Posts

Showing posts with the label pmmodisecuritylapse

पीएम की सुरक्षा में चूक: सीएम शिवराज ने गांधी परिवार और कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

Image
पंजाब दौरे पर गए पीएम मोदी का काफिला एक फ्लाईओवर पर 15-20 मिनट तक फंसा रहा भोपाल: पंजाब दौर पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मामले पर भाजपा लगातार कांग्रेस और पंजाब सरकार पर निशाना साध रही है. इस बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक वीडियो मैसेज और कू ऐप के जरिए कांग्रेस व गांधी परिवार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य सरकार की थी. यह प्रधानमंत्री जी की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं है बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा से खिलवाड़ है. ये कांग्रेस, कांग्रेस की सरकार और गांधी परिवार नफरत से इतना भरा है कि प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा से खेल जाए! यह आपराधिक षड्यंत्र है. यह भी पढ़ें बठिंडा में फ्लाईओवर पर 15-20 मिनट फंसे रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारी सुरक्षा चूक : केंद्र उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कहा कि देश की करोड़ों जनता का आशीर्वाद प्रधानमंत्री के साथ है. भगवान को धन्यवाद कि उनका जीवन सुरक्षित है. वरना, कांग्रेस की सरकार और गांधी परिवार ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी. उनकी सुरक्षा के साथ जो खिलवाड़ किया ग...

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पर बोले पंजाब के सीएम, ''खेद है कि उन्‍हें लौटना पड़ा''

Image
चंडीगढ़: पंजाब दौर पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक मामले पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का बयान आया है. उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर कहा कि मुझे खेद ही कि प्रधानमंत्री को लौटना पड़ा. हम अपने पीएम का सम्मान करते हैं. हमने उनसे (पीएमओ) खराब मौसम की स्थिति और विरोध के कारण यात्रा रद्द करने के लिए कहा था. हमें उनके (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) अचानक मार्ग परिवर्तन की कोई सूचना नहीं थी. पीएम के दौरे के दौरान सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई. प्रधानमंत्री के काफिले को उस जगह से पहले ही रोक दिया गया था जहां प्रदर्शनकारी बैठे थे.  यह भी पढ़ें बठिंडा में फ्लाईओवर पर 15-20 मिनट फंसे रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारी सुरक्षा चूक : केंद्र सीएम ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को उठाने में कम से कम 10-20 मिनट लगते. पीएम को इसके बारे में सूचित किया गया था और एक अलग रूट से जाने का भी आग्रह किया था, लेकिन उन्होंने वापस लौटने का फैसला किया. अगर पीएम मोदी के दौरे के दौरान सुरक्षा में कोई चूक हुई है तो हम जांच कराएंगे. प्रधानमंत्री को कोई खतरा नहीं था. मुझे आज बठिंडा में पीएम की ...