Posts

Showing posts with the label Indiastrategy

ओमिक्रॉन के मामले बढ़ने पर भारत की रणनीति बाकी देशों से बेहतर रही : मनसुख मांडविया

Image
‘कोविड-19 से निपटने में भारत के जन स्वास्थ्य उपाय' शीर्षक वाले वेबिनार का आयोजन नीति आयोग और 200 से अधिक गैर सरकारी संगठनों तथा नागरिक समाज संस्थाओं ने किया था. मंत्री ने कहा कि ऐसे समय में जब कई देशों में कोविड के दैनिक मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है, भारत के दैनिक मामले घट रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ देश में संक्रमण से उबरने की दर और टीकाकरण का आंकड़ा बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि जांच, संक्रमित का पता लगाने और जीनोम अनुक्रमण, रोकथाम, सामुदायिक निगरानी, घर पर पृथकवास के लिए प्रोटोकॉल और प्रभावी उपचार सहित समय पर किए गए उपायों ने भारत के कोविड-19 प्रबंधन में योगदान दिया है. मंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के प्रबंधन और विशेष रूप से ओमिक्रॉन के मामलों में हालिया तीव्र वृद्धि के दौरान महामारी प्रबंधन ने ‘‘मजबूत राजनीतिक इच्छा शक्ति, आत्मनिर्भरता..., प्रौद्योगिकी संचालित नवोन्मेष, साझा लक्ष्यों और सहयोगी कोशिशों को एक समग्र सरकार एवं समग्र समुदाय के जरिये मजबूती से प्रदर्शित किया है. '' नागरिकों की सहयोगी भावना की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘भारत का टीक...