Posts

Showing posts with the label lunareclipsemay2022

NASA के सैटेलाइट ने चंद्रग्रहण को खास अंदाज में किया कैद, आप भी देख‍िए

Image
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने पिछले साल अक्‍टूबर में लुसी (Lucy) नाम का सैटेलाइट लॉन्‍च किया था। इस सैटेलाइट ने हाल में देखे गए चंद्रग्रहण को बेहद खास तरीके से तस्‍वीरों में कैद किया है। इस सैटेलाइट को 12 साल की यात्रा पर भेजा गया है। अपने मिशन के दौरान यह सैटेलाइट तमाम एस्‍टरॉयड से जुड़े तथ्‍य सामने रखेगा। यह उन 7 एस्‍टरॉयड की जांच भी करेगा, जो बृहस्‍पति ग्रह के ट्रोजन एस्‍टरॉयड ग्रुप से हैं।  सैटेलाइट ने जब चंद्रग्रहण को देखा, तब यह पृथ्वी से 64 मिलियन मील (100 मिलियन किमी) की दूरी पर था, जो पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी का लगभग 70 प्रतिशत है। मिशन के प्रमुख रिसर्चर और साउथवेस्ट रिसर्च इंस्टि‍ट्यूट के प्‍लैनेटरी साइंटिस्‍ट हैल लेविसन ने कहा कि कि चंद्र ग्रहण बहुत दुर्लभ नहीं हैं। वो हर साल होते हैं, पर ऐसा अक्सर नहीं होता है कि आपको उन्हें पूरी तरह से नए एंगल से देखने का मौका मिले। लेविसन ने कहा कि जब टीम ने महसूस किया कि लुसी को इस चंद्रग्रहण को देखने का मौका मिला है, तो हर कोई उत्साहित था।  एक्टिंग डेप्‍युटी प्रिंसिपल इन्‍वेस्टिगेटर डॉ. जॉन स्पेंसर ने कहा कि इन इमेजेस...

चंद्रग्रहण से लेकर बुध ग्रह को देखने का मौका, जानें मई में होने वालीं खगोलीय घटनाएं

Image
आसमान में होने वाली घटनाओं में दिलचस्‍पी रखने वाले लोगों के लिए मई का महीना रोमांचक लग रहा है। इस महीने की शुरुआत और अंत कुछ शानदार खोजों के साथ होने वाला है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने अपनी ‘वॉट्सअप' सीरीज के तौर पर उन घटनाओं की पूरी लिस्‍ट शेयर की है। नासा के मुताबिक, इस महीने का सबसे बड़ा आकर्षण पूर्ण चंद्रग्रहण होने वाला है। यह 15-16 मई को पश्चिमी गोलार्ध में दिखाई देगा। चंद्रग्रहण एक अविश्वसनीय खगोलीय घटना हैं। इस दौरान पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है। इस नजारे को देखने के लिए किसी दूरबीन की जरूरत नहीं होती। सूर्य ग्रहण की तुलना में चंद्रग्रहण को खुली आंखों से देखना ज्‍यादा सुरक्षित माना जाता है।  नासा के मुताबिक, 2 मई को सूर्यास्त के लगभग 45 मिनट बाद अगर लोग आसमान में पश्चिम की तरफ देखेंगे, तो वहां उन्‍हें बुध ग्रह दिखाई दे सकता है। इससे ठीक 10 डिग्री दूर एक पतला अर्धचंद्राकार चंद्रमा भी दिखाई दे सकता है। सिर्फ यही नहीं, चंद्रमा की ओर से थोड़ा दक्षिण की ओर मुड़ने पर लोगों को एक विशालकाय तारा एल्डेबारन दिखाई दे सकता है, जो बुध ग्रह के समान चमकेगा। नास...