स्टार्ट-अप इंडिया इनोवेशन वीक (Start-up India Innovation Week) शुरू हुआ
First Published: January 10, 2022 | Last Updated:January 10, 2022 उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) 10-16 जनवरी, 2022 के दौरान “स्टार्ट-अप इंडिया इनोवेशन वीक” (Start-up India Innovation Week) आयोजित कर रहा है। स्टार्ट-अप इंडिया इनोवेशन वीक (Start-up India Innovation Week) स्टार्ट-अप इंडिया इनोवेशन वीक एक वर्चुअल नवाचार उत्सव है, जिसका आयोजन भारत की स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इसे भारत में उद्यमिता के प्रसार और गहराई को प्रदर्शित करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस कार्यक्रम में शीर्ष नीति निर्माता, उद्योग, निवेशक, शिक्षाविद, सभी पारिस्थितिक तंत्र और स्टार्ट-अप को एक साथ भाग लेंगे। सप्ताह के दौरान सत्र स्टार्ट-अप इंडिया इनोवेशन वीक में निम्नलिखित विषयों पर सत्र शामिल होंगे: बाजार पहुंच के अवसरों को बढ़ाना उद्योग जगत के नेताओं के साथ चर्चा राज्यों द्वारा सर्वोत्तम अभ्यास सक्षमकर्ताओं का क्षमता निर्माण इन्क्यूबेटरों द्वारा रिवर्स पिचिंग प्रौद्योगिकी प्रदर्शनियां कॉर्पोरेट कनेक्ट आदि स्टार्ट-अप इंडिया पह...