चुनाव जीता तो योगी जी से कहूंगा,मैं हीरो के बजाय नेता बन गया हूं : डॉक्टर कफील खान
राज्य विधान परिषद के चुनाव में सपा ने डॉक्टर कफील खान को अपना उम्मीदवार बनाया है गोरखपुर : अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (SP)ने राज्य विधान परिषद के चुनाव में डॉक्टर कफील खान (Dr Kafeel Khan) को अपना उम्मीदवार बनाया है. यूपी के गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2017 में ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित होने के कारण बड़ी संख्या में बच्चों की मृत्यु के मामले से डॉक्टर कफील खान का नाम सुखियों में आया था. सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी ने राज्य विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र से होने वाले चुनाव के लिए डॉक्टर कफील खान को देवरिया-कुशीनगर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. यह भी पढ़ें कफील ने गोरखपुर में संवाददाता सम्मेलन में अपनी उम्मीदवारी का जिक्र करते हुए कहा, 'मैं एक डॉक्टर था. बाद में सामाजिक कार्यकर्ता बना. उसके बाद पुलिस की सूची में हिस्ट्रीशीटर बन गया. उसके बाद मैं लेखक बना और बाबा राघव दास गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में हुए ऑक्सीजन कांड के ऊपर एक किताब लिखी और अब मैं नेता बन गया हूं.'उन्होंने कहा, 'जब गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन कांड हुआ था तब मुख्...