Posts

Showing posts with the label neptunesummer

अचानक कम हो गया नेप्च्यून ग्रह का तापमान, साइंटिस्‍ट हैरान

Image
नेप्च्यून के तापमान की स्‍टडी कर रहे वैज्ञानिकों को हाल ही में बड़ी हैरानी हुई। उन्‍हें इस ग्रह पर असामान्‍य टेंपरेचर का पता चला है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, उन्‍होंने ग्रह में तापमान के उतार-चढ़ाव का अनुमान नहीं लगाया था। यह ग्रह गर्मी के मौसम में ठंडा हो जाता है और फिर दक्षिणी ध्रुव पर गर्म हो जाता है। स्‍टडी के प्रमुख लेखक माइकल रोमन ने एक बयान में कहा कि यह बदलाव अप्रत्याशित है। उन्‍होंने कहा कि हम नेपच्यून को काफी समय से देख रहे हैं। इन फाइंडिंग्‍स ने रिसर्चर्स को आश्चर्यचकित कर दिया है।  तापमान में यह गिरावट कई कारणों से हो सकती है। इनमें ग्रह की कैमिस्‍ट्री, मौसम के पैटर्न और सूर्य में होने वाला परिवर्तन शामिल है। पिछले 17 साल से नेप्च्यून का ऑब्‍जर्वेशन करने के लिए कई टेलीस्‍कोप का इस्‍तेमाल किया जा रहा है। इन टेलीस्‍कोप का इस्‍तेमाल करने वाले खगोलविदों ने ग्रह के तापमान में चौंकाने वाली गिरावट देखी है। इस स्‍टडी को सब-सीजनल वेरिएशन इन नैप्‍च्‍यून्‍स मिड इफ्रारेड इमिशन नाम से द प्लैनेटरी साइंस जर्नल में प्रकाशित किया गया है। स्‍टडी बताती है कि पृथ्वी की तरह नेपच्यून के भी म...