Posts

Showing posts with the label RussiaUkraineWar

यूक्रेन से लौटे छात्रों को अब अपने भविष्य की चिंता, परिजनों की मांग-भारत के ही मेडिकल कॉलेज में मिले दाखिला

Image
यूक्रेन से लौटे छात्रों को के परिजन पहुंचे दिल्ली के जंतर मंतर नई दिल्ली : यूक्रेन से लौटे छात्रों को अब अपने आगे की पढ़ाई को लेकर चिंता सता रही है. छात्रों के परिजनों की मांग है कि उनके बच्चों को भारत के ही किसी मेडिकल कॉलेज में आगे की पढ़ाई करने का मौका दिया जाए. यूक्रेन से लौटे एमबीबीएस छात्रों के माता-पिता रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर इकट्ठा हुए और अपने बच्चों को मेडिकल कॉलेजों में समायोजित करने के लिए सरकार के हस्तक्षेप की मांग की. हिमाचल प्रदेश के डॉ राजेश कुमार चंदेल का बेटा विवेक चंदेल भी यूक्रेन के खार्किव में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था. उनका बेटा खार्किव विश्वविद्यालय में एमबीबीएस के पांचवें वर्ष में था.  राजेश कहते हैं कि हम विरोध नहीं कर रहे हैं, हम सरकार से हमारे बच्चों को कॉलेजों में समायोजित करने का अनुरोध कर रहे हैं. सभी बच्चों के पैरेंट्स इसी मांग को लेकर दिल्ली आए हैं.  यह भी पढ़ें उन्होंने कहा कि हमने अपने मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और अन्य से मुलाकात की है. उनके अलावा, हमने उनके आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मु...

भारतीय सेना के टॉप कमांडर कॉन्फ्रेंस की आज से हो रही है शुरुआत, यूक्रेन युद्ध के असर पर भी होगा मंथन

Image
सैन्य कमांडर कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों और यूक्रेन युद्ध के असर पर होगा मंथन. नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन युद्ध के चलते पैदा हुए हालात के बीच आज से 22 अप्रैल तक सेना का कमांडर कॉन्फ्रेंस (Commanders' Conference) शुरू होने जा रहा है. सेना के टॉप कमांडर, चीन और पाकिस्तान से लगी सीमाओं को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों का भी जायज़ा लेंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 अप्रैल को सेना के शीर्ष कमांडरों को संबोधित करेंगे. बताते चलें कि सेना का कमांडर कांफ्रेंस साल में दो बार अप्रैल और अक्टूबर माह में आयोजित होता है. यह भी पढ़ें इसमे सेना के टॉप कमांडर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े तमाम मसलों पर चर्चा करने के साथ उससे उपजे हालात पर समीक्षा करते हैं. पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ पिछले दो साल से जारी तनाव में कुछ कमी तो आई है पर दोनो देशों की सेनाएं हाई अलर्ट पर हैं . सीमा पर चीन ने 50 हज़ार से ज़्यादा सैनिकों का जमावड़ा कर रखा है वही पाकिस्तान भी सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ कराने से बाज नही आ रहा है.  अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यूक्रेन में युद्ध का क्षेत्रीय सुर...

दिल्ली-एनसीआर में बंद होगा घरों का निर्माण, स्टील-सीमेंट में भारी उछाल से महंगे होंगे फ्लैट : क्रेडाई एनसीआऱ

Image
NCR Real Estate Projects : बिल्डरों ने कहा, महंगे हो सकते हैं फ्लैट नई दिल्ली: दिल्ली और एनसीआर में आवासीय फ्लैट का निर्माण (Delhi-NCR Housing Projects) कार्य बंद होने की नौबत आ गई है. रियल एस्टेट डेवलपर की संस्था क्रेडाई-एनसीआर ने कहा कि संगठन के सभी सदस्य निर्माण कार्य रोकने की तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि सीमेंट स्टील समेत सभी कच्चे माल की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है. रूस के यूक्रेन पर हमले के करीब एक महीना होने के बीच स्टील समेत तमाम धातुओं के दाम 100 फीसदी तक बढ़ गए हैं. जबकि सीमेंट (steel-cement) और अन्य तरह का कच्चा माल भी महंगा हो गया है. क्रेडाई-एनसीआर (CREDAI NCR) का कहना है कि निर्माण लागत प्रति स्क्वॉयर फीट 500 रुपये तक बढ़ गई है. इस कारण उन्हें घरों के दाम बढ़ाने को मजबूर होना पडेगा. क्रेडाई-एनसीआर ने कहा कि सीमेंट समेत कुछ कच्चे माल की कीमत पिछले कुछ दिनों में औसतन 30-40 फीसदी बढ़ गई है. सीमेंट के दाम 270 रुपये प्रति बोरी से बढ़कर 360 रुपये तक पहुंच गए हैं.  यह भी पढ़ें जबकि कुछ अन्य सामानों के दाम पिछले दो साल में सौ फीसदी तक बढ़ गए हैं. संस्था ने कहा है कि अचानक बढ़ी...

यूक्रेन युद्ध से भारतीय इकोनॉमी पर गहराया संकट, कृषि उत्‍पादों, तेल-गैस की कीमतें लगा सकती हैं 'छलांग'

Image
रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था के प्रभावित होने का खतरा बढ़ रहा है (प्रतीकात्‍मक फोटो) नई दिल्‍ली : Russia-Ukraine War: यूक्रेन संकट (Ukraine Crisis) का साया भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy)पर गहराता जा रहा है. जैसे-जैसे युद्ध लंबा खिंच रहा है, इंटरनेशनल कमोडिटीज़ मार्केट में उथल-पुथल बढ़ रही है. इस अनिश्चितता की वजह से भारत में सबसे ज्यादा असर महंगाई दर पर पड़ेगा. इस संकट के  भारतीय अर्थव्यवस्था पर असर को लेकर बढ़ रही चिंता के बीच अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)ने गुरुवार को आगाह किया कि युद्ध की वजह से दुनिया के दो बड़े कृषि उत्पादक देशों, रूस और यूक्रेन से कृषि उत्पादों की सप्लाई पर असर पड़ रहा है. इसकी वजह से दुनियाभर में महंगाई बढ़ेगी और आर्थिक विकास की रफ़्तार धीमी पड़ेगी.तेल और गैस महंगा होने से भारत में महंगाई दर बढ़ेगी जो सेंट्रल बैंक (RBI) के टारगेट रेंज के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच चुकी है.तेल महंगा होने से भारत के करंट अकाउंट पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। यह भी पढ़ें ग्लोबल फोरकास्टिंग एजेंसी ऑक्सफ़ोर्ड इकोनॉमिक्स ने अपनी ताज़ा रिपोर्ट में आगाह किया है कि रूस-यूक्र...

'इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन हो सकता है क्रैश', कड़े प्रतिबंध लगाने पर रूस ने दी धमकी: सूत्रों के हवाले से AFP

Image
यूक्रेन पर हमले के बाद रूर पर प्रतिबंधों का दौर जारी. मास्को: रूस ने अपने ऊपर लगाए गए प्रतिबंधों पर धमकी देते हुए कहा है कि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन क्रैश हो सकता है. सूत्रों के हवाले से AFP ने उक्त बात की जानकारी दी है. रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस (Roscosmos) के प्रमुख ने शनिवार को चेतावनी दी. दिमित्री रोगोज़िन (Dmitry Rogozin) के अनुसार, प्रतिबंध रूसी जहाजों के संचालन को बाधित कर सकते हैं. नतीजतन, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन क्रैश हो सकता है.  यह भी पढ़ें बता दें कि यूक्रेन पर हमले के बाद से रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों का दौर जारी है. संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोपीय संघ और अन्य G7 देशों ने शुक्रवार को रूस पर अपने आर्थिक प्रतिबंधों को और बढ़ा दिया है. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि अमेरिका सहित अन्य देशों की ओर से सामूहिक रूप से नई कार्रवाइयां अब रूसी अर्थव्यवस्था को और अधिक प्रभावित करेंगी. यूक्रेन की राजधानी कीव में धमाकों की आवाज सुनी गई. रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी के करीब पहुंच गई. कीव में सीएनएन ने आज सुबह के शुरुआती घंटों में विस्फोटों की सुनवाई की सूचना दी. यूक्रेनी राजधानी के ...

पेट्रोल-डीजल, सोना-चांदी के साथ इन चीजों में महंगाई से भी बढ़ेंगी आम जनता की मुश्किलें

Image
Ukraine War Updates : यूक्रेन रूस युद्ध से महंगाई बड़ा संकट बन सकती है नई दिल्ली: रूस औऱ यूक्रेन युद्ध (Ukraine Russia War) से सिर्फ सोना-चांदी या कच्चा तेल (Gold Silver Crude Oil ) ही प्रभावित नहीं है. इसने पूरी अर्थव्यवस्था पर असर डाला है. हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel)  अनाज, निर्माण-विनिर्माण क्षेत्र में इस्तेमाल से कच्चा माल भी महंगे हो रहे हैं. इससे खाने-पीने की वस्तुओं में महंगाई हो सकती है. दुनिया भर के देशों में महंगाई को काबू में करने के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी का रुख भी दिखने लगा है. भारत में भी ब्याज दरें बढ़ीं तो आपकी होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन की ईएमआई (EMI) भी बढ़ना तय है. आईआईएफएल सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) अनुज गुप्ता का कहना है कि वभूराजनीतिक तनाव के कारण कच्चे तेल का दाम चरम पर पहुंचने का अनुमान है, इससे निवेशक सोना-चांदी की कीमती धातुओं का रुख कर रहे हैं. अमेरिका, ब्रिटेन द्वारा रूस के तेल-गैस पर प्रतिबंध लगाने से जिंस में भी उछाल आया है.   1. सोना-चांदी फिर आसमान पर यह भी पढ़ें Gold-Silver Price Updates : र...

अब आगे की पढ़ाई कैसे करेंगे ?-यूक्रेन से वापस लौटे छात्रों की दुविधा पर महाराष्ट्र के मंत्री बोले

Image
मुंबई: रूसी हमले के बाद से यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र दुविधा में हैं कि अब वह आगे की पढ़ाई कैसे करेंगे. महाराष्ट्र में भी यूक्रेन संकट के बाद वहां से छात्र वापस लौटे हैं. छात्रों की आगे की पढ़ाई को लेकर  महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री अमित देशमुख ने एनडीटीवी से कहा कि महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के चांसलर से मेरी बात हुई है. मैंने उनसे विनती की है कि यूक्रेन के यूनिवर्सिटी से वो संपर्क करें और युद्ध की वजह से वापस आए मेडिकल स्टूडेंट के बारे में उनके विश्वविद्यालय क्या सोच रहे हैं, इसकी जानकारी लें.  यह भी पढ़ें क्या वो यूनिवर्सिटी पढाई ऑनलाइन तरीके से जारी रखने वाले हैं? यह सब हम चर्चा कर पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. हम भारत सरकार के आरोग्य मंत्रालय से और नेशनल मेडिकल कमीशन से इस पर चर्चा करेंगे. हम सारे मेडिकल स्टूडेंट्स से संपर्क कर रहे हैं, उनकी क्या मुश्किलें हैं. यह समझने की कोशिश कर रहे हैं.  EXCLUSIVE : "सिर्फ NDTV ने ही बात की है मुझसे" : कीव के अस्पताल में ज़ख्मी भारतीय छात्र ने कहा छात्रों की मदद करने के लिए भी उनकी यूनिवर्सि...

अगले सप्ताह से इतना महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, चुनाव निपटते ही जनता पर गिरेगी गाज

Image
अगले सप्ताह से महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल (प्रतीकात्मक तस्वीर) नई दिल्ली: यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमतें आसमान छू रही हैं. हालांकि, भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में फिलहाल शांति बनी हुई है. भारत में अगले हफ्ते पेट्रोल और डीजल के दामों में चार महीने से ज्यादा वक्त में पहली बार अगले हफ्ते वृद्धि की जाएगी. महंगाई की चितां के बीच सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी.  यह भी पढ़ें अर्थशास्त्रियों ने कहा कि एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (भारत) अपनी तेल जरूरतों का 80 प्रतिशत आयात करता है. भारत में खुदरा मुद्रास्फीति रिजर्व बैंक के 6 प्रतिशत अनुमान से ऊपर चली गई है.    घरेलू बाजार को नियंत्रित करने वालीं सरकारी तेल कंपनियों ने 4 नवंबर के बाद से ईंधन के दाम नहीं बढ़ाए हैं. इसके पीछे की वजह उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में रहे विधानसभा चुनावों को माना जा रहा है.     न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की खबर के हवाले से, तेल की कीमतों पर आंतरिक चर्चा की जानकारी रखने वाले एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया, "7 मार्च को चुनाव खत्म होने क...

Russia-Ukraine War ने ऐसे लगाई गेहूं से लेकर कोयले तक में आग, बिगड़ा ग्लोबल सप्लाई चेन का हाल

Image
Russia- Ukraine War का ग्लोबल सप्लाई चेन पर बुरा असर (प्रतीकात्मक तस्वीर) नई दिल्ली: यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का असर ग्लोबल सप्लाई चेन पर भी दिखने लगा है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई चीजों के दाम में तेजी आई है. यूक्रेन पर रूसी हमले और उसके बदले में रूस पर लगाए गए अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान पैदा हुआ है, जिससे क्रूड ऑयल समेत कमोडिटी मार्केट में कई कमोडिटिज (जिंसों) के दाम में इजाफा हुआ है. गेहूं वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक बाजार में गेहूं के दाम रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए हैं. फिलहाल वैश्विक स्तर पर गेहूं का भाव 11.34 डॉलर प्रति बुशल चल रहा है. यह 2008 के बाद अब तक सबसे ऊंचा स्तर है. एक बुशल 25.4 किलो के बराबर होता है.  अमेरिकी कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 2021 में दुनियाभर में कुल गेहूं निर्यात में रूस और यूक्रेन की हिस्सेदारी कुल मिलाकर 29% रहने का अनुमान है.  रूसी आक्रमण से यूक्रेन में गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंचा है तथा प्रतिबंधों और आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े व्यवधानों के कारण रूस और यूक्रेन दोनों जगहों से गेहूं...

'बेटे को 4 दिन बाद अस्पताल में होश आया तो पता चला...'- NDTV को हरजोत के मां-बाप ने बताया पूरा वाकया

Image
नई दिल्ली: Russia Ukraine War: यूक्रेन की राजधानी कीव में रूस औऱ यूक्रेनी सेना के बीच भीषण युद्ध (Russia Ukraine Conflict) के बीच भारतीय छात्र हरजोत सिंह (Harjot Singh) गोली लगने से घायल हो गए. हालांकि राहत की बात है कि हरजोत की हालत खतरे से बाहर है और इस वक्‍त हॉस्पिटल में हैं. हरजोत सिंह के पिता केसर सिंह और मां का भी रो-रोकर बुरा हाल है और वे बेटे की सुरक्षित वापसी चाहते हैं. हरजोत की मां ने कहा कि अस्पताल आने के चार दिन बाद यानी बेटे को होश आया और उसे पता चला कि वो अस्पताल में भर्ती है. तब उसे डॉक्टरों ने बताया कि उसे गोली लगी थी, जो निकाल दी गई हैं. फिर बुधवार दोपहर यानी 2 मार्च को उसने घर फोन किया और डॉक्टर के फोन से भी उनके पास कॉल आया था.  हरजोत के पिता केसर सिंह ने कहा कि 26 फरवरी के बाद से बेटे से कोई संपर्क नहीं था. जबकि पहले उसका एक दिन में दो बार फोन जरूर आता था, लेकिन एक भी कॉल न आने से वो लोग परेशान हो गए. तब दो मार्च को ये फोन आया कि जब वो मेट्रो पर सवार होने जा रहा था तो किसी ने गोली मारी, लेकिन ये नहीं पता कि किसने ये हमला किया. केसर का कहना है कि उनके बेटे का कह...

हमें नहीं लगता कि यूक्रेन मामले में रूस के खेमे में है भारत : NDTV से बोलीं अमेरिका की शीर्ष दूत

Image
नई दिल्‍ली : Ukraine Russia conflict: अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक ने यूक्रेन संकट पर भारत के रुख को लेकर विचार व्‍यक्‍त किए हैं. भारत में अमेरिका की दूतावास प्रमुख पैट्रिशिया लासिना ने कहा कि उन्‍हें अमेरिका यह नहीं मानता कि भारत इस मामले में रुस के 'खेमे' में है. चीफ ऑफ द यूएस मिशन टु इंडिया लासिना ने कहा कि अमेरिका इस बात को समझता है कि भारत के रूस के साथ संबंध, रूस के अमेरिका के साथ संबंधों से बहुत अलग हैं.  यह भी पढ़ें बातचीत मे दौरान लासिना ने एक Axios रिपोर्ट के बारे में विस्‍तार से बताने से इनकार कर दिया कि अमेरिकी विदेश विभाग ने भारत और यूएई में अपने अमेरिकी समकक्षों को सूचित करने के लिए उस संदेश (cable) ले लिया है जिसमें कहा गया है कि यू्क्रेन को लेकर इन देशों की तटस्‍थता इन्‍हें रूस के कैंप में रखती है. उन्‍होंने कहा, 'मेरे पास केवल वही रिपोर्टिंग हैं जो Axios से आपके पास है. इसलिए मैं निजी तौर पर  यह नहीं जाती...लेकिन मैं कह सकती हैं कि अमेरिका यह नहीं मानता है कि भारत, रूस के खेमे में है. ' उन्‍होंने कहा कि रूस की ओर से यूक्रेन पर अनुचित, गैरन्‍यायोचित ह...

रूस-यूक्रेन युद्ध का असर : ब्रिटिश कंपनी वनवेब ने रूस के बैकोनूर से सैटेलाइट लॉन्‍च रोके

Image
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का असर अब तमाम प्रोजेक्‍ट्स पर भी दिखाई दे रहा है। ब्रिटिश सैटेलाइट कंपनी वनवेब (OneWeb) ने कजाकिस्तान में रूस के बैकोनूर कोस्मोड्रोम से सभी लॉन्‍च को सस्‍पेंड करने का फैसला किया है। दरअसल, रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस (Roscosmos) ने यह गारंटी मांगी थी कि उसकी तकनीक का इस्‍तेमाल सैन्‍य मकसदों के लिए नहीं किया जाएगा। इसके बाद ‘वनवेब' ने अपने सभी लॉन्‍च सस्‍पेंड करने का फैसला किया है। वनवेब में हिस्सेदारी रखने वाली ब्रिटिश सरकार ने कहा है कि वह इस फैसले का समर्थन करती है।   सरकार ने कहा है कि यूक्रेन पर रूस के हमले की वजह से हम रूसी सहयोग से जुड़ी सभी दूसरे प्रोजेक्‍ट्स में अपनी भागीदारी को रिव्‍यू कर रहे हैं। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस की ओर से रिलीज की गईं तस्वीरों के अनुसार, बुधवार को बैकोनूर कोस्मोड्रोम के एक लॉन्चपैड से 36 वनवेब सैटेलाइट्स को ले जाने वाले सोयुज रॉकेट को हटा दिया गया।  रिपोर्ट के मुताबिक, रोस्कोस्मोस के प्रमुख दिमित्री रोगोजिन ने बुधवार को कहा कि उनकी एजेंसी चाहती है कि वनवेब इस बात की गारंटी दे कि रूस के खिलाफ उसके...

यूक्रेन की राजधानी कीव में भारतीय दूतावास को किया गया बंद : सूत्र

Image
Ukraine capital Kyiv में रूसी सेना का लगातार हमला जारी है नई दिल्ली: Indian embassy In Kyiv: यूक्रेन की राजधानी कीव (Ukraine Capital) में भारतीय दूतावास को बंद  कर दिया गया है. माना जा रहा है कि इसे समीपवर्ती शहर लीव में शिफ्ट किया जा सकता है. सूत्रों ने मंगलवार को ये जानकारी दी. रूस ने राजधानी कीव को चौतरफा घेर रखा है और लगातार गोलाबारी कर रहा है. कीव के अलावा खारकीव शहर में भी रूस के लगातार हमले हो रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि यूक्रेन की राजधानी कीव में भारतीय दूतावास को यह सुनिश्चित करने के बाद बंद कर दिया गया है कि वहां अब कोई भारतीय नहीं रह गया है. कीव रूस (Russia Attack) के सबसे बड़े हमले का शिकार है. रूसी सेना वहां रिहायशी इमारतों और प्रशासनिक भवनों को भी निशाना बना रही है. सूत्रों का कहना है कि यूक्रेन में भारतीय दूतावास के राजदूत और अन्य स्टाफ युद्धग्रस्त देश के पश्चिमी हिस्से की ओर चले गए हैं. यह भी पढ़ें विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला ( Foreign Secretary Harsh Vardhan Shringla) ने भी कहा है कि यूक्रेन की राजधानी कीव से सभी भारतीय चले गए हैं. शृंगला ने खारकीव और अन्य युद्ध...

यूक्रेन से वतन आ रहे भारतीयों के लिए रेलवे ने दिल्ली एयरपोर्ट पर खोला काउंटर, मिलेगा कंफर्म टिकट

Image
रेलवे ने आईजीआई एयरपोर्ट पर खोला टिकट काउंटर नई दिल्ली: यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वतन वापसी के लिए सरकार विशेष फ्लाइटें संचालित कर रही है. इस बीच, इंडियन रेलवे ने यूक्रेन से आ रहे भारतीयों की सुविधा को देखते हुए दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) पर रेल टिकट रिजर्वेशन काउंटर खोलने का फैसला किया है.  रेलवे ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टिकट काउंटर खोला है. इस टिकट काउंटर से कन्फर्म टिकट मिलेगा. रेलवे ने यूक्रेन में फंसे भारतीय, जो भारत आ रहे हैं उनके लिए यह टिकट काउंटर चालू किया है. इसकी शुरुआत आज से हुई है.  Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%a4%e0%a4%a8-%e0%a4%86-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80/?feed_id=14472&_unique_id=621f7b12bc550

यूक्रेन से 250 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया की दूसरी उड़ान दिल्ली पहुंची

Image
नयी दिल्ली: Russia-Ukraine War: रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से यूक्रेन में फंसे 250 भारतीय नागरिकों को लेकर एयर इंडिया की दूसरी निकासी उड़ान रविवार को तड़के दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी. नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हवाई अड्डे पर यूक्रेन से आए लोगों का गुलाब देकर स्वागत किया. भारत ने शनिवार को यूक्रेन में रूसी सैन्य हमले के बीच फंसे अपने नागरिकों को निकालने का सिलसिला शुरु किया. पहली उड़ान, एआई 1944 शाम को बुखारेस्ट से 219 लोगों को लेकर मुंबई आई. दूसरी उड़ान दिल्ली पहुंची. यह भी पढ़ें एयर इंडिया ने ट्विटर पर सिंधिया की हवाई अड्डे पर निकासी की तस्वीरें साझा कीं. एयरलाइन ने कहा, "विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारतीय नागरिकों की आगवानी का. नागरिकों को 27 फरवरी की सुबह एआई 1942 द्वारा बुखारेस्ट से दिल्ली वापस लाया गया. युद्ध से तबाह यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए यह उड़ान संचालित की गई थी."  #WATCH | Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia & MoS MEA V Muraleedharan welcome the Indian nationals safely evacuated from Ukraine via ...

यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने कहा, बदलते घटनाक्रम और स्थिति पर करीब से रख रहे नजर

Image
प्रतीकात्मक फोटो. नई दिल्ली: यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने शनिवार को कहा कि वह देश के पूर्वी हिस्सों में बदलते घटनाक्रम और स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है. इसके साथ ही दूतावास ने भारतीय नागरिकों से धैर्य से काम लेने और सुरक्षित रहने की अपील की. दूतावास ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि वह भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए लगातार अधिकारियों के संपर्क में है. ट्वीट में कहा गया है, “यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में बदलते घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहे हैं. हमारे नागरिकों की सुरक्षा के लिए लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं. यूक्रेन में रह रहे सभी भारतीयों को हमारा संदेश है कि हम आपके साथ हैं.” Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b5/?feed_id=14218&_unique_id=621cf516c120c

रूस-यूक्रेन युद्ध और अमेरिका के प्रतिबंधों से भारत पर आई 500 टन की आसमानी मुसीबत, जानें पूरा मामला

Image
रूस की अंतरिक्ष एजेंसी ‘रोस्कोस्मोस' (Roscosmos) के चीफ ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि मॉस्को पर लगाए गए प्रतिबंध इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) में उसके सहयोग को खत्‍म कर सकते हैं। उन्‍होंने अमेरिका से पूछा है कि क्या वह भारत और चीन को ‘500 टन का स्‍ट्रक्‍चर उनपर गिरने की आशंका' के साथ खतरे में डालना चाहता है। गौरतलब है कि रूस और अमेरिका ISS प्रोग्राम में प्रमुख भागीदार हैं। कनाडा, जापान, फ्रांस, इटली और स्पेन जैसे यूरोपीय देश भी इसमें शामिल हैं। यूक्रेन पर हमला करने के बाद से अमेरिका और तमाम यूरोपीय देश रूस पर सख्‍त प्रतिबंध लगा रहे हैं। खासतौर से आर्थिक मोर्चे पर रूस को सबक सिखाने के लिए ये देश कई ऐलान कर रहे हैं। अमेरिका और उसके साथी देशों  ने चार बड़े रूसी बैंकों की संपत्ति को ब्‍लॉक करने, निर्यात को कम करने और पुतिन के करीबियों पर बैन लगाने का फैसला किया है।  CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जिन नए प्रतिबंधों की घोषणा की है, उसके तहत रूस के ‘स्‍पेस प्रोग्राम समेत उसकी एयरोस्पेस इंडस्‍ट्री' को ‘डीग्रेड' करने की बात है। अमेरिका के इन कद...

यूक्रेन में फंसे 240 भारतीयों को लेकर बुडापेस्ट से दिल्ली पहुंचा तीसरा विमान

Image
नई दिल्ली: यूक्रेन में फंसे 240 भारतीय नागरिकों को लेकर बुडापेस्ट से तीसरी फ्लाइट भी रविवार तड़के दिल्ली हवाई अड्डे पर उतर चुकी है. यूक्रेन और रूस के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. युद्ध के चौथे दिन भी लगातार हमले होते रहे. ऐसे में भारत यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वहां से निकालने की पूरी कोशिश कर रहा है. शनिवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार ने इस मिशन का नाम ऑपरेशन गंगा रखा है.  यह भी पढ़ें इससे पहले आज सुबह ही रोमानिया की राजधानी से यूक्रेन में फंसे 250 भारतीय नागरिकों को लेकर एयर इंडिया की दूसरी निकासी उड़ान रविवार को तड़के दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी थी. जहां मौजूद नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हवाई अड्डे पर यूक्रेन से आए लोगों का गुलाब देकर स्वागत किया. भारत ने शनिवार को यूक्रेन में रूसी सैन्य हमले के बीच फंसे अपने नागरिकों को निकालने की शुरुआत की. पहली उड़ान, एआई 1944 शाम को बुखारेस्ट से 219 लोगों को लेकर मुंबई आई. दूसरी उड़ान दिल्ली पहुंची. एयर इंडिया ने ने ट्विटर पर सिंधिया की हवाई अड्डे पर निकासी की तस्वीरें साझा कीं. एय...

'मेरे बेटे को कीव से दिल्ली के लिए लेनी थी फ्लाइट, लेकिन...' : यूक्रेन में फंसे एक छात्र के पिता ने मदद की लगाई गुहार

Image
यूक्रेन पर रूस ने किया हमला नई दिल्ली: रूस (Russia) ने यूक्रेन (Ukraine) पर हमला कर दिया है. हमले का आदेश रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दिया है. अब भी वहां पर हजारों भारतीय फंसे हैं. यूक्रेन ने रूस के हमलों को देखते हुए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है. वहां फंसे लोगों की सलामती के लिए भारत में परिजन उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं.  इस बीच, यूक्रेन में फंसे एक छात्र के चिंतित पिता ने सरकार से मदद करने के लिए अपील की है. उन्होंने एनडीटीवी को बताया कि मेरे बेटे को कीव से दिल्ली के लिए फ्लाइट लेनी थी, लेकिन हवाई क्षेत्र बंद था. उसने हवाई अड्डे पर बम धमाकों की आवाज सुनी. उन्हें हवाई अड्डे से बाहर ले जाया गया और अब वे कीव की सड़कों पर फंसे हुए हैं. अगर आप भारतीय दूतावास को उनसे संपर्क करने के लिए कह सकते हैं, तो मैं उनका मोबाइल नंबर साझा कर सकता हूं. हम बहुत चिंतित हैं.  यह भी पढ़ें रूस ने यूक्रेन का एयरबेस किया नष्ट, रूसी हमले में हुई पहली मौत उन्होंने कहा कि उनके बेटे की परीक्षा बुधवार को समाप्त हो गई थी. उसने आज के लिए एक फ्लाइट बुक की.  हमने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा. उसकी पर...

"अगर मोदीजी पुतिन से बात करें तो..." : रूसी हमले के बीच भारत में यूक्रेन के एम्बैसेडर की अपील

Image
नई दिल्‍ली : Ukraine-Russia crisis: रूस की ओर से हमला किए जाने के बाद यूक्रेन ने विश्‍व के दूसरे देशों से मदद और समर्थन की अपील की है. भारत में यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा (Igor Polikha)ने  कहा, 'हम भारत से समर्थन देने का आग्रह करते हैं. मोदी जी दुनिया के सबसे शक्तिशाली और सम्‍मानित नेता हैं और आपके रूस के साथ विशेष सामरिक रिश्‍ते हैं.'  यूक्रेन के राजदूत ने कहा कि मोदीजी यदि पुतिन से बात करते हैं तो हमें उम्‍मीद है कि वे  जवाब देंगे.  हम इस मामले में भारत की ओर से मजबूत आवाज की उम्‍मीद लगाए हुए हैं.' यूक्रेन के राजदूत ने कहा, 'हालात जल्‍द ही नियंत्रण के बाहर हो सकते हैं. ऐसे में यह केवल क्षेत्रीय संकट नहीं रह जाएगा और पूरे विश्‍व के लिए संकट का रूप ले सकता है. ऐसे समय बयान की जरूरत नहीं है, इसके कोइ मायने नहीं हैं, हमें पूरे विश्‍व के समर्थन की जरूरत है. यह न केवल हमारे बल्कि आपको अपने लोगों की सुरक्षा  के लिए जरूरी है. हम भारत का दखल (मामले में) चाहते हैं. रूस के साथ अपने रिश्‍तों के मद्देनजर भारत को इस मामले में और सक्रिय रूप से संलग्‍न होना चाहिए.' यह भी प...