यूपी में योगी सरकार 2.0 : योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
लखनऊ: योगी आदित्यनाथ ने आज दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की कमान संभाल ली. शपथ ग्रहण समारोह राजधानी लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित हुआ जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई सदस्य, बीजेपी शासित राज्यों के ज्यादातर मुख्यमंत्री और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.योगी आदित्यनाथ के बाद केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने यूपी के उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों के बाद 16 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली, जिसमें सूर्य प्रताप शाही, सुरेश कुमार खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल और संजय निषाद शामिल हैं. यह भी पढ़ें इसके बाद नितिन अग्रवाल, कपिल देव अग्रवाल, रवींद्र जायसवाल, संदीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीचंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप ...