'AAP सिर्फ पार्टी नहीं, बल्कि एक विचार धारा है' पढ़ें- NDTV से CM अरविंद केजरीवाल की बातचीत की हाइलाइट्स
यहां पढ़ें अरविंद केजरीवाल के इंटरव्यू की मुख्य बातें: आप पार्टी पर: हम ईमानदार लोग हैं, हम भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं कर सकते. हम भी काफी देशभक्त हैं. आप अब एक राजनीतिक दल नहीं है, आप अब एक विचार धारा है. शासन पर: हमने दो राज्यों में सरकार बनाई है और इसका श्रेय जनता को जाता है. दिल्ली और पंजाब के लोगों ने हम पर भरोसा किया क्योंकि हमने आम आदमी के लिए काम किया है. हम सुशासन देना चाहते हैं. भगवंत मान को लेकर कही ये बात: अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर बात करते हुए कहा कि जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करेंगे. वो जल्द ही कुछ और महत्वपूर्ण घोषणाएं करेंगे. गठबंधन की राजनीति पर ये है विचार: गठबंधन की राजनीति पर केजरीवाल ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि हम चुनाव लड़ने के लिए अन्य राजनीतिक दलों के साथ गठजोड़ करेंगे. वे जनता के लिए कुछ खास नहीं कर रहे हैं. जनता इतनी परेशान है कि उन्हें राजनीति से नफरत होने लगी है. हम यहां व्यवस्था बदलने आए हैं. मेरा मिशन बीजेपी को हराना नहीं है बल्कि अच्छा काम करते रहना है. कश्मीरी पंडितों का किया जिक्र: कश्मीरी पंडितों पर बात करते हुए क...