लाउडस्पीकर विवाद : बीजेपी नेता मोहित कंबोज ने देशभर के मंदिरों को मुफ्त लाउडस्पीकर देने की घोषणा की
मोहित कंबोज का दावा है कि हनुमान जयंती के दिन मंदिरों में बांटना शुरू करेंगे. नई दिल्ली: मस्जिदों (Masjid) पर से लाउडस्पीकर (Loudspeaker) हटाने की राजनीति तेज होती जा रही है . इस दौरान, एम एन एस के राज ठाकरे (Raj Thackrey) ने जहां 3 मई तक का अल्टीमेटम दिया है. वहीं, बीजेपी नेता मोहित कंबोज ने देशभर के मंदिरों को मुफ्त लाउडस्पीकर देने की घोषणा की है. मोहित कंबोज के मुताबिक अभी तक 9 हजार से ज्यादा मंदिरों से लाउडस्पीकर की मांग आई है. मोहित कंबोज का दावा है कि हनुमान जयंती के दिन मंदिरों में लाउडस्पीकर बांटना शुरू करेंगे. मोहित कंबोज का कहना है कि ये मस्जिदों पर लाउडस्पीकर का जवाब नही बल्कि मेरी धार्मिक आस्था है. उन्होने कहा कि हमारा ये भी साफ कहना है कि सुप्रीम कोर्ट गाइडलाइन (Supreme Court Guidelines) का पालन करते हुए ही लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जायेगा. हम कोई कानून नहीं तोड़ रहे हैं. यह भी पढ़ें इसी बीच, मस्जिद पर लाउडस्पीकर विवाद में मीरा रोड के मस्जिद के ट्रस्टी और कोंग्रेसी नेता मुजफ्फर हुसैन की अच्छी पहल सामने आई है. मुजफ्फर हुसैन ने दावा किया है कि मीरा रोड की जामिया मस्ज...