Posts

Showing posts with the label NitishKumarlatestnews

हमला करने वाले पर नहीं होगी कार्रवाई, नीतीश कुमार ने आरोपी के मेडिकल जांच में सहयोग के दिए निर्देश

Image
नीतीश कुमार ने हमला करने के आरोपी के मेडिकल जांच में सहयोग के दिए निर्देश पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा दिल दिखाते हुए खुद पर हमला करने वाले युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई ना करने के आदेश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने आरोपी व्यक्ति के विरूद्ध कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने और उसकी समस्या को समझकर समाधान करने एवं उसकी चिकित्सा में जरूरी सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया है. यह भी पढ़ें प्रारंभिक जांच में पाया गया है नीतीश कुमार पर हमला करने वाला शख्स बख्तियारपुर के अबू मोहम्मदपुर का रहने वाला है. बातचीत करने पर पता चला कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है. उसके परिजनों ने बताया कि छोटू (हमला करने वाला युवक) की दिमागी हालत ठीक नहीं है. कुछ साल पहले वह दो मंजिला छत्त से कूद गया था, और एक बार फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश भी कर चुका है. उसकी पत्नी छोड़कर चली गई है और अपने बच्चों के साथ अलग रहती है. बिहार सरकार ने मंत्री मुकेश सहनी को किया बर्खास्त, बीजेपी से बिगड़े थे रिश्ते  बता दें कि नीतीश कुमार के गृहनगर बख्तियारपुर में एक शख्स ने उन पर हमला कर दिया था, जिसके बाद पुलिस कर्म...

मुकेश सहनी की बर्खास्तगी को लेकर क्या BJP के सामने झुक गए नीतीश कुमार? जानिए सियासी मायने

Image
मुकेश सहनी को नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल से किया बर्खास्त पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार शाम वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष और पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया. इस सम्बंध में नीतीश कुमार के मीडिया विंग द्वारा जारी विज्ञप्ति से साफ है कि उन्होंने बर्खास्तगी का फैसला भाजपा के कहने और उनके लिखित अनुशंसा पर की है.  यह भी पढ़ें हालांकि, मुकेश सहनी का मंत्रिमंडल से जाना तय माना जा रहा था. खासकर जब उन्होंने उपचुनाव में भाजपा के बोचहां विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी के खिलाफ अपने पार्टी का उम्मीदवार मैदान में उतारा तो उसी समय साफ हो गया कि प्रचार शुरू होने के पूर्व भाजपा जो उत्तर प्रदेश चुनाव के परिणाम के बाद अब बिहार में खासा आक्रामक मुद्रा में हैं, उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखायेगी. जैसे भाजपा ने पहले वीआईपी के तीन विधायकों को अपने पार्टी में शामिल कराया तो साफ था कि सहनी की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है. हालांकि, सहनी ने इस्तीफे की मांग को ये कह कर टाल दिया कि ये फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेना हैं और नीतीश कुमार ने भाजपा से इस सम्बंध ...

बिहार : नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर की मुलाकात से सियासी हलचल, मायने पूछने पर CM ने हंसकर दिया ये जवाब

Image
नीतीश कुमार से मिले प्रशांत किशोर (फाइल फोटो) पटना: बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के सुप्रीमो नीतीश कुमार और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर शुक्रवार को दिल्ली में मिले. इस मुलाकात की पुष्टि नीतीश कुमार ने आज दिल्ली में खुद की. नीतीश कुमार ने कहा कि प्रशांत से आज का नहीं, बल्कि पुराना रिश्ता है. हालांकि, उन्होंने कहा कि इस मुलाकात का कोई खास मतलब नहीं है. यह भी पढ़ें वहीं, प्रशांत किशोर ने इस मुलाकात के बारे में एनडीटीवी से कहा है कि ये शिष्टाचार के तहत मुलाकात थी. क्योंकि, जब नीतीश कुमार को पिछले महीने कोरोना हुआ था, तब उनसे हाल-चाल लेने के लिए बातचीत हुई थी. बस उनसे मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में बातचीत हुई. प्रशांत किशोर का कहना है कि इस मुलाकात के लिए नीतीश कुमार ने इच्छा प्रकट की. राजनीति से इसका कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन नीतीश कुमार ने जैसे इस मुलाकात को सार्वजनिक किया है, इससे साफ है कि वो फिलहाल भाजपा की तरफ से हर मुद्दे पर आक्रामक रवैये के कारण एक संदेश भी भेजना चाहते हैं.   ⁦ @NitishKumar ⁩ ने इस ख़बर की पुष्टि की शुक्रवार को उनकी मुलाक़ात⁦ @PrashantKisho...