Posts

Showing posts with the label BJPPresident

विपक्ष के लेटर के जवाब में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लिखी देश के नाम खुली चिट्ठी, पढ़ें

Image
नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने देश की मौजूदा स्थिति पर देश के नागरिकों के नाम एक खुला पत्र लिखा. इस पत्र में नड्डा ने विपक्षी दलों के साथ कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. नड्डा का पत्र देश के मौजूदा सांप्रदायिक तनाव पर 13 राजनीतिक दलों के पत्र के जवाब में लिखा गया. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि ये दल वोट बैंक की राजनीति करते हैं. राजस्थान के करौली में हुई हिंसा पर चुप्पी साध लेते हैं. यह भी पढ़ें बीजेपी के दिग्गज नेता ने पत्र में लिखा कि चार राज्यों के परिणाम वोट बैंक की राजनीति करने वाले दलों की आंखे खोलने के लिए काफी है, देश का युवा अवसर चाहता है, विकास चाहता है विभाजन नहीं. साल 1966 में इंदिरा गांधी सरकार ने गौहत्या पर प्रतिबंध की मांग को लेकर संसद भवन की ओर कूच कर रहे साधुओं पर गोलियां चलवाईं. 84 में राजीव गांधी ने कहा कि जब एक बड़ा पेड़ गिरता है तो धऱती हिलती है. BJP President Shri @JPNadda ji's message to the nation. pic.twitter.com/EoC5lceV3H — BJP (@BJP4India) April 18, 2022 पत्र में लिखा गया कि गुजरात, मुरादाबाद, भिवंडी, मेरठ के दंगे, कश्मीर घाटी में हिंदुओं ...

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा का टि्वटर हैंडल हैक, रूस के लिए क्रिप्टोकरेंसी में डोनेशन का किया ट्वीट

Image
जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी. नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) का ट्विटर अकाउंट हो गया है. उनका अकांउट हैक करने के बाद हैकर ने सॉरी भी लिखा है. इस जानकारी के आने के बाद उनके ट्विटर हैंडल (Twitter Handle) से पोस्ट किया गया- ''सॉरी मेरा अकाउंट हैक हो गया. यहां रूस को दान करने के लिए क्योंकि उन्हें मदद की ज़रूरत है.'' हैकर्स ने बाद में प्रोफाइल का नाम बदलकर ICG OWNS INDIA भी कर दिया. हालांकि अब ये ट्वीट डिलीट कर दिया गया है. यह भी पढ़ें फिलहाल उनके अकाउंट को रिकवर कर लिया गया है. उनके ट्विटर हैंडल (Twitter Account) पर अब आखिरी ट्वीट 2 घंटे पहले का है, जिसमें वो उत्तर प्रदेश की जनता से 5वें चरण में वोट डालने की अपील कर रहे हैं. जिसमें वो लिखते हैं कि आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पाँचवें चरण की सभी 61 सीटों के मतदाताओं से मेरी अपील है कि अपना मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें तथा राज्य में एक मजबूत सरकार बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं. पहली बार वोट कर रहे मतदाताओं से आग्रह है कि वे लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए आगे आएं...