Posts

Showing posts with the label Maharashtranews

गिरफ्तार सांसद ने जिस फाइनेंसर से लिए कर्ज, उसका संबंध "D Gang" से : शिवसेना का आरोप

Image
सांसद नवनीत राणा के खिलाफ शिवसेना सांसद संजय राउत ने लगाए आरोप मुंबई: शिवसेना सांसद संजय राउत ने दावा किया कि निर्दलीय सांसद नवनीत राणा को फिल्म फाइनेंसर एवं बिल्डर यूसुफ लकड़वाला से 80 लाख रूपये का कर्ज मिला था. लकड़वाला को धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था. उसकी पिछले वर्ष सितंबर में यहां आर्थर रोड जेल में मौत हो गई थी. राउत ने कहा कि लकड़वाला के ‘डी गैंग' (भगोड़े अपराधी दाऊद इब्राहिम के गिरोह) से संबंध थे. उन्होंने कहा कि ईडी इस पहलू की जांच कब करेगी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेता मोहित कंबोज ने राउत के आरोपों के जवाब में लकड़वाला की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ तस्वीरें ट्विटर पर डालीं. यह भी पढ़ें राउत ने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कि हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर उठे राजनीतिक विवाद का 1993 के मुंबई श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों की तरह ही कोई ‘अंडरवर्ल्ड कनेक्शन' तो नहीं है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा नवनीत राणा को बचाने की कोशिश कर रही है. नवनीत और उनके प...

महाराष्ट्र : मुंबई और अमरावती में दो गुटों में संघर्ष, आगजनी और पथराव के बाद पुलिस ने कई लोगों को किया गिरफ्तार

Image
अमरावती : पुलिस ने इलाके में कर्फ्यू लगाया मुंबई: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में दो गुटों में संघर्ष के बाद इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. जगह-जगह पुलिस की तैनाती की गई है. पुलिस हर गतिविधी पर नजर रख रही है. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने इलाके में कर्फ्यू लगा दिया है, जो कि रात से जारी है. वहीं इस मामले में पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, कल रात अमरावती जिले के अचलपुर मे झंडा निकालने को लेकर विवाद हो गया था. इस दौरान दो समुदाय के लोगों के बीच मारपीट भी हुई. गुस्साए लोगों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की. इस दौरान पुलिस को भी वहां मौजूद लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा. यह भी पढ़ें इस दौरान पुलिस पर भी पथराव किया गया. दोनों समुदाय पर नियंत्रण लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस भी छोड़नी पड़ी. रात से ही अचलपुर परतवाडा में कर्फ्यू लगा दिया गया है. घटनास्थल पर पुलिस के साथ एसआरपीएफ की कंपनी तैनात की गई है .तनाव फैलाने वाले लोगों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है. पुलिस ने 16 लोगों को हिरासत में लिया है.अमरावती ग्रामीण के एडिशनल पुलिस अधीक्षक शशिकांत सातवे...

रिक्शा चालक, यात्री ने डेढ़ लाख रुपये नकदी से भरा बैग लौटाया, पुलिस ने किया सम्मानित

Image
नागपुर पुलिस ने रिक्शा चालक को 1.50 लाख रुपये नकदी से भरा बैग लौटाने पर सम्मानित किया. नागपुर: नागपुर पुलिस ने एक रिक्शा चालक और एक दिव्यांग यात्री को वाहन में मिले 1.50 लाख रुपये नकदी से भरा बैग लौटाने पर उन्हें सम्मानित किया. एक अधिकारी ने बताया कि रिक्शा चालक सुशील पुंडलिक लहुतारे (50) और यात्री दिनेश आनंद थावरे (45) ने शनिवार को महबूब हसन नामक एक व्यक्ति द्वारा वाहन में छोड़ा गया बैग लौटा दिया था.  यह भी पढ़ें उन्होंने कहा, ‘‘थावरे रिक्शा में सवार हुए और लहुतारे को बैग के बारे में बताया. दोनों पचपौली थाने आए और वहां बैग जमा कर दिया. हम बैग के अंदर मिले कुछ दस्तावेजों की मदद से इसे हसन को वापस करने में कामयाब रहे.'' उन्होंने कहा कि दोनों को डीसीपी गजानन राजमाने ने सम्मानित किया. (इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।) Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b6%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%95-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a...