सरकार को करना है पंडितों की कश्मीर वापसी के समय का फैसला : सीआरपीएफ डीजी कुलदीप सिंह
सीआरपीएफ के डायरेक्टर जनरल कुलदीप सिंह. नई दिल्ली: कश्मीर में कश्मीरी पंडितों की वापसी कब तक हो पाएगी इसका अंतिम फैसला सरकार को करना है लेकिन वहां के हालात को बेहतर बनाने में सीआरपीएफ समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियां जुटी हैं. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के डीजी कुलदीप सिंह ने आज यह बात कही. उन्होंने कहा कि कश्मीर के अब हालात काफी सुधर रहे हैं. खासकर अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद आतंकी घटनाओं में काफी कमी आई है. यह भी पढ़ें कुलदीप सिंह ने कहा कि पिछले एक साल में जम्मू कश्मीर में 91 इनकांउटरों में 175 आतंकी मारे गए हैं. 183 आतंकी पकड़े भी गए हैं. दो आतंकियों ने सरेंडर किया है. डीजी ने यह भी कहा कि सीआरपीएफ के कुछ कैंप उन पंडितों के घर पर जरूर हैं जो 90 के दशक में घाटी छोड़कर चले गए थे. अगर वे कहेंगे तो सीआरपीएफ उनके घर खाली कर देगा. इस बार सीआरपीएफ का 83 वां स्थापना दिवस 19 मार्च को पहली बार जम्मू में मनाया जाएगा. इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह होंगे. फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' सीआरपीएफ के जवानों को दिखाने के विषय पर कुलदीप सिंह ने कहा कि अभी तक इसको लेकर कोई अं...