Posts

Showing posts with the label aliensonmars

एलियंस की मौजूदगी के बारे में क्या कहता है NASA?

Image
स्पेस या अंतरिक्ष में दिलचस्पी रखने वाले हर व्यक्ति के मन में एक सवाल हमेशा रहता है- क्या पृथ्वी के अलावा भी कहीं जीवन मौजूद है? कई स्पेस अभियानों के बाद भी हम अभी तक धरती के बाहर कहीं भी जीवन के निशान नहीं खोज पाए हैं। हालांकि कई बार हम दुनिया के किसी हिस्से में UFO देखे जाने के बारे में सुनते जरूर हैं। मगर अक्सर ये खबरें सच साबित नहीं होती हैं और कई हमेशा रहस्य ही बनी रह जाती हैं। अगर यूनिवर्स को अनंत मान लिया जाए तो हमने अभी तक एक बाल बराबर भी इसकी सतह को खरोंचा नहीं है। इसी बीच नासा की एक वैज्ञानिक ने एलियंस और उनकी मौजूदगी के बारे में कुछ सवालों के जवाब देने का प्रयास किया है।  NASA के Instagram पेज पर एक वीडियो में, एस्ट्रोबायोलॉजी एक्सपर्ट डॉ लिंडसे हेज़ कहती हैं कि यह वास्तव में एक दिलचस्प सवाल है- एक ऐसा सवाल जिसे वैज्ञानिक वास्तव में लंबे समय से समझने और विस्तार से जानने की कोशिश कर रहे हैं। फिर भी वे किसी अन्य ग्रह पर जीवन की खोज नहीं कर पाए हैं। वह आगे कहती हैं- मगर नासा धरती से परे जीवन के निशानों की तलाश लगातार कर रहा है। यूएस की स्पेस एजेंसी ने मंगल पर पांच रोवर और ...

क्‍या मंगल ग्रह पर मौजूद है एलियन? जानें इस तस्‍वीर का सच

Image
पृथ्‍वी से बाहर जीवन की बात आती है, तो सबसे पहले जेहन में आते हैं एलियंस  (alien)। ऐसे दावों की भरमार है, जो कहते हैं कि एलियंस की भी अपनी एक दुनिया है। पृथ्‍वी पर भी एलियंस के आने के दावे हमने कई रिपोर्ट्स में पढ़े हैं। ताजा दावा मंगल (Mars) ग्रह को लेकर किया गया है। सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों के अनुसार, नासा के मार्स रोवर पर्सवेरेंस (Perseverance) ने मंगल ग्रह पर एक एलियन को देखा है। यह अफवाहें तब शुरू हुईं जब एक ब्लॉग राइटर ने सुझाया कि उसने मंगल ग्रह पर एक लटके हुए व्यक्ति को देखा। दावा किया कि नासा के रोवर ने पिछले साल जो इमेज भेजी थीं, उनमें से एक में चट्टानों के बीच सतह पर एलियन लेटा हुआ था। इस पर कई लोगों ने कहा कि यह मंगल ग्रह पर जीवन के संकेत को साबित करता है। हालांकि सच्‍चाई यह है कि वह कोई ‘एलियन' नहीं है।   UFO Sightings Daily blog में लिखते हुए स्कॉट सी वारिंग ने कहा कि उन्हें नासा की तस्वीरें खंगालना पसंद है। दावा किया कि उन्‍हें कुछ अनोखा मिला, जो जीवन का 100 फीसदी प्रूफ है। नासा के मार्स रोवर को देखने के लिए एक व्यक्ति लेटा हुआ है।  अपने ब्‍लॉग में वारिंग ने...