Posts

Showing posts with the label flashinglight

MP-महाराष्‍ट्र के आसमान में चमकती रोशनी क्‍या थी? अधिकारियों ने लगाए यह कयास

Image
मध्‍य प्रदेश, गुजरात और महाराष्‍ट्र के कई इलाकों में शनिवार रात लोगों को आसमान में चमकती हुई रोशनी दिखाई दी। सोशल मीडिया में इसके वीडियो सामने आने के बाद कयासों का दौर शुरू हो गया। वीडियो में दिख रहा नजारा शानदार था। कई लोगों ने इसे उल्‍कापिंड बताया। कई ने कहा उल्‍काओं की बौछार है और बात होते-होते एलियंस तक पहुंच गई। दावे हुए कि यह एलियंस का शिप है। बहरहाल, इस रोशनी के बाद एक इलाके में मेटल की बड़ी रिंग और गोला लोगों को बरामद हुआ। इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि यह पिछले साल अंतरिक्ष में लॉन्‍च किए गए चीनी रॉकेट का मलबा हो सकता है।  एक न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, बताया जाता है कि 2 से 3 मीटर साइज की यह रिंग जिसका वजन करीब 40 किलो है, उसे शनिवार देर रात महाराष्‍ट्र के एक गांव में खेत में पाया गया। जिला कलेक्टर अजय गुल्हाने ने एक न्‍यूज एजेंसी को बताया कि रिंग का साइज 6.5-10 फीट है।  बताया जाता है कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में यह रिंग बरामद हुई है। मीड‍िया रिपोर्टों के मुताबिक, जिस इलाके में यह रिंग मिली, वहां दावत की तैयारी हो रही थी। तभी आकाश में चमकती एक लाल रिं...