Posts

Showing posts with the label UP

दिल्ली में 12 साल बाद अप्रैल महीने का सबसे गर्म दिन, गुरुग्राम में तापमान 45 डिग्री पार

Image
नई दिल्ली : उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो अप्रैल में 12 वर्षों में सबसे अधिक है. वहीं, गुरुग्राम तापमान 45 डिग्री पार कर गया, जो अप्रैल महीने में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है. दिल्ली में 18 अप्रैल, 2010 को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था. दिल्ली का अब तक का उच्चतम तापमान 29 अप्रैल, 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान (Indian Meteorological Department) विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत में भीषण गर्मी के बीच गुरुग्राम का अधिकतम तापमान गुरुवार को 45 डिग्री पार कर गया. गुरुग्राम (Gurugram) में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तापमान अप्रैल महीने में पहली बार इतना पहुंचा है. यह भी पढ़ें बता दें, मौसम विभाग ने आज ही चेतावनी दी थी कि पांच राज्यों में "अब तक की सबसे भीष्ण गर्मी" पड़ेगी. राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, यूपी और ओडिशा के लिए लू की चेतावनी भी जारी की गई थी. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान (Rajasthan)  के अधिकांश हिस...

स्कूलों में मिड डे मील बनाने वाली सहायिकाएं मानदेय न मिलने से मुसीबत में

Image
प्रतीकात्मक फोटो. नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 16 लाख बच्चों के लिए मिड डे मील बनाने वाली हेल्परों को 6-6 महीने से मानदेय नहीं मिला जिससे वे खुद भुखमरी के कगार पर हैं. मिड डे मील बनाने वाली इन महिलाओं को क्यों मानदेय नहीं मिला है, इस बारे में प्रशासन तकनीकी खामी को कारण बता रहा है.   यह भी पढ़ें हापुड़ के शिवगढ़ी प्राथमिक  विद्यालय में 60 साल की गीता शर्मा बच्चों के लिए मिड डे मील बनाती हैं. इसके ऐवज में उनको हर महीना 1500 रुपये मिलते हैं. लेकिन येह मानदेय भी सात महीने से नहीं आया है. गीता शर्मा कहती हैं कि ''कैसे अपने बच्चों सा पेट भरें? यहां आकर खाना बनाते हैं और 8-8 महीने हो जाते हैं, पैसे नहीं मिलते हैं. कैसे काम करें.'' गीता शर्मा अकेले नहीं हैं, मोहसिना के पति बीमार हैं. वे भी अपना घर चलाने के लिए सरकारी स्कूल में मिड डे मील बनाती हैं लेकिन उनका भी मानदेय नहीं मिला है. मोहसिना ने कहा कि ''मेरा पति बीमार रहता है, मैं यहां खाना भी बनाती हूं, फिर मजदूरी करने भी जाती हूं. लेकिन पैसे ही नहीं मिल रहे हैं.'' शिवगढ़ी के...

यूपी के सीतापुर से ग्राउंड रिपोर्ट : आवारा मवेशियों से परेशान किसान, क्या यह चुनावी मुद्दा है?

Image
प्रतीकात्मक फोटो. नई दिल्ली: गौ शालाएं बनाने पर 500 करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद उत्तर प्रदेश के किसान आवारा मवेशियों से परेशान हैं. उन्हें आवारा मवेशियों से फसलों को बचाने के लिए अपनी रातें गेंहू के खेतों में गुजारनी पड़ रही हैं. राज्य में गौशालाओं की हालत खराब है. यूपी के विधानसभा चुनाव में आवारा मवेशी क्या राजनीतिक मुद्दा है? एनडीटीवी ने सीतापुर में यह जानने की कोशिश की.  यह भी पढ़ें सीतापुर में रउसा ब्लॉक के भर्तापुर गांव के ग्रामीण भोले हमें 15 दिन पहले बनी गौशाला दिखाने ले गए. आवारा मवेशियों की समस्या के चलते ही भारत-पाकिस्तान के बाद शायद सबसे ज्यादा बाड़बंदी अब खेतों की हो रही है. चुनाव नजदीक है, लिहाजा गौशाला बनाने की जल्दबाजी में एक तालाब में ही गौशाला बना दी गई है. ठंड के चलते जब मवेशी बीमार पड़ने लगे तब ग्रामीणों ने ही उनको भगा दिया. सोचिए भारत का किसान कितना दयालु है जो आवारा मवेशी उनके खेत बरबाद कर रहे थे जब इस गौशाला में मरने लगे तो उन्होंने वहां से मवेशियों को भगा दिया कि चलो फसल बरबाद हो जाए, लेकिन गाय या अवारा मवेशी न मरने पाए. एक ग्रामीण ने कहा, हम लोगों ने सोच...

झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन हुआ

Image
झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर किया गया है. लखनऊ: झांसी रेलवे स्टेशन का नया नाम अब वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन होगा. उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है. प्रयागराज में उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवम शर्मा ने 'भाषा' को बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है. उन्होंने बताया, ‘‘इसके लिए पहले स्टेशन के नाम का कोड बनाकर उसे सिस्टम में अपडेट किया जाएगा. उसके बाद झांसी रेलवे स्टेशन का नाम वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन हो जाएगा.'' उन्होंने कहा कि यह काम जल्दी पूरा कर लिया जाएगा. यह भी पढ़ें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर ट्वीट किया है, ‘‘उत्तर प्रदेश का झांसी रेलवे स्टेशन अब 'वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के रूप में जाना जाएगा.'' प्रदेश सरकार पहले ही तीन प्रमुख स्थानों के रेलवे स्टेशन का नाम बदल चुकी है. इलाहाबाद का प्रयागराज, मुगलसराय का दीन दयाल उपाध्याय नगर और फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया जा चुका है. (हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी...