Posts

Showing posts with the label HomeMinisterAmitShah

Parliament Budget Session 2022 Live: विपक्ष ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर संसद में सरकार को घेरा

Image
Parliament Budget Session 2022: लोकसभा में आज पेश हुआ 'द क्रिमिनल प्रोसीजर बिल, 2022'. Parliament Budget Session 2022: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में आज 'द क्रिमिनल प्रोसीजर (आइडेंटिफिकेशन) बिल, 2022' पेश किया गया. इस बिल के तहत पुलिस को विशेष अधिकार मिलेगा. इसके अलावा आज और भी कई अहम मुद्दों पर संसद में चर्चा की जाएगी. वहीं सदन में विपक्ष ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर सरकार को घेरा है.  क्या है 'द क्रिमिनल प्रोसीजर (आइडेंटिफिकेशन) बिल, 2022' "आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक, 2022" ("The Criminal Procedure (Identification) Bill, 2022")  में  किसी अपराध के मामले में गिरफ्तार और दोषसिद्ध अपराधियों का रिकार्ड रखने के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग की अनुमति देने का प्रस्ताव किया गया है.  बता दें कि इस बार कोरोना संकट को देखते हुए बजट सत्र दो चरणों में आयोजित किया गया है. पहला चरण 31 जनवरी को शुरू हुआ था, जो 11 फरवरी को खत्म हो गया था. संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण 14 मार्च को शुरू हुआ है, जो कि 8 अप्रैल को समाप्त होगा. Pa...

केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में पूर्वोत्तर राज्यों के बीच सीमा विवाद को सुलझा लिया जायेगा : किरेन रिजिजू

Image
केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू (फाइल फोटो) शिलांग: केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को विश्वास जताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व में पूर्वोत्तर राज्यों के बीच सीमा विवाद को सुलझा लिया जाएगा. रिजिजू ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अमित शाह जी के ध्यान देने और हर राज्य के प्रति उनके मार्गदर्शन और समर्थन से पूर्वोत्तर राज्यों के बीच सीमा विवाद को सुलझा लिया जाएगा.'' यह भी पढ़ें उन्होंने कहा, ‘‘हम बहुत आशान्वित हैं. अब, स्पष्ट संकेत आ रहे हैं. आप मुख्यमंत्रियों की बैठकों को देख रहे होंगे, गृह मंत्री सभी मुख्यमंत्रियों से बात कर रहे हैं.'' रिजिजू ने कहा कि गृह मंत्री जिस तरह इस मुद्दे पर सावधानीपूर्वक ध्यान दे रहे हैं, वैसा कांग्रेस राज में कभी नहीं देखने को मिला. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर राज्यों से कहा है कि वे बिना किसी प्रकार की हिंसा के सभी सीमा मुद्दों को आपस में सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाएं. (इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है...