कैमरे में कैद : दिल्ली के रोहिणी इलाके में कारोबारी की कार से स्कूटी सवार बदमाशों ने लूटे ₹ 2 करोड़
स्कूटी सवार बदमाशों ने गाड़ी रुकवाई. कार का शीशा तोड़ा औऱ पिस्टल दिखाकर डिग्गी से पैसा लूट ले गए नई दिल्ली : दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 24 में करीब दो करोड़ रुपये की लूट की घटना हुई है. स्कूटी सवार बदमाशों ने गाड़ी रुकवाकर शीशा तोड़ा और डिग्गी से नोटों से भरे 3 बैग लूट लिए. मंगलवार रात को हुई यह वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है. फुटेज में तीन लुटेरे वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं. जानकारी के अनुसार, कारोबारी नरेंद्र कुमार अग्रवाल अपने रिश्तेदार करण अग्रवाल के साथ चांदनी चौक से पैसा लेकर घर आ रहे थे. कार ड्राइवर धर्मेंद्र चला रहा था. दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 24 में 1 करोड़ 97 लाख की लूट,स्कूटी सवार 3 बदमाशों ने पहले एक कारोबारी की कार का शीशा तोड़ा ,फिर पिस्टल दिखाकर डिग्गी से रुपये से भरे तीन बैग ले गए,वारदात मंगलवार रात 9 बजे की ,सीसीटीवी में कैद हुई वारदात pic.twitter.com/ynJ6IZ0jXy
— Mukesh singh sengar मुकेश सिंह सेंगर (@mukeshmukeshs) March 30, 2022 यह भी पढ़ें
Source link
https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87...