Posts

Showing posts with the label IIMCAward

कू कनेक्शन्स में इफको इम्का अवार्ड का ऐलान, एक मंच पर जुटे IIMC के पूर्व छात्र

Image
एक मंच पर जुटे IIMC के पूर्व छात्र नई दिल्ली: आईआईएमसी एलुम्नाई एसोसिएशन (IIMC Alumni Association) के सालाना मीट कू कनेक्शन्स मीट 2022 में रविवार की रात 6वें इफको इमका अवॉर्ड्स (IFFCO Imka Awards) के विजेताओं का ऐलान किया गया. आईआईएमसी मुख्यालय में आयोजित समारोह में रिपोर्टिंग, एडर्वटाइजिंग और पीआर की 8 कैटेगरी में 50 हजार से एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी दिए गए. यह भी पढ़ें सर्वाधिक एक लाख रुपए पुरस्कार राशि की कृषि रिपोर्टिंग का अवार्ड ऋष्टि जायसवाल को दिया गया. चित्रा सुब्रमण्यम, मधुकर उपाध्याय, गीता चंद्रन, राहुल शर्मा और पार्था घोष को लाइफटाइम एचीवमेंट जबकि सौरभ द्विवेदी को एलुमनाई ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला. अजातिका सिंह ने जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर (ब्रॉडकास्टिंग) और कृष्णा एन. दास ने जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर (पब्लिशिंग) का अवार्ड जीता. एतिका भवानी ने इंडियन लैंग्वेज रिपोर्टर (पब्लिशिंग), ज्योतिस्मिता नायक को इंडियन लैंग्वेज रिपोर्टर (ब्रॉडकास्टिंग), कौशल लखोटिया को प्रोड्यूसर, विपिन ध्यानी को एड पर्सन और मुनिशंकर पांडेय को पीआर पर्सन का अवार्ड जीता. कार्यक्रम में 50 साल और 25 ...