Posts

Showing posts with the label MNSMuslimleader

मस्जिदों पर लाउडस्पीकर को लेकर राज ठाकरे की चेतावनी के बाद मनसे के मुस्लिम पदाधिकारी ने पार्टी छोड़ी

Image
उनका यह बयान मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की राज ठाकरे की मांग के संदर्भ में आया है. पुणे: पुणे से मनसे के एक मुस्लिम पदाधिकारी ने राज ठाकरे की उस चेतावनी के बाद पार्टी छोड़ दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मस्जिदों पर लाउडस्पीकर से अजान का विरोध हनुमान चालीसा बजाकर किया जाएगा. ठाकरे ने मुंबई में गुड़़ी पड़वा के मौके पर एक रैली को संबोधित करते हुए राज्य सरकार से कहा था कि वह मस्जिदों में अजान के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल बंद कराए. यह भी पढ़ें शाखा अध्यक्ष माजिद शेख ने एक मराठी चैनल से सोमवार को कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) में सांप्रदायिकता के घुस आने के चलते इस्तीफा दे दिया है. शेख ने कहा कि राज ठाकरे राज्य के विकास के बारे में बातें किया करते थे, लेकिन अब वह अपनी राजनीति के लिए जाति और धर्म का समर्थन ले रहे हैं. इस बीच, राज्य के मंत्री नितिन राउत ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि राज ठाकरे इस तरह के बयानों से ‘गिरगिट' की तरह अपना रंग बदल रहे हैं. उधर, राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने सोमवार को कहा कि विभिन्न समुदायों के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश ...