Posts

Showing posts with the label cmshivrajsinghchouhan

शिवराज सिंह चौहान बोले, कोरोना खात्मे की ओर, धूमधाम से मनाएं होली

Image
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) इंदौर: मध्य प्रदेश में कोविड-19 (Covid-19 in Madhya Pradesh) की महामारी के समाप्ति की ओर बढ़ने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने शनिवार को राज्य के नागरिकों से कहा कि वे महाशिवरात्रि और होली सरीखे आगामी त्यौहार पूरी धूमधाम से मनाएं. चौहान ने इंदौर से करीब 35 किलोमीटर दूर बूढ़ी बरलाई गांव में एक कार्यक्रम में कहा,‘‘एक मार्च को महाशिवरात्रि आ रही है. आप (जनता) पूरी धूमधाम से यह त्योहार मनाएं और जहां भी भगवान शंकर का मंदिर हो, पूजा करने जाएं, दीप जलाएं.'' यह भी पढ़ें उन्होंने कहा,'...और कोरोना वायरस जा रहा है तो होली-रंगपंचमी भी खूब मनाएं और गेर (इंदौर में रंगपंचमी पर निकलने वाली पारंपरिक शोभायात्रा जिसमें हजारों लोग जुटते हैं) भी खूब निकालें.'' मुख्यमंत्री 'मेरी पॉलिसी, मेरे हाथ' अभियान के उद्घाटन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद किसानों को संबोधित कर रहे थे. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इस राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की जिसके तहत प्रधानमं...

पीएम की सुरक्षा में चूक: सीएम शिवराज ने गांधी परिवार और कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

Image
पंजाब दौरे पर गए पीएम मोदी का काफिला एक फ्लाईओवर पर 15-20 मिनट तक फंसा रहा भोपाल: पंजाब दौर पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मामले पर भाजपा लगातार कांग्रेस और पंजाब सरकार पर निशाना साध रही है. इस बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक वीडियो मैसेज और कू ऐप के जरिए कांग्रेस व गांधी परिवार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य सरकार की थी. यह प्रधानमंत्री जी की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं है बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा से खिलवाड़ है. ये कांग्रेस, कांग्रेस की सरकार और गांधी परिवार नफरत से इतना भरा है कि प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा से खेल जाए! यह आपराधिक षड्यंत्र है. यह भी पढ़ें बठिंडा में फ्लाईओवर पर 15-20 मिनट फंसे रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारी सुरक्षा चूक : केंद्र उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कहा कि देश की करोड़ों जनता का आशीर्वाद प्रधानमंत्री के साथ है. भगवान को धन्यवाद कि उनका जीवन सुरक्षित है. वरना, कांग्रेस की सरकार और गांधी परिवार ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी. उनकी सुरक्षा के साथ जो खिलवाड़ किया ग...