हवाई क्षेत्र बंद, यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए अब भारत इस रणनीति पर कर रहा काम
उन्होंने कहा, "भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम अथॉरिटीज के संपर्क में हैं. भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और यूक्रेन में भारतीय दूतावास स्थिति को लेकर अलर्ट है और भारतीयों को यूक्रेन से बाहर निकालने के तौर-तरीकों पर काम कर रहे हैं. देख रहे हैं कि हम हमारे नागरिकों को पड़ोसी देशों और यूक्रेन से लगती पश्चिम सीमाओं के जरिये कैसे निकाल सकते हैं." Ambassador's Video Message to the Indian Nationals in Ukraine. @MEAIndia @PMOIndia @PIBHindi @DDNewsHindi @DDNewslive @DDNational @IndianDiplomacy @IndiainUkraine pic.twitter.com/yjDzE3xzxq
— India in Ukraine (@IndiainUkraine) February 24, 2022 राजदूत ने कहा, ‘‘हवाई क्षेत्र बंद है, रेलवे की समयसारिणी अनिश्चित है और सड़कों पर भीड़भाड़ है. मैं सभी से शांत रहने और स्थिति का सामना धैर्य के साथ करने का अनुरोध करता हूं.'' उन्होंने कहा कि कीव में भारतीय दूतावास खुला हुआ है और उसका कामकाज जारी है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपसे आग्रह करता हूं कि कृपया आप जहां भी हों, अपने परिचित स्थानों पर रहें. जो लोग पारगमन में हैं, कृपया...