इंसान को दोबारा चांद पर उतारने का आज अहम दिन, रोलआउट के लिए सेट हुआ Nasa का ‘मून रॉकेट’
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) आज एक अहम टास्क शुरू करने जा रही है। एजेंसी अपने मून मिशन के लिए स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) रॉकेट को रोलआउट करने जा रही है। इसके जरिए इंसान को चंद्रमा, मंगल ग्रह और उससे भी आगे तक ले जाने की तैयारी है। पिछले एक दशक से तैयार हो रहा यह सिस्टम आज रोलआउट के लिए जाएगा। यह सफल रहा, तो फिर कई और टेस्ट किए जाएंगे और सबसे आखिर में ‘वेट ड्रेस रिहर्सल' होगी। रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिका के केप कैनावेरल स्थित नासा के केनेडी स्पेस सेंटर में यह प्रक्रिया भारतीय समय के मुताबिक, आज देर रात 2:30 बजे से शुरू होगी। इस दौरान 5.75 मिलियन टन वजनी और 32 मंजिला SLS-ओरियन स्पेसक्राफ्ट को स्थानांतरित किया जाएगा। इस दौरान मौसम के बेहतर रहने का अनुमान लगाया गया है। यह सिस्टम पिछले एक दशक से तैयार हो रहा है, जिसमें देरी की वजह से इसकी लागत बढ़ी है। हालांकि नासा को उम्मीद है कि एक बार इसे सफलतापूर्वक लॉन्च करने के बाद यह अपने डेवलपमेंट में हुई देरी को कवर कर लेगा। नासा में आर्टिमिस के लॉन्च डायरेक्टर चार्ली ब्लैकवेल-थॉम्पसन इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि तैयारी...