Posts

Showing posts with the label Sky

न्‍यूजीलैंड के आसमान में घूमती नीली चीज को लोगों ने समझा एलियन एयरक्राफ्ट, Elon Musk से जुड़ा है सच!

Image
एलियंस की खोज में व्‍याकुल यह दुनिया कई दफा वैज्ञानिक मिशनों को भी उनसे जोड़ देती है। शायद न्‍यूजीलैंड में भी ऐसा ही कुछ हुआ है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रविवार रात न्‍यूजीलैंड के आकाश में लोगों ने सर्पिल आकार में नीली रोशनी को देखा। ज्‍यादातर ने यही कयास लगाए कि वह एक एलियन एयरक्राफ्ट हो सकता है। घटना रविवार शाम 7.30 बजे के आसपास की और नेल्‍सन शहर की बताई जा रही है। बताया जाता है कि वहां लोगों ने आकाश में एक धुंधली सर्पिल आकृति देखी, जो नीले रंग की थी। कई लोगों ने इससे जुड़ी तस्‍वीरों को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।   शुरुआती यकीन भले ही एलियन एयरफ्राफ्ट को लेकर है, लेकिन इसे एक अलग तरह की घटना माना जा रहा है। बताया जाता है कि यह अरबपति एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स द्वारा लॉन्च किए गए एक रॉकेट की वजह से हुआ है। फाल्‍कन-9 रॉकेट को रविवार की सुबह फ्लोरिडा में केप कैनावेरल से लॉन्‍च किया गया था। यह अपने साथ एक उपग्रह को लेकर गया है, जिसे ऑर्बिट में स्‍थापित किया जाना है।  घटना की तस्‍दीक न्यू प्लायमाउथ एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी ने भी अपने फेसबुक पोस्‍ट में की है। बताया है कि आकाश म...

खास है जून का महीना, 18 साल बाद आसमान में बिना दूरबीन के देख सकते हैं यह 5 ग्रह

Image
अंतरिक्ष में दिलचस्‍पी रखने वाले लोगों के लिए यह महीना बेहद खास है। इस महीने लोगों को 5 ग्रह दिखाई देंगे। खास बात यह है कि इन्‍हें बिना दूरबीन के सिर्फ आंखों से ही देखा जा सकेगा। ये पांच ग्रह हैं बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि। यह बेहद शानदार नजारा ईस्‍टर्न होरिजन की ओर सूर्य के उगने से ठीक पहले दिखाई देगा। इस खास नजारे को देखने के लिए उत्तरी गोलार्ध में रहने वालों को पूर्व और दक्षिण की ओर देखना होगा, जबकि दक्षिणी गोलार्ध के लोगों को पूर्व और उत्तर की ओर देखना चाहिए। दो या तीन ग्रहों को एक साथ कंजक्‍शन में देखना एक सामान्य घटना है। लेकिन 5 ग्रहों का कंजक्‍शन अपने आप में बेहद खास नजारा होगा। आखिरी बार पांच ग्रहों को बिना दूरबीन की मदद के दिसंबर 2004 में देखा गया है। इस बार इस क्रम में बुध और शनि को एक-दूसरे के बहुत करीब देखा जा सकेगा।  स्काई एंड टेलिस्कोप के अनुसार, यह नजारा इस पूरे महीने दिखाई देना चाहिए, लेकिन कुछ तारीखें बेहद खास हैं।  3-4 जून : इन दो तारीखों की सुबह में बुध और शनि ग्रह के बीच का अंतर सबसे कम होगा। सिर्फ 91 डिग्री के फासले पर यह ग्रह दिखाई देंगे। अगर आप इस नज...

Tata Sky के लिए 22 जून को लॉन्‍च होगा NSIL का सैटेलाइट, लॉन्‍च करेगी एरियनस्पेस

Image
देश के लेटेस्‍ट स्‍पेस PSU ‘NSIL' का टाटा स्काई के लिए पहला डिमांड-ड्राइवन कम्‍युनिकेशन सैटेलाइट 22 जून को लॉन्‍च किया जाएगा। यह लॉन्‍च एरियनस्पेस (Arianespace) द्वारा किया जाएगा। चार टन के केयू-बैंड जीसैट-24 सैटेलाइट को न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) के लिए इंडियन स्‍पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) ने डेवलप किया है। यह देश में हाई-क्‍वॉलिटी टेलीविजन, टेलिकम्‍युनिकेशन और ब्रॉडकास्टिंग सर्विसेज देगा। एरियनस्पेस ने एक बयान में बताया है कि साल का एरियन 5  दो जियोस्‍टेशनरी टेलिकम्‍युनिकेशन सैटेलाइट्स- MEASAT-3d और GSAT-24 का चक्‍कर लगाएगा।  बताया गया है कि सैटेलाइट को एरियनस्पेस के दो पुराने कस्‍टमर्स के लिए लॉन्‍च किया जाएगा। इनमें से एक मलेशियाई सैटेलाइट ऑपरेटर है, जबकि दूसरा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) है। एरियनस्पेस के मुताबिक, यूरोप के स्पेसपोर्ट के गुयाना स्पेस सेंटर से यह लॉन्च 22 जून को किया जाना तय है।  NSIL ने पिछले साल ऐलान किया था कि GSAT-24 की सैटेलाइट कैपिसिटी को Tata Sky की DTH एप्लिकेशन जरूरतों को पूरा करने के लिए लीज पर दिया जाएगा।  बात करें कुछ और स्‍वदेशी लॉन...