Posts

Showing posts with the label Punjabgovernment

भगवंत मान को 'केजरीवाल की कठपुतली' बताने के बाद पलटे नवजोत सिद्धू, तारीफ में बोली बड़ी बात

Image
सिद्धू ने की भगंवत मान की तारीफ चंडीगढ़: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू हाल ही में पंजाब के नए सीएम भगवंत मान की तारीफ करते नजर आए. भगवंत मान की प्रशंसा करते हुए सिद्धू ने कहा कि वह पार्टी लाइनों से ऊपर उठेंगे और राज्य में माफियाओं से निपटने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री का समर्थन करेंगे. आप के पूर्व नेताओं कुमार विश्वास और अलका लांबा के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर पंजाब सरकार की आलोचना करने के एक दिन बाद सिद्धू की यह तारीफ सामने आई है.  यह भी पढ़ें सिद्धू एक वीडियो में मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ में कहते हैं कि "मैं उसे यानी पंजाब के नए सीएम भगवंत मान को अपना छोटा भाई मानता हूं. वह एक ईमानदार आदमी है. मैंने उस पर कभी उंगली नहीं उठाई. अगर वह इसके (माफिया) के खिलाफ लड़ता है, तो मेरा समर्थन उसके साथ है; मैं पार्टी लाइनों से ऊपर उठूंगा क्योंकि यह लड़ाई है पंजाब के अस्तित्व की है." Pb Govt is acting like @ArvindKejriwal 's puppet… Police action against @DrKumarVishwas & @LambaAlka ji shows that it is being used to silence his critics… Congress stands firmly with...

पंजाब सरकार ने पूरा किया एक और चुनावी वादा, ड्यूटी के दौरान शहीद होने पर पुलिसकर्मी को देगी 1 करोड़ रुपये

Image
पंजाब सरकार ने पुलिस वेलफेयर फंड 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये कर दिया है. चंडीगढ़: पंजाब सरकार धीरे-धीरे अपने सारे चुनावी वादे पूरे करने में लगी हुई है. राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि राज्य में अगर कोई पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान शहीद होता है. तो पंजाब सरकार की ओर से उसके परिवार को एक करोड़ रुपये की राहत राशि प्रदान की जाएगी. दरअसल पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने राज्य की जनता से ये वादा किया था कि अगर उनकी सराकर चुनाव में विजय रहती है. तो जैसे दिल्ली में ड्यूटी के दौरान जान देने पर 1 करोड़ रुपए परिवार को मिलते हैं, वैसे ही पंजाब में भी लागू किया जाएगा. यह भी पढ़ें जहांगीरपुरी में विवादित तोड़फोड़ के कुछ घंटों बाद दिल्ली BJP के नेता गृह मंत्री अमित शाह से मिले पठानकोट में तिरंगा यात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल ने लोगों से ये वादा किया था. वहीं अब इस वादे को पूरा कर दिया गया है. इसके अलावा पंजाब सरकार ने पुलिस वेलफेयर फंड 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये कर दिया है. 300 यूनिट बिजली दी जा रही है मुफ्त पंजाब के सीएम भगव...