उप्र में सरकार गठन से पहले प्रदेशभर के मंदिरों में पूजा-अर्चना, शपथ ग्रहण दोपहर बाद
भाजपा सूत्रों के अनुसार बैठक में योगी आदित्यनाथ के विधानमंडल दल के नेता चुने जाने की औपचारिकता पूरी होगी. शाह राज्य सरकार के नए मंत्रिमंडल के गठन को लेकर भी विचार विमर्श कर सकते हैं. मंत्रियों के नामों को लेकर अटकलें 25 मार्च को गठित होने वाली सरकार में उपमुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के नामों को लेकर अभी अटकलें लगाई जा रही हैं. भाजपा के राज्य मुख्यालय में सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बंसल ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की. वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के पूर्ण बहुमत में आने के बाद गोरखपुर से पांच बार के सांसद रहे योगी आदित्यनाथ को 'लोकभवन' में संपन्न विधायक दल की बैठक में भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुना गया था. इसके बाद योगी ने 19 मार्च 2017 को दो उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉक्टर दिनेश शर्मा समेत अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 403 सीट पर सहयोगियों समेत 273 सीटें जीत...