Posts

Showing posts with the label NitishKumarnewsinhindi

बिहार : नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर की मुलाकात से सियासी हलचल, मायने पूछने पर CM ने हंसकर दिया ये जवाब

Image
नीतीश कुमार से मिले प्रशांत किशोर (फाइल फोटो) पटना: बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के सुप्रीमो नीतीश कुमार और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर शुक्रवार को दिल्ली में मिले. इस मुलाकात की पुष्टि नीतीश कुमार ने आज दिल्ली में खुद की. नीतीश कुमार ने कहा कि प्रशांत से आज का नहीं, बल्कि पुराना रिश्ता है. हालांकि, उन्होंने कहा कि इस मुलाकात का कोई खास मतलब नहीं है. यह भी पढ़ें वहीं, प्रशांत किशोर ने इस मुलाकात के बारे में एनडीटीवी से कहा है कि ये शिष्टाचार के तहत मुलाकात थी. क्योंकि, जब नीतीश कुमार को पिछले महीने कोरोना हुआ था, तब उनसे हाल-चाल लेने के लिए बातचीत हुई थी. बस उनसे मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में बातचीत हुई. प्रशांत किशोर का कहना है कि इस मुलाकात के लिए नीतीश कुमार ने इच्छा प्रकट की. राजनीति से इसका कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन नीतीश कुमार ने जैसे इस मुलाकात को सार्वजनिक किया है, इससे साफ है कि वो फिलहाल भाजपा की तरफ से हर मुद्दे पर आक्रामक रवैये के कारण एक संदेश भी भेजना चाहते हैं.   ⁦ @NitishKumar ⁩ ने इस ख़बर की पुष्टि की शुक्रवार को उनकी मुलाक़ात⁦ @PrashantKisho...