अब रोबोट बुझायेगा आग, दिल्ली फायर सर्विस में हुआ शामिल; जानिए 7 करोड़ के इस 'फायरफाइटर' में क्या है खास
नई दिल्ली: देश मे पहली बार यूरोप के तर्ज पर आग बुझाने के लिए रोबोट (Robot) का इस्तेमाल किया जाएगा. दिल्ली फायर सर्विस ने अपने बेड़े में रोबोट शामिल किए हैं, जिनकी मदद से अब जटिल से जटिल अवस्था में आग पर काबू पाने में सहायता मिलेगी. अच्छी बात ये रहेगी कि इन रोबोट की वजह से आग बुझाने के क्रम में किसी भी इंसानी जान को जोखिम में डालने से बचाया जा सकेगा. बताया जा रहा है कि ये दो रोबोट पहली बार भारत में लाए गए हैं, जिनकी कीमत 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है. राजधानी दिल्ली में भीड़ वाली और संकरी गलियों में आग बुझाना आसान हो जाएगा. Delhi Fire Service inducts remote control fire fighting machine to douse fire. We've trained officials to operate it. It'll help in reducing casualties during firefighting operations;will also be beneficial in places where lanes are narrow:Atul Garg, Delhi Fire Director (01.04) pic.twitter.com/UUBOFj6DkS
— ANI (@ANI) April 2, 2022 यह भी पढ़ें तंग और संगकरी गलियों में जहाँ दमकल की गाड़ियों को पहुँचने में मशकिल होती थी वहां अब रोबट आसानी से पहुँच कर आग क...