यनाथ का नाम लेने के लिए किया था मजबूर' : कोर्ट में मुकरा मालेगांव ब्लास्ट का 15वां गवाह

Image
मालेगांव बम धमाके मामले की सुनवाई में अब तक 220 लोगों की गवाही हो चुकी है. मुंबई: 2008 मालेगांव बम धमाके मामले में एक नया मोड़ आ गया है. कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई के दौरान मंगलवार को एक गवाह मुकर गया. बयान से मुकरने वाला अब तक ये 15वां गवाह है. मालेगांव बम धमाके मामले की सुनवाई में अब तक 220 लोगों की गवाही हो चुकी है.  यह भी पढ़ें इस दौरान खास बात ये रही कि इस गवाह ने मुंबई की विशेष एनआईए अदालत को बताया कि मामले की तत्कालीन जांच एजेंसी एटीएस ने उसे प्रताड़ित किया था. उसने कोर्ट को बताया कि विस्फोट के बाद उसे 07 दिनों तक एटीएस कार्यालय में रखा गया था और उसके बाद एटीएस ने उसके परिवार के सदस्यों को प्रताड़ित करने और उन्हें फंसाने की धमकी दी थी. 2008 Malegaon blast case | A witness tells Special NIA court that he was tortured by ATS, the then probe agency of the case. He also told the court that ATS forced him to falsely name Yogi Adityanath and 4 other people from RSS. — ANI (@ANI) December 28, 2021 साथ ही गवाह ने बताया कि एटीएस ने उसे योगी आदित्यनाथ , इंद्रेश कुमार, देवधर और का...

CM योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को फोन कर पूछा COVID-पॉज़िटिव पत्नी डिंपल यादव और बेटी का हाल

CM योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को फोन कर पूछा COVID-पॉज़िटिव पत्नी डिंपल यादव और बेटी का हाल

चुनावी समीकरणों में आगे निकलने के लिए सहयोगी दल के साथ BJP की बड़ी रैली आज

चुनावी समीकरणों में आगे निकलने के लिए सहयोगी दल के साथ BJP की बड़ी रैली आज