Posts

Showing posts with the label PunjabAssemblyElection2022

"केजरीवाल ने कहा ..." : नवजोत सिद्धू ने बताया कि 'आप' में शामिल होने की बात क्यों हुई विफल?

Image
आप प्रमुख केजरीवाल को 'असुरक्षित' बताते हुए सिद्धू ने कहा, 'केजरीवाल नहीं चाहते थे कि मैं विधायक का चुनाव लड़ूं. उन्होंने कहा कि आप प्रचार करें, हम आपकी पत्नी को चुनाव लड़ाएंगे, उन्हें मंत्री बनाएंगे.' सिद्धू ने कहा कि केजरीवाल ने उनकी पार्टी के नेताओं दुर्गेश पाठक और संजय सिंह को उनके घर भेजा. उन्होंने कहा कि "मैं उनसे नहीं मिला. मेरी पत्नी ने आग्रह किया कि आपको मिलना चाहिए. मैंने उनसे मुलाकात की और उनसे पूछा, 'आपके पास क्या है? क्या मुझे राज्यसभा छोड़ देना चाहिए? क्या आपके पास राज्यसभा के लिए जगह है?'" सिद्धू एक बैठक के बाद केजरीवाल के पास गए. उन्हें बताया गया कि उनकी भूमिका केवल प्रचार करने की होगी. सिद्धू ने कहा, "कल्पना कीजिए, एक चार बार का सांसद उनके पास जाता है और कहता है कि मैं पंजाब के लिए आया हूं. और फिर छोटेपुर (आप के पंजाब संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर जिन्हें बाद में बर्खास्त कर दिया गया था) कहते हैं कि भगवंत (मान) ने उन्हें बताया (सही है या गलत, छोटेपुर बताएंगे) कि सिद्धू आए तो हमारा बाजार बंद हो जाएगा." उनके कांग्रेस में शामिल...

AAP के CM चेहरे भगवंत मान ने धूरी सीट से भरा नामांकन, कहा- जो समस्‍या धूरी में, वही पंजाब में

Image
नई दिल्‍ली : पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 (Punjab Assembly Election 2022) के लिए संगरूर जिले की धूरी विधानसभा सीट (Dhuri Assembly Seat) से आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने परचा भरा. इस दौरान उनके साथ उनकी मां भी मौजूद रही. वहीं बड़ी संख्‍या में पार्टी के समर्थक भी मौजूद थे. भगवंत मान पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्‍यमंत्री पद के उम्‍मीदवार हैं. इस दौरान भगवंत मान ने भरोसा जताया कि धूरी के लोग उन्‍हें पहले जैसा प्‍यार देंगे.  यह भी पढ़ें चुनाव नामांकन भरने के बाद भगवंत मान ने कहा कि धूरी क्रांतिकारियों और शायरों का इलाका है. मुझे उम्‍मीद है कि पंजाब में सबसे ज्‍यादा मार्जिन से इस सीट से जीतेंगे. साथ ही उन्‍होंने कहा कि धूरी को मॉडल बनाएंगे, जो समस्‍या धूरी में है वहीं पंजाब में है.  Punjab Election 2022: वाहे गुरु की कृपा से AAP आई है, आप हमें वोट देने से पहले परख लेना - केजरीवाल साथ ही उन्‍होंने कहा कि मैंने सांसद रहते हुए सभी इलाकों को बराबर पैसा दिया. बता दें कि भगवंत मान संगरूर संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं.  Punjab में बोले केजरीवाल- 'AAP ने चुन-चुन कर ...

पंजाब चुनाव : AAP के CM कैंडिडेट भगवंत मान पर प्रचार के दौरान कोरोना नियम के उल्लंघन का आरोप, EC ने भेजा नोटिस

Image
नई दिल्ली: विधानसभा चुनावों में कोरोनावायरस महामारी के चलते चुनाव आयोग ने रैलियों और जनसभा को लेकर गाइडलाइंस जारी की हैं. लेकिन एक के बाद एक ऐसी खबरें आ रही हैं, जहां पर चुनावी कार्यक्रमों के लिए कोविड नियमों का उल्लंघन के आरोप लग रहे हैं. अब सोमवार को चुनाव आयोग ने पंजाब चुनावों में प्रचार के लिए नोटिस भेजा है. पंजाब के संगरूर में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान (Bhagwant Mann) पर प्रचार के दौरान कोरोना नियम के उल्लंघन का आरोप लगा है, जिसके चलते EC ने उन्हें नोटिस भेजा है. यह भी पढ़ें पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनने और धुरी से उम्मीदवार घोषित होने के बाद रविवार को पहली बार अपने निर्वाचन क्षेत्र धुरी पहुंचे थे. धुरी सीट संगरूर जिले में आती है. दरअसल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में आठ जनवरी को चुनाव की तारीखों की घोषणा करते हुए निर्वाचन आयोग ने 15 जनवरी तक  रैलियों, रोड शो और बाइक रैलियों तथा इसी तरह के प्रचार कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी. आयोग ने 15 जनवरी को प्रतिबंध क...

क्या भगवंत मान होंगे पंजाब में AAP के CM उम्मीदवार, इन कारणों से माने जा रहे मजबूत दावेदार..

Image
केजरीवाल के करीबी भगवंत मान पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बेहद करीबी माने जाते हैं.मान 2014 में आम आदमी पार्टी से जुड़े और संगरूर से लोकसभा चुनाव जीते. 2014 लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 4 लोकसभा सीट जीती जो सभी पंजाब से थीं.आगे चलकर 4 में से दो सांसद मनमुटाव के चलते पार्टी से अलग हो गए लेकिन भगवंत मान के बारे में कभी ऐसी कोई खबर नहीं आई. 2017 में पंजाब में विधानसभा चुनाव में अपेक्षित सफलता न मिलने के बाद आम आदमी पार्टी में बहुत उथल-पुथल हुई.  बहुत से लोगों ने पार्टी छोड़ी लेकिन भगवंत मान हमेशा केजरीवाल के साथ बने रहे बठिंडा में पीएम की सुरक्षा में चूक, बीजेपी ने कहा- सीएम चन्नी ने फोन पर बात करने से मना किया 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए भी केजरीवाल ने मान को बिल्कुल अपने साथ रखा और हर मंच पर दोनों साथ ही दिखाई दिए.सबसे खास तस्वीर तब नजर आई जब पटियाला में हो रही शांति यात्रा के दौरान पार्टी के सभी नेता, कार्यकर्ता और समर्थक, केजरीवाल के आगे-पीछे कुछ दूरी बनाकर चल रहे थे लेकिन केवल मान ही थे जो केजरीवाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रह...

'आपको पद छोड़ देना चाहिए' : पीएम की सुरक्षा चूक पर कैप्टन अमरिंदर का सीएम चन्नी पर निशाना

Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाने के लिए बठिंडा पहुंचे थे चंडीगढ़: पंजाब यात्रा पर बुधवार को बठिंडा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की सुरक्षा में 'चूक' का बड़ा मामला सामने आया है. जिसके बाद पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर लगातार निशाना साधा जा रहा है. इस बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर पंजाब सरकार और सीएम चरणजीत चन्नी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, "पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह फेल, खासकर पंजाब, सीएम और एचएम. जब आप देश के प्रधानमंत्री को सुगम मार्ग प्रदान नहीं कर सकते हैं और वह भी पाकिस्तान की सीमा से सिर्फ 10 किमी दूर. ऐसे में आपको पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है और आपको पद छोड़ देना चाहिए! यह भी पढ़ें बठिंडा में फ्लाईओवर पर 15-20 मिनट फंसे रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारी सुरक्षा चूक : केंद्र Complete failure of law and order in Punjab, CM and HM Punjab, in particular. When you cannot provide smooth passage to the Prime Minister of the country and tha...

नवजोत सिंह सिद्धू को झटका, पंजाब में मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा नहीं करेगी कांग्रेस

Image
चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को झटका देते हुए पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने अफवाहों को सही साहित करते हुए कहा कि कांग्रेस आगामी राज्य विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Elections) के लिए मुख्यमंत्री (Chief Minister Face) के चेहरे की घोषणा नहीं करेगी. दरअसल, पंजाब कांग्रेस की प्रचार समिति के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि पार्टी "संयुक्त नेतृत्व" के तहत चुनाव लड़ेगी.  यह भी पढ़ें 'पुलिसवाले की पैंट गीली' बयान पर विवाद, पुलिस अधिकारी ने सिद्धू को भेजा मानहानि का नोटिस इसका उद्देश्य राज्य में जातिगत समीकरणों को संतुलित करना और पार्टी के भीतर अंदरूनी कलह को रोकना है. पंजाब में पार्टी के शीर्ष चेहरे विभिन्न समुदायों से आते हैं, जिसका उद्देश्य सभी चुनावी रूप से महत्वपूर्ण समूहों के वोट बैंक में टैप करके संख्या को मजबूत करना है. बता दें कि मुख्यमंत्री चरणसिंह चन्नी दलित समुदाय से आते हैं, राज्य पार्टी प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू एक जाट सिख हैं, चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख जाखड़ एक जाट हैं और दो उपमुख्यमंत्री सुखजि...

'मुझे खूब गालियां दीं, बस...' : बेअदबी, ब्लास्ट को लेकर सियासी जंग, केजरीवाल का पंजाब CM पर पलटवार

'मुझे खूब गालियां दीं, बस...' : बेअदबी, ब्लास्ट को लेकर सियासी जंग, केजरीवाल का पंजाब CM पर पलटवार

किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने राजनीतिक पार्टी बनाई, पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे

किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने राजनीतिक पार्टी बनाई, पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे