Posts

Showing posts with the label oxygenbeds

दिल्ली में कोविड की तीसरी लहर के लिए 50,000 ऑक्सीजन उपलब्धता वाले बिस्तर का लक्ष्य

Image
वर्तमान में 16,180 ऑक्सीजन उपलब्धता वाले बिस्तरों के अलावा 3,619 आईसीयू बिस्तर हैं. नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच महामारी की तीसरी लहर से निपटने के लिए 50,000 ऑक्सीजन उपलब्धता वाले बिस्तरों के साथ ही 12,059 आईसीयू बिस्तर स्थापित करने की योजना बनायी है. दिल्ली के अस्पतालों में वर्तमान में 16,180 ऑक्सीजन उपलब्धता वाले बिस्तरों के अलावा 3,619 आईसीयू बिस्तर हैं. बंगाल में कोरोना के 19,286 नए केस सामने आए, पॉजिटिविटी रेट रिकॉर्ड स्तर पर दिल्ली सरकार के बिस्तरों की संख्या में वृद्धि करने की योजना के मुताबिक, पहले चरण में ऑक्सीजन उपलब्धता वाले बिस्तरों की संख्या बढ़ाकर 28,645, दूसरे चरण में 37,000 और तीसरे चरण में इसे बढ़ाकर 50,000 बिस्तर किया जाएगा. वहीं, पहले चरण में आईसीयू बिस्तरों की संख्या बढ़ाकर 8,041, दूसरे चरण में 10,594 और तीसरे चरण में 12,059 किए जाने का लक्ष्य है. दिल्ली में टेस्‍ट कराने वाला हर चौथा व्यक्ति कोरोना संक्रमित, पिछले 24 घंटों में 19166 नए मामले दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में सोमवार को अधिकारियों ने कहा कि श...