Posts

Showing posts with the label shivrajsinghchouhan

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में उपचुनाव को लेकर बीजेपी के "मामा" और कांग्रेस के "काका" में जुबानी जंग

Image
भोपाल: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में 12 तारीख को उपचुनाव को लेकर मतदान होने हैं. लड़ाई में बीजेपी के "मामा" यानी शिवराज सिंह चौहान बनाम कांग्रेस के "काका" यानी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल में जुबानी जंग हुई है. पिछले विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस के देवव्रत सिंह ने महज़ 870 वोटों से बीजेपी की कोमल जंघेल को हराया था, देवव्रत सिंह के निधन से सीट खाली हुई है. यह भी पढ़ें दरअसल, खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में मुख्य मुकाबला इन तीन चेहरों में है. कांग्रेस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य यशोदा वर्मा को उम्मीदवार बनाया है तो बीजेपी ने पूर्व विधायक कोमल जंघेल पर ही भरोसा जताया है, जबकि जनता कांग्रेस जोगी ने देवव्रत सिंह के बहनोई नरेंद्र सोनी को उम्मीदवार बनाया है. लेकिन पड़ोसी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसे मामा बनाम काका करने पहुंच गये. जिसपर काका यानी भूपेश बघेल ने भी करारा जवाब दिया. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश में भी बंटाधार है. जहां जहां गए वहीं साफ. असम, उत्तरप्रदेश, पंजाब साफ. जहां जहां पांव पड़े भूपेश के, तहां तहां बंटाधार. वहीं छ...

Uttarakhand polls: कांग्रेस नेता हरीश रावत ने MP के सीएम शिवराज का वीडियो शेयर कर किया यह दावा लेकिन...

Image
Uttarakhand:हरीश रावत ने अपने ट्विटर हैंडल से शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो शेयर किया है Uttarakhand Election 2022: उत्‍तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत (Harish Rawat) अपने ट्विटरर हैंडल से शेयर किए गए एक वीडियो को लेकर चर्चाओं में हैं. रावत ने मध्‍य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो शेयर करते हुए हुए दावा किया कि उत्‍तराखंड से लौटने के बाद मध्‍य प्रदेश के सीएम ने कहा, 'बीजेपी गई'. रावत ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'उत्तराखंड से प्रचार करके लोटे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बताई उत्तराखंड से भाजपा की हकीकत, बोले उत्तराखंड से भाजपा तो गई. हालांकि यह सही नहीं है. मध्‍य प्रदेश के सीएम सिर हिलाते हुए यह कह रहे थे, 'उत्‍तराखंड में तो बीजेपी निकल गई. ' हालांकि शिवराज ने साथ में यह भी जोड़ा कि यहां कड़ी टक्‍कर है. यह भी पढ़ें इस बीच, उत्‍तराखंड को लेकर शिवराज सिंह ने हरिद्वार में कहा, 'मैं यह ऑन रिकॉर्ड कह रहा हूं कि बीजेपी पिछले चुनाव के मुकाबले ज्‍यादा सीटें हासिल करेगी. मैं पुष्‍कर सिंह धामी के शपथ ग्रहा समारोह में शामिल होऊंगा. ' I a...

मध्यप्रदेश : भाई-बहन और बच्चों तक की करा दी गई शादी, कन्या विवाह योजना में करोड़ों का फर्जीवाडा

Image
पथरिया गांव की शाज़िया की बड़ी बहन की शादी 13 साल पहले हुई और शाज़िया की 9 साल पहले. मां नेत्रहीन हैं, गांव के कुछ लड़के शौचालय दिलवाने के बहाने कागज़ात ले गये, अंगूठा लगवाया. 2-3 दिन पहले पता लगा कि मुख्यमंत्री निकाह योजना के नाम पर इनके खाते में 1 लाख रुपये आए और चले गये. ना शौचालय बना और ना पैसा मिला. शाज़िया कहती हैं कि 4 लोग आए थे भोपाल से. उन्होंने कहा आपकी बेटियों के नाम पर किसी ने पैसे निकाल लिये हैं."  सरकार ने तीन माह पहले कराया निकाह, अब पत्नी के घर वाले कह रहे- योजना के पैसे मिलेंगे तब विदाई होगी! वहीं आंगन में बैठी उनकी मां जमीला ने बताया, "शौचालय के नाम पर कागज ले गये. मैं नेत्रहीन हूं, अंगूठा लगवा लिया. उनके पति कमाल खां उस वक्त भोपाल गये हुए थे. वो कहते हैं गांव के ही लड़के कागज़ ले गये थे, कहां दिये मुझे मालूम नहीं. 3-4 दिन से पुलिस की टीम आ रही है और उन्होंने बताया पैसे कि निकल चुके हैं." शाज़िया की बड़ी बहन की शादी 13 साल पहले हुई, शाज़िया की 9 साल पहले मां नेत्रहीन हैं, गांव के कुछ लड़के शौचालय दिलवाने के बहाने कागज़ात ले गये अंगूठा लगवाया, 2-3 दि...

मध्यप्रदेश : घरेलू हिंसा की पीड़िताओं को मिलेगी आर्थिक मदद, कैबिनेट बैठक में हुए कई महत्वपूर्ण फैसले

Image
बैठक में नगरीय क्षेत्रों में शामिल आबादी भूमि के पट्टे दिए जाने के नियम को भी मंजूरी दे दी गई है भोपाल: मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने घरेलू हिंसा की पीड़िता बालिका या महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने फैसला किया है. इसके साथ ही वर्ष 2022-23 के लिए आबकारी नीति को लेकर भी फैसला लिया गया है. दरअसल, मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं. इनमें घरेलू हिंसा की पीड़िता बालिका या महिलाओं को 40 प्रतिशत से कम अंग भंग होने की स्थिति में दो लाख रुपये और इससे अधिक दिव्यांगता पर चार लाख रुपये तक आर्थिक सहायता देने का फैसला शामिल है. इसके अलावा बैठक में वर्ष 2022-23 के लिए आबकारी नीति को भी मंजूरी दी गई. इसमें उप दुकान खोला जाना वाणिज्यक कर विभाग द्वारा प्रस्तावित किया गया था जिसे मुख्यमंत्री ने खारिज कर दिया. यह भी पढ़ें MP: पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले को लेकर 'सियासत', सीएम शिवराज सिंह ने किया महामृत्‍युंजय जाप राज्य सरकार के प्रवक्ता ग्रह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में महिला एवं ब...