Posts

Showing posts with the label Kh47M2Kinzhal

रूस की हाइपरसोनिक किंजल मिसाइल (Kinzhal Missile) : मुख्य बिंदु

Image
First Published: March 21, 2022 | Last Updated:March 21, 2022 Kh-47M2 किंजल  परमाणु क्षमता वाली एक रूसी हाइपरसोनिक एयरो-बैलिस्टिक हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है। यह 2,000 किलोमीटर की रेंज में लक्ष्य को ध्वस्त कर सकती है, इसकी अधिकतम गति मैक 10 है। मुख्य बिंदु  इसे Tu-22M3 बॉम्बर या मिग-31K इंटरसेप्टर से लॉन्च किया जा सकता है और यह पारंपरिक और परमाणु दोनों तरह के वॉरहेड ले जा सकती है। इसे दक्षिणी और पश्चिमी सैन्य जिलों में रूसी हवाई अड्डों में तैनात किया गया है। किंजल को पहली बार दिसंबर 2017 में तैनात किया गया था और यह 2018 में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा अनावरण किए गए छह नए रूसी रणनीतिक हथियारों में से एक है। 2016 में, सीरिया में रूस के सैन्य अभियान के दौरान इस मिसाइल को पहली बार दागा गया था। मिसाइल का डिजाइन मिसाइल को नाटो युद्धपोतों को नष्ट के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो रूस की सामरिक मिसाइल प्रणालियों के लिए खतरा है। इसका डिजाइन MIM-104 पैट्रियट, टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस और एजिस कॉम्बैट सिस्टम जैसी किसी भी मौजूदा या नियो...