Posts

Showing posts with the label HanumanJayanti

'क्या कोई खाली बैठा है?', सांप्रदायिक हिंसा पर न्यायिक जांच आयोग की मांग वाली अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार

Image
सुप्रीम कोर्ट मे कहा कि ऐसी मांग मत कीजिए जिसे पूरा नहीं किया जा सके नई दिल्ली: रामनवमी और हनुमान जंयती के अवसर पर दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में हुई सांप्रदायिक हिंसा की न्यायिक जांच और बुलडोजर न्याय के खिलाफ दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. अदालत ने याचिका कर्ता एडवोकेट विशाल तिवारी से कहा कि ऐसी मांग मत कीजिए जिसे पूरा न किया जा सके. जस्टिस नागेश्वर राव ने कहा कि आपने मांगा है कि पूर्व CJI की अगुवाई में जांच कराई जाए. क्या कोई खाली बैठा है? सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसी मांग मत कीजिए जिसे पूरा न किया जा सके. यह भी पढ़ें गौरतलब है कि एडवोकेट विशाल तिवारी ने एक जनहित याचिका दायर कर रामनवमी और हनुमान जंयती के अवसर पर राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश और गुजरात में हुई धार्मिक झड़पों की जांच के लिए भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में न्यायिक जांच आयोग गठित करने का निर्देश देने की मांग की थी. याचिकाकर्ता ने मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश में "बुलडोजर न्याय" की मनमानी कार्रवाई की जांच के लिए भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता क...

“जब आप गुंडों को सम्मानित करते हैं तो....”: दिल्ली हिंसा मामले में AAP ने बीजेपी को घेरा

Image
आप ने बीजेपी पर बोला हमला नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में सांप्रदायिक झड़प को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि वह गुंडों और दंगे करने वालों को सम्मानित कर रही है. अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी का ये बयान तब आया जब दिल्ली भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता ने कहा कि 16 अप्रैल की झड़प रोहिंग्या और बांग्लादेशी प्रवासियों को आप सरकार द्वारा दी जा रही सहायता प्रदान करने का नतीजा है. यह भी पढ़ें आदेश गुप्ता और अन्य भाजपा नेताओं द्वारा केजरीवाल के आवास पर हमला करने के आरोपियों को सम्मानित किया गया है. जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जयंती जुलूस के दौरान दो समुदायों में झड़प हो गई. इस हिंसा में आठ पुलिसकर्मी और एक नागरिक घायल हो गए. इस सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार किया है. आप का कहना है कि हाल की घटनाओं को देखकर यह स्पष्ट है कि हिंसा के पीछे भाजपा ही है. आदेश गुप्ता ने स्वयं बर्बरता और गुंडागर्दी के आरोप में गिरफ्तार किए गए 8 गुंडों को सम्मानित व सम्मानित किया. जब आप खुद ऐसे गुंडों का सम्मान करते हैं तो आप जनता को संदेश ...

मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग के बीच हनुमान जयंती के दिन महाआरती करेंगे राज ठाकरे

Image
एम एन एस मुंबई और ठाणे के बाद अब पुणे में भी हनुमान चालीसा आंदोलन तेजी से कर रही हैं. पुणे: मस्जिदों पर से लाउडस्पीकर हटाने की मांग के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे हनुमान जयंती के दिन आरती में शामिल होंगे. हनुमान जयंती के मौके पर शनिवार को पुणे के खालकर चौक मारुती मंदिर में एक कार्यक्रम रखा गया है और इस दौरान राज ठाकरे महाआरती करने वाले हैं. मनसे ने इस महाआरती के लिए पोस्टर भी जारी कर दिए हैं.  खास बात है कि पोस्टर पर राज ठाकरे को 'हिंदुजननायक' बताया गया है. एम एन एस मुंबई और ठाणे के बाद अब पुणे में भी हनुमान चालीसा आंदोलन तेजी से कर रही हैं. बता दें कि 16 अप्रैल यानी कल हनुमान जयंती है. यह भी पढ़ें प्रदेश सचिव ने पार्टी से किया किनारा मस्जिदों में से लाउडस्पीकरों को हटाने की मांग को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रदेश सचिव इरफान शेख ने गुरुवार को अपने पद को छोड़ दिया है. इरफान शेख ने कहा कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष राज ठाकरे के मस्जिदों से तेज आवाज वाले लाउडस्पीकरों को हटाने की वकालत पर कायम रहने के कारण पार्टी छोड़ दी है. ठाकरे को लिखे एक पत्र...

गुजरात के मोरबी में कल हनुमान जी की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे पीएम मोदी

Image
पीएम मोदी शनिवार को वीडियो कॉन्‍फ्रेसिंग के जरिये गुजरात के मोरबी में हनुमानजी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे नई दिल्‍ली : हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शनिवार को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्‍फ्रेसिंग के जरिये गुजरात के मोरबी में हनुमान जी की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे. हनुमानजी चार धाम प्रोजेक्‍ट के तहत देशभर में चार दिशाओं में आयोजित की जा रही चार मूतियों में यह दूसरी प्रतिमा है. यह प्रतिमा देश के पश्चिमी हिस्‍से में, मोरबी में परम पूज्‍य बापू केशवानंद जी के आश्रम में स्‍थापित की जा रही हैं. इस श्रंखला के अंतर्गत, हनुमान जी की पहली प्रतिमा उत्‍तर में शिमला में वर्ष 2010 में स्‍थापित की गई थी. इसी क्रम में दक्षिण में रामेश्‍वरम में प्रतिमा का कार्य शुरू किया जा चुका है.  यह भी पढ़ें Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%ac%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%b2-%e0%a4%b9%e0%a4%a8%e0%a5...