Posts

Showing posts with the label PRIYANKAGANDHI

‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ कैम्पेन नहीं चला, जानिए यूपी कांग्रेस के बड़े महिला चेहरों का क्या रहा हाल

Image
Women Candidates : यूपी विधानसभा चुनाव में 42 महिलाओं ने चुनाव जीता नई दिल्ली: UP women candidates: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं'के नारे के साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के नेतृत्व में चुनाव अभियान में जोरशोर से उतरी थी, लेकिन महिला वोटरों को लुभाते हुए उन्हें राजनीति में आगे लाने की ये कवायद बुरी तरह फेल रही है. पार्टी ने यूपी में 148 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन जीत सिर्फ एक को नसीब हुई. कांग्रेस की बड़ी महिला हस्तियों में शामिल प्रत्याशियों को तीन हजार से भी कम वोट मिले और उनकी जमानत जब्त हो गई. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने की ऱणनीति के साथ प्रदेश की 45 फीसदी महिला आबादी को पार्टी की ओर आकर्षित करने का बड़ा दांव चुनाव में खेला था. हालांकि कामयाबी सिर्फ पार्टी की एक उम्मीदवार अनुराधा मिश्रा मोना को मिली. वो भी कांग्रेस के कद्दावर नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं. यह भी पढ़ें उन्नाव सदर सीट से कांग्रेस ने आशा देवी को टिकट दिया था, जो रेप पीड़िता की मां थीं. कांग्रेस ने उनके प...

UP Election 2022: सपा के गढ़ आजमगढ़ में क्या BJP बढ़ा पाएगी अपनी सीटें, क्या हैं सियासी समीकरण?

Image
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान जारी है आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान जारी है. अंतिम चरण के लिए आजमगढ़ में भी अलग-अलग बूथों पर वोटिंग जारी है. आजमगढ़ सपा का गढ़ रहा है. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने साल 2019 के आम चुनाव में आजमगढ़ लोकसभा सीट जीती थी. भाजपा ने आजमगढ़ विधानसभा सीट से सपा के दुर्गा प्रसाद यादव के खिलाफ अखिलेश मिश्रा को मैदान में उतारा है. सपा के दुर्गा प्रसाद यादव का इस सीट पर दबदबा रहा है. 2017 के विधानसभा चुनाव में जिले की 10 विधानसभा सीटों में से सिर्फ एक सीट पर ही भाजपा जीत पाई थी. वहीं सपा पांच सीटों पर विजयी रही थी.  सात चरणों वाले उत्तर प्रदेश चुनाव के अंतिम चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा. इस बीच, दक्षिण वाराणसी के मऊ में भी मतदान जारी है. मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही (संत रविदास नगर) के नौ जिलों के 54 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 613 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं.  इस चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. इस चरण में भाजप...

UP Election 2022 Phase 7 Live Updates: यूपी में 7वें चरण का मतदान जारी, वाराणसी में यूक्रेन से लौटी छात्रा वोट डालने पहुंची

Image
यूपी में 7वें चरण का मतदान जारी UP Election 2022 Phase 7 Live Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के 7वें चरण का मतदान जारी है. इस चरण में आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र सहित नौ जिलों की कुल 54 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. सुबह नौ बजे तक 8.58% वोटिंग हुई है. वहीं 11 बजे तक 21.55 प्रतिशत मतदान हुआ. करीब 2.06 करोड़ मतदाता चुनाव लड़ रहे 613 उम्मीदवारों की किस्मत पर आज मुहर लगाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी और अखिलेश यादव के लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ में भी आज वोटिंग हो रही है. 2017 में बीजेपी ने 54 सीटों में 36 सीटें जीती थीं. वहीं सपा ने 2017 में 11 सीटें जीती थीं. मायावती ने भी 6 सीटें जीती थीं. वाराणसी में सभी पार्टियों के बड़े नेताओं ने प्रचार किया था. यहां पर पीएम मोदी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान जनता से वोट मांगते दिखे.  इस चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. इस चरण में भाजपा का साथ छोड़कर इस बार सपा से गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे सुभासपा अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओम...

VIDEO: बनारस में तीन दिन तक कबीर मठ में रुकीं प्रियंका गांधी, समझा कबीर-दर्शन

Image
तीन दिन तक बनारस के कबीर मठ में रहीं प्रियंका गांधी..... बनारस: यूपी (UP Assembly elections 2022) में अंतिम चरण के चुनाव के लिए प्रचार के लिए कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) बनारस में हैं. बनारस में प्रियंका गांधी तीन दिन तक कबीर मठ में रुकीं. 3 दिन उन्होंने यहां एक कमरे में प्रवास किया, यहीं से वह सुबह प्रचार करने जाती थीं और शाम को वापस आ जाती थीं. प्रचार के बाद प्रियंका जब खाली होती थीं तो वह कबीर के दर्शन पर चिंतन-मनन करती थीं. कबीर मठ के विवेक दास बताते हैं कि वह कबीर के दोहे की किताब के साथ अरदास और भोजन के पनघट में भी बैठीं और कबीर मठ के बगल की गलियों में संगीतज्ञों के घर भी गईं और उनका हालचाल जाना. यह भी पढ़ें VIDEO- प्रियंका गांधी के इस 3 दिन का प्रवास कैसा रहा इस पर तफ़सील से बात की अजय सिंह ने कबीर मठ के महंत विवेक दास से- बता दें कि यूपी में सातवें और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को होगा. इस दौरान 9 जिलों की 54 सीटों पर वोटिंग होगी. 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे. Source link https://myrevolution.in/politics/video-%e0...

UP विधानसभा चुनाव का 5वां चरण : अयोध्या और अमेठी पर टिकीं निगाहें, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर, 10 बड़ी बातें

Image
लखनऊ: UP Assembly Elections 2022 : आज उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए मतदान हो रहा है. मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं. आज 12 जिलों में कुल 61 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है. इस चरण में अयोध्या और प्रयागराज सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है. इन क्षेत्रों से कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. पांचवें चरण में 692 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके राजनीतिक भाग्य का फैसला करीब 2.24 करोड़ मतदाता करेंगे. मामले से जुड़ी अहम जानकारियां : यूपी के पांचवे चरण के मतदान में शामिल क्षेत्रों में सबसे अधिक सुर्खियों में रहने वाला निर्वाचन क्षेत्र अयोध्या है, जिसका कारण राम मंदिर का निर्माण है. गौरतलब है कि राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले पर 2019 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में यह पहला बड़ा चुनाव है. सन 1980 के दशक में राम जन्मभूमि आंदोलन शुरू होने के बाद से अयोध्या (पहले फैजाबाद) जिला 1991 से बीजेपी का गढ़ रहा है.  अयोध्या में बीजेपी के मौजूदा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के खिलाफ सपा ने ब्राह्मण चेहरे ...

प्रियंका गांधी NDTV से बोलीं, "मैं लड़ सकती हूं यूपी चुनाव, ये नहीं मान सकती, मैं कांग्रेस की सीएम कैंडिडेट.."

Image
नई दिल्‍ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि वे यूपी विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं. NDTV से बात करते हुए प्रियंका ने कहा, 'मैं यूपी चुनाव में लड़ सकती हूं लेकिन यह नहीं मान सकती कि मैं मुख्‍यमंत्री उम्‍मीदवार हूं.' शुक्रवार को ही प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में किए गए कमेंट का जिक्र करते हुए प्रियंका ने कहा, यह केवल जुबानी टिप्‍पणी के रूप में था. आज सुब‍ह जब प्रियंका से पूछा गया था कि यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस का मुख्‍यमंत्री उम्‍मीदवार कौन होगा तो उनका जवाब था- आप हर कहीं मेरा चेहरा देख सकते हैं. नहीं देख सकते क्‍या? . यह भी पढ़ें इस जवाब के बाद यह अटकलें शुरू हो गई थी थी कि अब तक सक्रिय सियासत से दूर प्रियंका अब इसके लिए तैयार हैं.यूपी में पार्टी के चुनाव अभियान का नेतृत्‍व कर रही प्रियंका से जब यह सवाल दोहराया गया था तो उन्‍होंने कहा था, 'आप मेरा चेहरा देख सकते हैं, नहीं देख सकते.' उन्‍होंने इंटरव्‍यू में कहा, 'मैंने स्‍पष्‍ट रूप से कहा कि यह एक टिप्‍पणी की थी. ' यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर जोर-शोर से तैयारियों में जुटी कांग्रेसने  शुक्रवार को अप...

कांग्रेस ने दिखावे के लिए नहीं, बल्कि देश के विकास के लिए ठोस कदम उठाए : प्रियंका गांधी

Image
प्रियंका ने हस्तिनापुर से कांग्रेस की उम्मीदवार अर्चना गौतम को लेकर की जा रही टिप्पणियों पर नाराजगी जाहिर की लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के 70 साल के शासन को लेकर अक्सर तंज कसने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलते हुए मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी ने दिखावा करने के लिए नहीं बल्कि देश के विकास के लिए ठोस कदम उठाए थे. प्रियंका ने फेसबुक लाइव के जरिए लोगों के सवालों के जवाब देते हुए कहा, 'भाजपा अक्सर यह सवाल करती है कि कांग्रेस ने अपने 70 साल के राज में आखिर क्या किया. अगर आप देखें तो इन वर्षों में बहुत सी उपलब्धियां हासिल की गईं. एम्स और आईआईटी जैसे संस्थान खड़े किए गए. यहां तक कि पोलियो का टीका बनाने की प्रक्रिया भी कांग्रेस के शासनकाल में ही शुरू हुई थी क्योंकि कांग्रेस की मंशा देश के विकास के लिए ठोस काम करने की थी, दिखावा करने की नहीं.' यह भी पढ़ें रेप पीड़िता की मां कांग्रेस प्रत्याशी, कुलदीप सेंगर की बेटी ने प्रियंका गांधी से कहा- ''मैं भी लड़ सकती हूं'' उन्होंने भाजपा से सवाल करते हुए कहा, 'आज आप जहां खड़े हैं, वह पिछ...

प्रियंका गांधी वाड्रा के बच्चों के इंस्टाग्राम एकाउंट हैक नहीं हुए : सरकारी सूत्र

प्रियंका गांधी वाड्रा के बच्चों के इंस्टाग्राम एकाउंट हैक नहीं हुए : सरकारी सूत्र