बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की अटकलों को लेकर दी यह प्रतिक्रिया..
नीतीश कुमार ने उनके राज्यसभा जाने को लेकर चर्चाओं पर स्पष्टीकरण दिया है पटना : Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish kumar) ने उनके राज्यसभा जाने की ‘इच्छा' को लेकर हो रही कयासबाजी को स्पष्ट रूप से खारिज करते हुए सोमवार को कहा कि “यह महज अटकलें हैं जिनका कोई आधार नहीं है.” बिहार विधान परिषद के चुनाव के लिए आज यहां वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश ने कहा, “ऐसे ही कुछ भी छपता रहता है. मैं भी देखकर आश्चर्यचकित रहता हूं.”जदयू के वरिष्ठ नेताओं ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर अपना चौथा कार्यकाल पूरा कर रहे नीतीश अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे और कहीं नहीं जा रहे हैं. यह भी पढ़ें गौरतलब है कि नीतीश ने 30 मार्च को मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक बातचीत में कहा था कि उनकी राज्यसभा जाने की इच्छा अभी पूरी नहीं हुई है. नीतीश के इस बयान के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा होने लगी थी कि वे संसद के उच्च सदन के सभापति बनेंगे.संवाददाताओं द्वारा बिहार विधान परिषद चुनावों में राजग उम्मीदवारों की संभावना के बारे में पूछ...