Posts

Showing posts with the label ChiefMinisterAshokGehlot

राजस्थान की भविष्य की पेयजल एवं सिंचाई की जरूरतों के लिए ERCP आवश्यक : अशोक गहलोत

Image
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फाइल फोटो) जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान जैसे प्रदेश में भविष्य की पेयजल एवं सिंचाई की जरूरतों को पूरा करने के लिए पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को राष्ट्रीय महत्व की परियोजना का दर्जा दिया जाना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इस परियोजना को लेकर लगाए जा रहे तकनीकी आक्षेप राजस्थान जैसे जटिल भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य के लिए उपयुक्त नहीं हैं. ईआरसीपी की तुलना दूसरे राज्यों की योजनाओं से करना उचित नहीं है. यह भी पढ़ें गहलोत रविवार को इस परियोजना को लेकर अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे. बैठक में मुख्यमंत्री ने ईआरसीपी के तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) 2017 में केंद्रीय जल आयोग को भेज दी गई थी. ईआरसीपी से प्रदेश के 13 जिलों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित होगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्वी भाग में जहां पानी की विकट समस्या है, वहां जल जीवन मिशन के मापदंडों के अनुसार 55 लीटर पेयजल प्रति व्यक्ति ह...

राजस्थान में कांग्रेस और BJP में सीधी लड़ाई, AAP कहीं नहीं : प्रताप सिंह खाचरियावास

Image
राजस्थान के खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास (फाइल फोटो) जयपुर: राजस्थान के खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने रविवार को कहा कि राज्य में मुख्य राजनीतिक लड़ाई कांग्रेस और भाजपा के बीच है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार की नकल कर रही आम आदमी पार्टी (आप) राजस्थान में कुछ नहीं कर सकती. खाचरियावास का यह बयान ‘आप' द्वारा राज्य में संगठन के पुनर्गठन और सदस्यता अभियान की शुरुआत की घोषणा किए जाने के बीच आया है. उन्होंने यहां इस बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा, “आम आदमी पार्टी पूरे देश में गहलोत सरकार की नकल कर रही है. राजस्थान पूरी दुनिया में दवा और इलाज को निशुल्क घोषित करने वाला पहला राज्य है. वह बुजुर्गों और विधवा महिलाओं को पेंशन देने वाला राज्य है. किसानों के लिए बिजली की दरें नहीं बढ़ाने वाला और बेरोजगारी भत्ता देने वाला राज्य है.” यह भी पढ़ें खाचरियावास ने दावा किया, “पंजाब में इन लोगों ने जो एजेंडा दिया, वह हमारी नकल है. वे हमारे घोषणापत्र और बजट को मंगवाकर जस का तस लागू करने की कोशिश कर रहे हैं. जो हमारी नकल कर रहे हैं, वे ऐसा करके राजस्थान में कुछ नही...