Posts

Showing posts with the label RDSO

डीजल लोकोमोटिव में बायो-डीजल का उपयोग करेगा भारतीय रेलवे

Image
First Published: April 18, 2022 | Last Updated:April 18, 2022 भारतीय रेलवे (Indian Railways) बायो-डीजल का उपयोग करके अपने डीजल इंजनों के बेड़े को चलाने की योजना बना रहा है। भारतीय रेलवे ने संसद को सूचित किया है कि अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन (Research Designs and Standards Organisation – RDSO) द्वारा डीजल इंजनों के संचालन के लिए B-5 बायो-डीजल का परीक्षण किया गया है। मुख्य बिंदु  प्रारंभ में, रेलवे द्वारा इसके उपयोग को अनिवार्य बनाने से पहले पायलट आधार पर डीजल इंजनों को चलाने के लिए बायो-डीजल का उपयोग किया जा सकता है। बायो-डीजल के उपयोग से रेलवे के डीजल बिल में बचत करने में मदद मिलेगी। बायो-डीजल उत्सर्जन को कम करने में भी मदद करेगा, जिससे प्रदूषण कम होगा। 2018-19 में माल ढुलाई, करों सहित हाई-स्पीड डीजल की लागत 18,587.14 करोड़ रुपये थी, जबकि 2019-20 में यह 16,030.58 करोड़ रुपये थी। भारतीय रेलवे के डीजल खर्च में गिरावट की उम्मीद है क्योंकि रेलवे 2023 के अंत तक 100% विद्युतीकरण हासिल करने की कोशिश कर रहा है, हालांकि डीजल इंजनों का उपयोग माल ढुलाई के उ...