Posts

Showing posts with the label Securitylapse

बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में फिर चूक, सभा स्थल के फूटा पटाखा बम

Image
Bihar में नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक हुई पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में एक बार फिर बड़ी चूक सामने आई है. नालंदा में उनके कार्यक्रम स्थल के समीप एक शख्स ने पटाखा बम फोड़ दिया, तेज आवाज से वहां अफरातफरी मच गई. चाक-चौबंद व्यवस्था के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुरक्षा में इन दिनों भारी चूक देखी जा रही है. कुछ दिन पूर्व बख्तियारपुर में एक सिरफिरे युवक द्वारा हमला किए जाने के बाद उनकी सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है . इसके बावजूद  मंगलवार को उनके जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान शरारती तत्वों ने कार्यक्रम स्थल के समीप पटाखा बम फोड़ दिया. इससे कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया . हालांकि पुलिस ने तुरंत उस युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गई , जिसके बाद मामला शांत हुआ . यह भी पढ़ें दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों जनसंवाद यात्रा के दौरान अपने नालंदा संसदीय क्षेत्र के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में घूम घूम कर कार्यकर्ताओं और आम जनों से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं . इसी कड़ी में आज उनका कार्यक्रम सिलाव, पावापुरी और राजगीर में आयोजित थ...

''पीएम मोदी की रैली में भीड़ नहीं जुटी तो सुरक्षा में चूक.... '': कांग्रेस का बीजेपी पर 'पलटवार'

Image
'पीएम की सुरक्षा में चूक अस्‍वीकार्य' : प्रमुख कांग्रेस नेता ने अपनी ही पार्टी पर साधा निशाना इससे पहले, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पंजाब की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया था कि आगामी विधानसभा चुनाव में हार के डर से उसने प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों को विफल करने के लिए हरसंभव कोशिश की. गौरतलब है कि विरोध प्रदर्शनों के कारण प्रधानमंत्री पंजाब में 15 से 20 मिनट तक एक फ्लाईओवर पर फंसे रहे थे. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे प्रधानमंत्री की सुरक्षा में गंभीर चूक माना है और राज्य सरकार से इस मामले में रिपोर्ट तलब की है. कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा पंजाब और अन्य राज्यों में हार तय देखकर ऐसे हथकंडे अपना रही है जो प्रधानमंत्री पद को शोभा नहीं देता. आज पंजाब में कुर्सियां खाली थीं, लोग नहीं पहुंचे थे. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि भाजपा को लेकर किसानों और आम लोगों में विरोध है. ऐसे में भाजपा की ओर से ऊलजलूल बातें की जा रही हैं.'' 'आपको पद छोड़ देना चाहिए' : पीएम की सुरक्षा चूक पर कैप्टन अमरिंदर का सीएम चन्नी पर निशाना उन्हों...

''पीएम को नुकसान पहुंचाने का था इरादा, उन्‍माद के रास्‍ते पर कांग्रेस'' : सुरक्षा चूक मामले को लेकर बीजेपी

Image
अमित शाह ने कहा, लोगों द्वारा बार-बार नकारे जाने से कांग्रेस पार्टी उन्माद के रास्ते पर चली गई है नई दिल्‍ली : पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक (Security lapse) के मामले में बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर शुरू हो गया है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि लोगों द्वारा बार-बार नकारे जाने के बाद कांग्रेस पार्टी उन्‍माद के रास्‍ते पर  है. यही नहीं, उसने, कांग्रेस पर 'जानबूझकर' पीएम को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit  Shah)में सुरक्षा मामले में कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लिया है. गृह मंत्री और वरिष्‍ठ भाजपा नेता शाह ने कहा पंजाब में आज हुई कांग्रेस-निर्मित घटना बताती है कि यह पार्टी कैसे सोचती और काम करती है. कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने आज पंजाब में जो किया उसके लिए उन्हें भारत के लोगों से माफी चाहिए. लोगों द्वारा कांग्रेस को बार-बार नकारे जाने से यह पार्टी उन्माद के रास्ते पर चली गई है. उन्‍होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में सेंध मामले को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तलब की ह...