अंतरिक्ष यात्री बिना बोले कैसे करते हैं आपस में बात, Nasa ने वीडियो से समझाया
अंतरिक्ष की दुनिया पृथ्वी से जितनी अनोखी और दिलचस्प नजर आती है, अंतरिक्ष का सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह उतनी ही चुनौतीपूर्ण होती है। स्पेस मिशन के दौरान यात्री आपस में कम्युनिकेट कर सकें, इसके लिए रेडियो सिस्टम और कम्युनिकेशन चैनलों का एक पूरा नेटवर्क काम करता है। लेकिन स्थितियां आपात भी तो हो सकती हैं। रेडियो सिस्टम के बंद होने या मिशन के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी या फिर स्पेस वॉक के दौरान एस्ट्रोनॉट आपस में कैसे बात करते हैं, यही नासा (Nasa) ने अपने नए वीडियो में समझाया है। अंतरिक्ष यात्री बनना इतना आसान नहीं होता। इन यात्रियों को दिल और दिमाग से मजबूत होना पड़ता है। मिशन पर रवाना होने से पहले यात्रियों को साइलेंस सिग्नल्स की प्रैक्टिस करनी होती है। यह काफी हद तक भाव भंगिमाओं पर निर्भर करता है। वैसे, आम जिंदगी में भी तो लोग बिना कुछ कहे अपनी बात कह जाते हैं। जैसे-गुस्सा आने पर आंखों को तरार देना और माथे पर सिलवटें ले आना। कुछ इसी तरह से अंतरिक्ष यात्री भी नंबरों और भावनाओं के जरिए आपात स्थिति के दौरान आपस में बात करते हैं। हालांकि ये इशारे बहुत अनोखे नहीं ...