Posts

Showing posts with the label TwitterFollow

शिवपाल सिंह यादव ने पीएम मोदी-सीएम योगी को ट्विटर पर किया फॉलो, प्रवक्ता बोले-नए साल में कुछ नया...

Image
लखनऊ: सपा सुप्रीमो और अपने भतीजे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)से नाराज चल रहे शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने बीजेपी (BJP) से हाथ मिलाने की संभावनाओं को पंख दे दिए हैं. शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू कर दिया. इससे उनके बीजेपी में जाने की अटकलों को और बल मिला है. सियासी हलकों में इस नए कदम को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल यादव के सपा गठबंधन को छोड़कर भाजपा में जाने की दिशा में एक और बड़ा कदम माना जा रहा है. शिवपाल यादव द्वारा हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath ) से मुलाकात के बाद अटकलों को बल मिला था. यह भी पढ़ें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने कहा कि नए साल में कुछ नया होना चाहिए. शिवपाल जी ने हिंदू नव वर्ष के पहले दिन पीएम मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू किया है. शिवपाल के बीजेपी में जाने की संभावना पर मिश्रा ने कहा...