Posts

Showing posts with the label AssemblyPolls2022

नवजोत सिंह सिद्धू हो या जो भी मुख्यमंत्री बने बस बात सुन ले, मान ले: नवजोत कौर सिद्धू

Image
हमने पिछले 18 साल में अमृतसर में बहुत काम किया है. चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ रहे नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने एनडीटीवी के साथ खास बातचीत में इस बार के चुनाव को आसान बताया और कहा कि शहर के लोग बिक्रम सिंह मजीठिया से घबराए हुए हैं. उन्होंने कहा, "इस बार का चुनाव बहुत आसान लग रहा है, लोग सड़कों पर रोक रोक कर कह रहे हैं कि प्लीज हमको ज्वाइन करवा लो. शहर के लोग मजीठिया से घबराए हुए हैं और हम को कह रहे हैं कि हम आपके साथ और मेहनत करेंगे हमको अपनी पार्टी ज्वाइन करवाओ." यह भी पढ़ें उन्होंने दावा किया कि, "लोग कह रहे हैं कि हम नहीं चाहते की एक Drugs लॉर्ड आकर हमारे बच्चों को Drugs में डाले. आज के समय में बेरोजगारी बहुत ज्यादा है, इसलिए लोगों को लग रहा है कि या तो बच्चे बाहर जाएंगे या फिर Drugs के चक्कर में पड़ कर बर्बाद हो जाएंगे." वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे नवजोत सिद्धू, पंजाब में सीएम चेहरे के लिए कांग्रेस ले रही लोगों की राय सिद्धू ने कहा, "मुझे रोजाना 4000 मैसेज आ रहे हैं, जिसमें से 1500 मैसेज मजीठा से ...

'BJP के दिल में मेरे और किसानों के लिए कोई जगह नहीं' : RLD नेता जयंत चौधरी

Image
नई दिल्ली: राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी ने शनिवार को कहा कि भाजपा के दिल में उनके और किसानों के लिए कोई जगह नहीं है. उन्होंने यह बात गृहमंत्री अमित शाह के उस बयान पर कही, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा के दरवाजे जयंत चौधरी के लिए खुले हैं. एनडीटीवी ने उनसे पूछा कि गृह मंत्री अमित शाह ने यह बयान क्यों दिया? इस पर सवाल पर जयंत चौधरी ने कहा कि जो लोग हमारे साथ और भाजपा के खिलाफ हैं, उन्हें वे लोग बरगलाना चाहते हैं. वे उन्हें संदेश देना चाहते हैं कि इनका वोटर हमारे साथ हैं. वे यह मैसेज देना चाहते हैं कि आरएलडी को वोट देकर अपना वोट खराब ना करें. यह उनकी चुनावी रणनीति का हिस्सा है. उनके दिल में ना मेरे लिए और ना ही जिनकी मैं वकालत या जिनके लिए मैं लड़ते आया हूं किसानों के लिए कोई जगह नहीं है. यह भी पढ़ें चौधरी ने कहा कि भाजपा हमें मुगल, औरंगजेब और जिन्ना जैसी बातों में उलझाकर रखना चाहती है, ताकि मूल समस्याओं की तरफ हमारा ध्यान ही ना जाए. लेकिन अब लोग समझ गए हैं. लोगों के अंदर भाजपा के खिलाफ नाराजगी है. क्योंकि महंगाई की वजह से उनकी रोजी रोटी पर असर पड़ा है. किसानों की समस्याएं हैं...

गोवा: भाजपा ने जारी की दूसरी सूची, श्रीपद नाइक के बेटे को नहीं मिला टिकट

Image
भाजपा ने छह उम्मीदवारों की दूसरी और अंतिम सूची की बुधवार को घोषणा की. पणजी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 14 फरवरी को होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव के लिए अपने छह उम्मीदवारों की दूसरी और अंतिम सूची की बुधवार को घोषणा की. सूची में विधानसभा अध्यक्ष राजेश पाटनेकर का भी नाम है जो अपने मौजूदा निर्वाचन क्षेत्र बिचोलिम से चुनाव लड़ेंगे. हालांकि, केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक के बेटे सिद्धेश नाइक को सूची में जगह नहीं मिली. सिद्धेश कुम्भरजुआ से कथित तौर पर टिकट मांग रहे थे. राज्य के पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक पांडुरंग मडकाइकर की पत्नी जैनिता कुम्भरजुआ सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी. इसी तरह पार्टी ने 34 उम्मीदवारों की पहली सूची में पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल का नाम शामिल नहीं किया था. उत्पल पर्रिकर ने बाद में भाजपा छोड़ दी और घोषणा की कि वह पणजी से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे. यह भी पढ़ें Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0...

'सभ्य समाज के लिए ये सही नहीं' : RSS के मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने धर्म संसद में दिए 'हेट स्पीच' की आलोचना की

Image
नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की मुस्लिम इकाई ने रविवार को उत्तर प्रदेश के तीन जिलों में सार्वजनिक जागरूकता अभियान चलाया और विधानसभा चुनाव में समर्थन जुटाने के उद्देश्य से मुस्लिम उलेमा और विद्वानों के साथ बैठकें की. मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि संगठन के 10 सदस्यों के एक दल ने अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर जिले में अभियान चलाया.  यह भी पढ़ें बयान के अनुसार, बैठक में एमआरएम ने कहा कि मुस्लिम समुदाय ने समाज में बढ़ रही नफरत पर चिंता व्यक्त की. हाल में उत्तराखंड में आयोजित हुई ‘धर्म संसद' में की गई टिप्पणी का हवाला देते हुए एमआरएम ने कहा, 'उन्हें ऐसा लगता है कि धर्म संसद में की गई टिप्पणी किसी सभ्य समाज के लिए सही नहीं हैं.' एमआरएम के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद अख्तर ने कहा कि संघ या सरकार का ऐसी धर्म संसद से कोई नाता नहीं है और एमआरएम ऐसे आयोजनों का समर्थन नहीं करता तथा धर्म संसद में दिए गए बयानों की निंदा करता है. (हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।) Source ...

UP Polls 2022: सरोजिनी नगर सीट ने बढ़ाई बीजेपी की 'उलझन', पति और पत्‍नी दोनों ठोक रहे टिकट पर दावा..

Image
लखनऊ: UP Polls 2022: उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए लखनऊ की सरोजिनी नगर विधानसभा सीट से  विकट स्थिति पैदा हो गई है, जहां पति-पत्नी दोनों भारतीय जनता पार्टी (BJP)से टिकट के लिए दावा कर रहे हैं. यहां से मौजूदा विधायक और यूपी सरकार की मंत्री स्‍वाति सिंह और उनके पति दयाशंकर  सिंह, दोनों टिकट मांग रहे हैं. स्‍वाति ने अपने नाम की होर्डिंग अभी घर के अंदर ही रखीं है क्‍योंकि बीजेपी की ओर से अब तक उन्हें सरोजिनी नगर से लड़ने के लिए 'हां' नहीं किया गया है. इसकी वजह स्‍वाति के पति और यूपी बीजेपी के उपाध्‍यक्ष दयाशंकर हैं जो पत्‍नी की ही तरह सरोजिनी नगर से ही टिकट मांग रहे हैं.  यह भी पढ़ें 'यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार', योगी आदित्यनाथ ने जारी किया पार्टी का चुनावी गीत वे इस मामले में सीधे तौर पर तो कुछ नहीं बोल रहे है पर दबी जुबान में कह रहे हैं कि पिछली बार चुनाव लड़ाया था और इस बार लडूंगा.दयाशंकर कहते हैं, 'देखिए जो पार्टी कहेगी वो करूंगा पर पिछली बार लड़ाया था इस बार लडूंगा. हम पार्टी के कार्यकर्ता हैं. जो भी पार्टी कहेगी, करूंगा....

प्रियंका गांधी NDTV से बोलीं, "मैं लड़ सकती हूं यूपी चुनाव, ये नहीं मान सकती, मैं कांग्रेस की सीएम कैंडिडेट.."

Image
नई दिल्‍ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि वे यूपी विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं. NDTV से बात करते हुए प्रियंका ने कहा, 'मैं यूपी चुनाव में लड़ सकती हूं लेकिन यह नहीं मान सकती कि मैं मुख्‍यमंत्री उम्‍मीदवार हूं.' शुक्रवार को ही प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में किए गए कमेंट का जिक्र करते हुए प्रियंका ने कहा, यह केवल जुबानी टिप्‍पणी के रूप में था. आज सुब‍ह जब प्रियंका से पूछा गया था कि यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस का मुख्‍यमंत्री उम्‍मीदवार कौन होगा तो उनका जवाब था- आप हर कहीं मेरा चेहरा देख सकते हैं. नहीं देख सकते क्‍या? . यह भी पढ़ें इस जवाब के बाद यह अटकलें शुरू हो गई थी थी कि अब तक सक्रिय सियासत से दूर प्रियंका अब इसके लिए तैयार हैं.यूपी में पार्टी के चुनाव अभियान का नेतृत्‍व कर रही प्रियंका से जब यह सवाल दोहराया गया था तो उन्‍होंने कहा था, 'आप मेरा चेहरा देख सकते हैं, नहीं देख सकते.' उन्‍होंने इंटरव्‍यू में कहा, 'मैंने स्‍पष्‍ट रूप से कहा कि यह एक टिप्‍पणी की थी. ' यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर जोर-शोर से तैयारियों में जुटी कांग्रेसने  शुक्रवार को अप...

बीजेपी ने यूपी में उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की, जानें किसे कहां से मिला टिकट....

Image
अदिति सिंह को बीजेपी ने रायबरेली से चुनावी मैदान में उतारा है लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्‍याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है. बगावत कर बीजेपी में आईं  कांग्रेस एमएलए अदिति सिंह को पार्टी ने रायबरेली से चुनावी मैदान में उतारा है जबकि हाल ही में इस्‍तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व आईपीएस असीम अरुण कन्‍नौज से पार्टी प्रत्‍याशी होंगे. रिया शाक्‍य को बिधुना (ओरैया) से उतारा गयाा है, रिया के पिता ने हाल ही में सपा ज्‍वॉइन की है.इस सूची में पार्टी ने 85 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, इनमें 15 महिलाएं हैं. इसके साथ ही भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 194 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने पहली सूची में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित 107 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी. भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने होने वाले आगामी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। https://t.co/JSyLu6qcVc — BJP (@BJP...

Punjab Polls 2022: बीजेपी में शामिल हुए पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह

Image
जनरल जे जे सिंह अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं चंडीगढ़ : पूर्व सेना प्रमुख जनरल जोगिंदर जसवंत सिंह (JJ Singh) मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP)में शामिल हो गए. पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. शेखावत ने भाजपा की पंजाब इकाई के प्रमुख अश्वनी शर्मा के साथ मिलकर जनरल सिंह का पार्टी में स्वागत किया. पूर्व सेना प्रमुख ने साल 2018 में शिरोमणि अकाली दल का दामन छोड़ दिया था.जनरल सिंह 2017 में अकाली दल में शामिल हुए थे. उन्होंने पटियाला से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था. इस दौरान उन्हें अमरिंदर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. यह भी पढ़ें Source link https://myrevolution.in/politics/punjab-polls-2022-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%8f-%e0%a4%aa%e0%a5%82/?feed_id=8336&...

कानपुर के पूर्व पुलिस कमिश्नर असीम अरुण हुए BJP में शामिल, हाल ही में लिया था VRS

Image
भाजपा असीम अरुण को उनके गृह जिले कन्नौज से उम्मीदवार बना सकती है. लखनऊ: कानपुर के पूर्व पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली. भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी रहे अरुण ने भाजपा सरकार की सराहना करते हुए दावा किया कि पिछले पांच वर्ष का कार्यकाल कानून-व्यवस्था के लिए बहुत बेहतर था और पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को काम करने के लिए इससे पहले कभी इतना सुखद अवसर नहीं मिला. यह भी पढ़ें उत्तर प्रदेश कैडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी असीम अरुण ने हाल में कानपुर के पुलिस आयुक्त पद पर रहते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ली थी. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और केंद्रीय मंत्री तथा पार्टी के सह चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में असीम अरुण को पार्टी की सदस्यता दिलाई. खबरों में दावा किया जा रहा है कि भाजपा असीम अरुण को उनके गृह जिले कन्नौज से विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बना सकती है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि असीम अरुण एक बेहतरीन अधिकारी रहे हैं और उनके पिता पूर्व पुलिस महानिदेशक श्रीराम अरुण ने अपराधियों ...

योगी कैबिनेट में मंत्री रहे दारा सिंह चौहान और MLA आरके वर्मा समर्थकों समेत SP में शामिल

Image
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री पद से हाल ही में इस्तीफा दे चुके दारा सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी ‘अपना दल (सोनेलाल)' के विधायक डॉ. आरके वर्मा रविवार को अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये. सपा मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने दारा सिंह चौहान तथा प्रतापगढ़ जिले के विधायक आरके वर्मा के अपने-अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल होने की घोषणा की.  यह भी पढ़ें इस मौके पर चौहान ने कहा कि 2017 में जब भाजपा की सरकार बनी तब ‘सबका साथ-सबका विकास' का नारा दिया गया था, लेकिन कालांतर में साथ तो सबका लिया गया, मगर विकास कुछ चंद लोगों का हुआ. इस प्रदेश में चंद लोगों का विकास हुआ और बाकी लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया. चौहान ने कहा, ‘सपा मेरा पुराना घर है और हम उत्तर प्रदेश की सियासत की बदलकर अखिलेश यादव को फिर से उप्र को मुख्यमंत्री बनायेंगे.' उन्होंने कहा कि वह आने वाले दिनों में सभी पिछड़ों और दलित समाज को लामबंद करेंगे. विरोधी लाख साजिश कर लें, लेकिन यह तूफ...

पश्चिमी यूपी में कांग्रेस को बड़ा झटका, इमरान मसूद और विधायक मसूद अख्तर सपा में शामिल

Image
कांग्रेस ने इसे इमरान मसूद की ऐहसान फरामोशी बताया है लखनऊ: पश्चिमी उत्तर पदेश के कांग्रेस के कद्दावर नेता इमरान मसूद ने ्सोमवार को समाजवादी पार्टी में शामिल होने का ऐलान कर दिया. उनके साथ वहां के कांग्रेस के विधायक मसूद अख़्तर भी सपा में शामिल होंगे. कांग्रेस ने इसे इमरान मसूद की ऐहसान फरामोशी बताया है. दरअसल, इमरान मसूद ने सहारनपुर में एक बड़ी सभा कर जनता से समाजवादी पार्टी में शामिल होने की राय ली. इमरान सहारनपुर के कांग्रेस के बड़े नेता रशीद मसूद के भतीजे हैं, जो 9 बार सांसद रहे हैं.  यह भी पढ़ें इमरान मसूद ने कांग्रेस छोड़ सपा में जाने का किया ऐलान, 'टुकड़े-टुकड़े' करने वाले बयान से हुए थे चर्चित इमरान मसूद के घर उनके इलाक़े की आवाम का हुजूम था. इमरान उनसे समाजवादी पार्टी में जाने के अपने फ़ैसले पर हामी भरवाना चाहते थे और उन्होने यही किया. इस दौरान उन्होंने कहा, भाइयों हमें अखिलेश जी से मिलने जाना है, समाजवादी पार्टी में शामूलियत के लिए. क्या आप लोग मेरी बात से सहमत हैं? इस ज़िले की सातों विधानसभा पर हम लोगों को जिताकर भेजना है. इमरान मसूद के जाने का मकसद इमरान मसूद नही...

BJP नेता ने समझाया CM योगी के '80% बनाम 20%' के फॉर्मूले का गणित, बोले- 'आप हंस क्यों रहे हैं?'

Image
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) से पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के 80 बनाम 20 वाले बयान को लेकर सियासी बवाल खड़ा हो गया. बीजेपी नेता आलोक वत्स ने योगी के बयान को मुस्लिमों से जोड़ने की निंदा की और स्पष्ट किया कि 20 प्रतिशत में अपराधी और पाकिस्तान समर्थकों समेत अन्य शामिल हैं. यह भी पढ़ें मुख्यमंत्री ने हाल ही में कार्यक्रम में कहा था कि आगामी चुनाव 80 बनाम 20 फीसदी के बीच होगा. दरअसल, उनके (योगी आदित्यनाथ) द्वारा बताए गए आंकड़े मोटे तौर पर उत्तर प्रदेश में हिंदुओं और मुसलमानों के अनुपात से मेल खाते हैं. चुनाव से पहले योगी के इस बयान को विपक्ष वोटों के धुव्रीकरण से जोड़कर देख रहा है.     बीजेपी नेता आलोक वत्स ने एनडीटीवी के कार्यक्रम में कहा कि योगी के 80 प्रतिशत बनाम 20 प्रतिशत वाले बयान को मुस्लिमों से जोड़ने की कोशिश की जा रही है जबकि उन्होंने मुस्लिमों की बात नहीं की थी. बीजेपी नेता ने कहा, "योगी ने जिस 20 प्रतिशत की बात की है, उसमें 9 प्रतिशत अपराधी और असामाजिक तत्व, 3.5 प्रतिशत जमीन पर कब्जा करने वाले, दो प...

बिना मास्क पार्टी का प्रचार करते दिखे BJP के UP अध्यक्ष - बैठक में मौजूद UP प्रभारी कोरोना पॉज़िटिव

Image
इतना ही नहीं, स्वतंत्र देव सिंह प्रचार के दौरान मास्क के बिना मतदाताओं से मिलते हुए दिखे. वह उनके घरों पर पोस्टर चिपकाते और उन्हें तिलक लगाते देखे गए. कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि स्वतंत्र देव सिंह जिनसे मिल रहे हैं, उन्होंने भी मास्क नहीं पहने हुए हैं. आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक संपन्न हुई। @JPNadda @blsanthosh pic.twitter.com/Pwk5zjEtju — Radha Mohan Singh (@RadhamohanBJP) January 10, 2022 यूपी भाजपा प्रभारी राधा मोहन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया, रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है. मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है. लक्षण बहुत शुरुआती हैं, मैं स्वस्थ महसूस कर रहा हूं. पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं, वो अपनी जांच करवा लें.' कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया, रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। लक्षण बहुत शुरुआती हैं, मैं स्वस्थ महसूस कर रहा हूँ। पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्...

"ऐसा पहली बार हुआ है" : पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उठाया 'ऐतिहासिक कदम'

"ऐसा पहली बार हुआ है" : पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उठाया 'ऐतिहासिक कदम'

चुनावी समीकरणों में आगे निकलने के लिए सहयोगी दल के साथ BJP की बड़ी रैली आज

चुनावी समीकरणों में आगे निकलने के लिए सहयोगी दल के साथ BJP की बड़ी रैली आज