Posts

Showing posts with the label ODFप्लस

भारत ने 50,000 ODF प्लस गांव का आंकडा हासिल किया

Image
First Published: March 28, 2022 | Last Updated:March 28, 2022 भारत ने 50,000 खुले में शौच मुक्त (Open Defecation-Free – ODF) प्लस गांव  का मील का पत्थर पार कर लिया है। मुख्य बिंदु इस कार्यक्रम के तहत शीर्ष प्रदर्शन करने वाला राज्य तेलंगाना हैं जहां पर 13,960 ODF प्लस गांव हैं। इसके बाद तमिलनाडु और मध्य प्रदेश का स्थान है। 2020 में, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण चरण- II को यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था कि वर्ष 2024 के अंत तक देश भर के सभी गांवों को ODF प्लस घोषित किया जा सके। जल शक्ति मंत्रालय के अनुसार, ODF प्लस मिशन को प्राप्त करने के कई पहलू हैं जिनमें गोवर्धन योजना, बायोडिग्रेडेबल कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, ग्रे वाटर प्रबंधन और मल कीचड़ प्रबंधन (faecal sludge management) शामिल हैं। ODF प्लस गांवों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। यह श्रेणियां Rising, Aspiring और Model हैं, जो उनकी प्रगति को दर्शाती हैं। ODF प्लस गांवों के कार्यक्रम के परिणामस्वरूप एक प्रतिस्पर्धी और स्वस्थ भावना आई है जिसके परिणामस्वरूप लोगों की भाग...