Posts

Showing posts with the label JoeBiden

अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) पर एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए

Image
First Published: March 12, 2022 | Last Updated:March 12, 2022 9 मार्च, 2022 को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन ने क्रिप्टोकरेंसी पर एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किये। कार्यकारी आदेश (E xecutive Order) इस कार्यकारी आदेश ने अमेरिकी संघीय एजेंसियों से क्रिप्टोकरेंसी के जोखिमों और लाभों की जांच करने का आह्वान किया है। इस आदेश में डिजिटल संपत्ति के विनियमन और निगरानी के लिए एक एकीकृत दृष्टिकोण की आवश्यकता का भी उल्लेख किया गया है। फोकस क्षेत्र इस कार्यकारी आदेश में घोषित उपाय छह प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित हैं: उपभोक्ता संरक्षण वित्तीय स्थिरता अवैध गतिविधि प्रतिस्पर्धा वित्तीय समावेशन जिम्मेदार नवाचार उपभोक्ताओं की सुरक्षा कई क्रिप्टो घोटालों, साइबर हमलों आदि के मद्देनजर कार्यकारी आदेश ने उपभोक्ताओं की सुरक्षा पर बहुत जोर दिया है। क्रिप्टो स्कैमर द्वारा कई निवेशकों का शोषण किया जा रहा है। इस प्रकार, डिजिटल परिसंपत्तियों द्वारा उत्पन्न किसी भी प्रणालीगत वित्तीय जोखिम के खिलाफ पर्याप्त निगरानी सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। अवैध गतिविधियां क्रिप्टो...

अमेरिका ने रूस पर नए प्रतिबन्ध लगाये

Image
First Published: February 23, 2022 | Last Updated:February 23, 2022 अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाईडेन (Joe Biden) ने रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए कहा है कि मास्को द्वारा पूर्वी यूक्रेन में दो अलगाववादी क्षेत्रों को स्वतंत्र मान्यता देना रूसी आक्रमण की शुरुआत है। मुख्य बिंदु  अमेरिका ने डोनेट्स्क और लुहान्स्क की स्वतंत्रता को मान्यता देने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की आड़ में रूसी सैनिकों की तैनाती को अधिकृत करने के रूस के फैसले की आलोचना की है। अमेरिका द्वारा किए गए प्रतिबंध ने रूस के संप्रभु ऋण और देश के दो वित्तीय संस्थानों को टारगेट किया है जिसमें रूस का सैन्य बैंक शामिल है। इन प्रतिबंधों का मतलब है कि रूस अब पश्चिमी और यूरोपीय बाजारों से धन नहीं जुटा पाएगा। यह प्रतिबंध क्यों लगाए गए? रूसी सरकार ने लुहान्स्क पीपल्स रिपब्लिक और डोनेट्स्क पीपल्स रिपब्लिक को स्वतंत्र क्षेत्रों के रूप में मान्यता दी और यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में सैन्य उपस्थिति स्थापित करने के लिए उनके साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। अमेरिका ने इस समझौते को यूक्रेन...

स्‍टाफ के साथ खराब व्‍यवहार, वाइट हाउस के टॉप साइंस एडवाइजर ने दिया इस्‍तीफा

Image
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) के टॉप साइंस एडवाइजर एरिक लैंडर (Eric Lander) ने इस्तीफा दे दिया है। वाइट हाउस को उसकी इंटरनल जांच में इस बात के सबूत मिले कि एरिक ने अपने कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया था। एरिक लैंडर का इस्‍तीफा बाइडन प्रशासन में कैबिनेट लेवल का पहला बड़ा इस्‍तीफा है। पिछले साल हुए एक इंटरनल रिव्‍यू में इस बात का सबूत मिला कि साइंस एंड टेक्‍नॉलजी पॉलिसी ऑफ‍िस के डायरेक्‍टर और बाइडन के साइंस एडवाइजर लैंडर ने अपने कर्मचारियों को धमकाया और उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया।  एक न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, एरिक लैंडर के व्‍यवहार के लिए वाइट हाउस ने उन्‍हें फटकार लगाते हुए काम पर बने रहने का संकेत दिया था। हालांकि अब उन्‍होंने इस्‍तीफा दे दिया है।  प्रेस सेक्रेटरी जेन साकी ने कहा कि जो बाइडन ने एरिक लैंडर का इस्‍तीफा ले लिया है। साथ ही महामारी, कैंसर मूनशॉट, जलवायु परिवर्तन और अन्य कामों के लिए उनका आभार जताया है। अपने इस्‍तीफे में लैंडर ने कहा कि  जिस तरह से मैंने उनसे बात की, उससे मैं तबाह हो गया हूं। मैंने उन्‍हें चोट पहुंचाई है। अब मेरी भूमिका को...

71% रेटिंग के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में पीएम मोदी (PM Modi) शीर्ष पर: सर्वेक्षण

Image
First Published: January 21, 2022 | Last Updated:January 21, 2022 हाल ही में अमेरिका बेस्ड Morning Consult Political Intelligence ने विश्व भर में एक सर्वेक्षण किया। इस सर्वेक्षण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 71% की अनुमोदन रेटिंग (approval rating) के साथ विश्व के नेताओं के बीच शीर्ष पर हैं। अन्य वैश्विक नेताओं की स्थिति विश्व के 13 नेताओं की सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 43% अप्रूवल रेटिंग के साथ छठे नंबर पर हैं। बाईडेन के बाद कनाडा के राष्ट्रपति जस्टिन ट्रूडो ने 43% और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने 41% की अप्रूवल रेटिंग हासिल की। नवंबर 2021 में भी प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में सबसे ऊपर थे। मॉर्निंग कंसल्ट पॉलिटिकल इंटेलिजेंस वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इटली, जापान, मैक्सिको, दक्षिण कोरिया, स्पेन, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका में सरकारी नेताओं और देश के प्रक्षेपवक्र की अनुमोदन रेटिंग पर नज़र रख रहा है। मॉर्निंग कंसल्ट ने अपनी वेबसाइट पर कहा, “नवीनतम अनुमोदन रेटिंग 13...