Posts

Showing posts with the label एंटीकरप्शनहेल्पलाइन

"मेरा पर्सनल नंबर": भगवंत मान ने एंटी करप्शन हेल्पलाइन का ऐलान किया

Image
चंडीगढ़: पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन शुरू करने की घोषणा की. भगवंत मान ने कल सीएम पद की शपथ ली थी और यह वादा किया था कि वे "एक दिन भी बर्बाद नहीं करेंगे." उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन नंबर 23 मार्च को स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जयंती पर लॉन्च किया जाएगा. यह भी पढ़ें उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर मेरा निजी नंबर होगा..अगर कोई रिश्वत मांगता है, तो उस नंबर पर ऑडियो और वीडियो भेजें." उन्होंने ट्वीट में कहा, "मैं किसी सरकारी कर्मचारी को धमकी नहीं दे रहा हूं क्योंकि 99 फीसदी सरकारी कर्मचारी ईमानदार हैं लेकिन एक फीसदी कर्मचारी भ्रष्ट हैं, जिन्होंने सिस्टम को खराब कर दिया है. केवल 'आप' ही इस भ्रष्ट व्यवस्था को साफ कर सकती है." भगत सिंह जी के शहीदी दिवस पर, हम anti-corruption हेल्पलाइन नम्बर जारी करेंगे। वो मेरा पर्सनल वॉट्सऐप नंबर होगा। अगर आपसे कोई भी रिश्वत मांगे, उसकी वीडियो/ऑडियो रिकॉर्डिंग करके मुझे भेज देना। भ्रष्टाचारियों के ख़िलाफ़ सख्त एक्शन लिया जाएगा...