Posts

Showing posts with the label NorthWestIndia

दिल्ली में 12 साल बाद अप्रैल महीने का सबसे गर्म दिन, गुरुग्राम में तापमान 45 डिग्री पार

Image
नई दिल्ली : उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो अप्रैल में 12 वर्षों में सबसे अधिक है. वहीं, गुरुग्राम तापमान 45 डिग्री पार कर गया, जो अप्रैल महीने में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है. दिल्ली में 18 अप्रैल, 2010 को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था. दिल्ली का अब तक का उच्चतम तापमान 29 अप्रैल, 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान (Indian Meteorological Department) विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत में भीषण गर्मी के बीच गुरुग्राम का अधिकतम तापमान गुरुवार को 45 डिग्री पार कर गया. गुरुग्राम (Gurugram) में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तापमान अप्रैल महीने में पहली बार इतना पहुंचा है. यह भी पढ़ें बता दें, मौसम विभाग ने आज ही चेतावनी दी थी कि पांच राज्यों में "अब तक की सबसे भीष्ण गर्मी" पड़ेगी. राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, यूपी और ओडिशा के लिए लू की चेतावनी भी जारी की गई थी. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान (Rajasthan)  के अधिकांश हिस...